- Hindi News »
- Crime »
- Muffarnagar Crime News Shahpur Police Encounter Tubewell Murder Case Accused Arrested
ट्यूबवेल पर शराब पार्टी बनी मौत की वजह, दोस्तों ने ही ईंट से पीट-पीटकर ले ली जान; पुलिस पर भी फायरिंग
Harisoli Village Murder Case: मुजफ्फरनगर के हरसोली में शराब पार्टी के दौरान युवक की ईंट से पीटकर हत्या। पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी घायल, एक गिरफ्तार। शव जलाने की कोशिश हुई विफल।
- Written By: सजल रघुवंशी

प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Muzaffarnagar Murder Case: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के हरसोली गांव में एक ट्यूबवेल पर शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। आरोप है कि नशे में धुत तीन बदमाशों ने मिलकर अपने ही साथी की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
वारदात के बाद आरोपियों ने शव को जलाने और दफनाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहने पर उसे ट्यूबवेल पर ही छोड़ दिया और पास के आम के बाग में जाकर छिप गए। इस मामले में कई बड़े खुलासे भी हुए हैं।
पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर रात हरसोली गांव के एक ट्यूबवेल पर कुछ लोग शराब पी रहे थे। इसी दौरान कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और राजीव उर्फ राजू, सोहनवीर उर्फ पिंटू व विकास ने मिलकर शामली जिले के झिंझाना निवासी राजा उर्फ अरुण की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने शव को जलाने और दफनाने की कोशिश की लेकिन असफल रहने पर वह पास के सांझक गांव के आम के बाग में जाकर छिप गए।
सम्बंधित ख़बरें
इम्तियाज जलील की रिश्तेदार है निदा खान! संजय शिरसाट के दावे से मची हलचल, जलील के गिरफ्तारी की मांग
भीलवाड़ा: डेथ-इंश्योरेंस गिरोह का पर्दाफाश, बीमारों की मौत पर नोट बटोरने वाला खौफनाक सिंडिकेट, ऐसे हुआ खुलासा
पत्नी के नाम पर लिया कमरा पहुंचा प्रेमिका के साथ, मुंबई के नामी होटल में की धोखधड़ी, पत्नी ने दर्ज कराया मामला
कैमूर में रूह कंपाने वाली वारदात, नदी में बहते सूटकेस में मिलीं दो सड़ी-गली लाशें, इलाके में मचा हड़कंप
बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़
शव मिलने के कुछ घंटों के भीतर ही उत्तर प्रदेश पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी पास के आम के बाग में छिपे हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें सोहनवीर उर्फ पिंटू और विकास घायल हो गया, जबकि तीसरे आरोपी राजीव उर्फ राजू को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें: गाजीपुर की ‘बेटी’ के लिए दिल्ली से लखनऊ तक मचा कोहराम; सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
तीन अवैध तमंचे बरामद
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृतक और सभी आरोपी आपस में दोस्त थे और उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। दोस्ती के कारण वह साथ इकट्ठा हुए थे लेकिन शराब के दौरान हुआ विवाद बढ़कर हिंसक झगड़े में बदल गया। बता दें कि पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन अवैध तमंचे बरामद किए हैं।
Muffarnagar crime news shahpur police encounter tubewell murder case accused arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मकर को मिलेगी नौकरी में तरक्की और धनु की पूरी होगी तलाश, जानें अपनी राशि का हाल
May 12, 2026 | 12:34 AMIPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
May 11, 2026 | 11:34 PMIPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
May 11, 2026 | 11:14 PMट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PMरेलवे पेंशनभोगियों की मौज! DR में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें 1 जनवरी से कितनी बढ़ जाएगी आपकी पेंशन
May 11, 2026 | 11:03 PMमोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा…NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
May 11, 2026 | 10:54 PMक्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
May 11, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM














