यूपी पुलिस में 81,000 से ज्यादा भर्तियां, युवाओं के लिए बड़ा मौका: योगी आदित्यनाथ

UP Police Recruitment 2026 : यूपी में 2026-27 के दौरान 81,000 से अधिक पुलिस भर्तियों का ऐलान किया गया है, जिससे युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा।
Over 81,000 UP Police recruitments announced, offering major opportunities for youth.
यूपी पुलिस में 81,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती का ऐलान। (फोटो सोर्स - गूगल)
Updated on

Uttar Pradesh 81000 Police Vacancies : उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि वित्तीय वर्ष 2026–27 के दौरान यूपी पुलिस में 81,000 से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

यह राज्य के इतिहास की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती अभियानों में से एक माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।

यूपी पुलिस में 81,000 से अधिक पदों पर भर्तियां

इस भर्ती अभियान के तहत सब-इंस्पेक्टर, सिविल पुलिस कांस्टेबल, रेडियो असिस्टेंट ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-ए) और गोपनीय शाखा के सब-इंस्पेक्टर जैसे कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड को निर्देश दिए हैं कि सभी भर्तियां तय समय सीमा में पूरी की जाएं। साथ ही उन्होंने साफ कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और मेरिट आधारित होनी चाहिए, जिसमें आरक्षण के नियमों का भी सख्ती से पालन किया जाएगा।

यूपी में पुलिस व्यवस्था को और आधुनिक बनाने पर जोर

बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश में पुलिस व्यवस्था को और आधुनिक बनाने पर भी जोर दिया गया। UP-112 की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने औसत प्रतिक्रिया समय को और कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने डेटा-आधारित पेट्रोलिंग, नई तकनीक के इस्तेमाल और हर 15 दिन में पेट्रोलिंग रूट बदलने जैसे कदम उठाने को कहा।

इसके अलावा साइबर क्राइम रोकथाम, फायर सेफ्टी और रेलवे सुरक्षा को भी मजबूत करने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी निर्देश दिया कि हर जिले में आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि जनता को बेहतर और तेज सुरक्षा सेवाएं मिल सकें।

Navbharat Live
navbharatlive.com