-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Gurbaksh Singh Grewal Death Hockey India Condolences Olympian 1968 Bronz
भारतीय हॉकी को लगा बड़ा झटका, ओलंपियन गुरबख्श सिंह ग्रेवाल का 84 वर्ष की उम्र में निधन
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Gurbaksh Singh Grewal: पूर्व ओलंपियन गुरबख्श सिंह ग्रेवाल का 84 वर्ष में निधन हो गया। 1968 ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट रहे ग्रेवाल के योगदान पर हॉकी इंडिया ने गहरा शोक जताया।

गुरबख्श सिंह ग्रेवाल (फोटो- सोशल मीडिया)
Gurbaksh Singh Grewal Death News: पूर्व भारतीय ओलंपियन गुरबख्श सिंह ग्रेवाल के निधन पर पूरे हॉकी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 84 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। हॉकी इंडिया ने शनिवार को उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि खेल के प्रति उनका समर्पण और योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
ओलंपिक पदक विजेता रहे गुरबख्श सिंह
गुरबख्श सिंह ग्रेवाल 1968 मैक्सिको सिटी ओलंपिक में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाली टीम का अहम हिस्सा थे। वह अपने समय के तेज-तर्रार फॉरवर्ड खिलाड़ी थे, जिन्होंने मैदान पर शानदार प्रदर्शन से टीम को मजबूती दी। उनकी उपलब्धियां भारतीय हॉकी इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती हैं।
हॉकी इंडिया ने जताया शोक
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “भारतीय हॉकी जगत गुरबख्श सिंह ग्रेवाल जी के निधन से गहरे सदमे में है। वह ओलंपिक पदक विजेता टीम के सम्मानित सदस्य और खेल के सच्चे सेवक थे। हॉकी के प्रति उनका जुनून और नई पीढ़ी को संवारने का उनका प्रयास हमेशा याद रखा जाएगा।”
सम्बंधित ख़बरें
Ind vs SL Test Series: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच!
इंजरी टाइम का हाईवोल्टेज ड्रामा, क्रोएशिया को हराकर अंतिम 16 में पहुंचा पुर्तगाल, रोनाल्डो ने किया कमाल
पाकिस्तान के प्रमुख कोच का बड़ा बयान: भारत सिर्फ सर्वश्रेष्ठ टीम ही नहीं, बल्कि…
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
वहीं महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा, “आज हमने भारतीय हॉकी परिवार के एक सम्मानित सदस्य को खो दिया है। एक खिलाड़ी और प्रशासक के रूप में उनका योगदान अमिट है और उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।”
भाई के साथ रचा था इतिहास
गुरबख्श सिंह ग्रेवाल अपने भाई बलबीर सिंह ग्रेवाल के साथ 1968 ओलंपिक में भारतीय टीम का हिस्सा थे। यह भारतीय हॉकी इतिहास का पहला मौका था जब दो सगे भाइयों ने एक साथ ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया। यह उपलब्धि आज भी खास मानी जाती है।
करियर
1 अप्रैल 1942 को पंजाब प्रांत के लायलपुर (अब पाकिस्तान) में जन्मे गुरबख्श सिंह ग्रेवाल ने करीब 20 साल की उम्र में मुंबई आकर अपने करियर को नई दिशा दी। उन्होंने वेस्टर्न रेलवे का प्रतिनिधित्व किया और शानदार खेल दिखाया। मैदान के अंदर ही नहीं, बल्कि बाहर भी उन्होंने खेल के विकास में अहम भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ें- DC vs PBKS: राजधानी में पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेज किया IPL का सबसे बड़ा टारगेट
वेस्टर्न रेलवे में स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद से रिटायर होने के बाद भी गुरबख्श सिंह ग्रेवाल खेल से जुड़े रहे। उन्होंने मुंबई की कई टीमों को कोचिंग दी और युवा खिलाड़ियों को तराशने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा उन्होंने मुंबई हॉकी एसोसिएशन के मानद सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं, जिससे भारतीय हॉकी को आगे बढ़ाने में मदद मिली।
IANS इनपुट के साथ
Gurbaksh singh grewal death hockey india condolences olympian 1968 bronz
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जर्मनी में नौकरी के नियमों में बड़ा फेरबदल! बीमार होने पर पहले दिन से सर्टिफिकेट जरूरी, बढ़ेगी लोगों की टेंशन
Jul 03, 2026 | 11:48 AM2029 तक BJP का ही रहेगा CM, एकनाथ शिंदे को भी पता है सच, देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र राजनीति पर बड़ा बयान
Jul 03, 2026 | 11:44 AMJagannath Rath Yatra: पुरी घूमने जा रहे हैं? इन फेमस डिशेज का स्वाद लिए बिना अधूरी रहेगी आपकी यात्रा
Jul 03, 2026 | 11:39 AMDatia By-Election 2026: उपचुनाव के ऐलान के साथ दतिया में सियासी पारा हाई, BJP-आजाद समाज पार्टी के बीच बयानबाजी
Jul 03, 2026 | 11:38 AMनर्मदा संरक्षण: ‘नमन मिशन’ से होगा कायाकल्प, परिक्रमा पथ होगा अतिक्रमण मुक्त, 100 करोड़ का बजट मंजूर
Jul 03, 2026 | 11:33 AMमुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, ‘समरसता छात्रावास’ से लेकर हवाई अड्डे निर्माण तक विकास कार्यों में आएगी तेजी
Jul 03, 2026 | 11:15 AMबागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, धीरेंद्र शास्त्री के साथ किए बालाजी के दर्शन, महाआरती और यज्ञ में हुए शामिल
Jul 03, 2026 | 11:11 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














