- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Warud Parents Arrested Shaving Daughter Head Assault Case
अमरावती में बेटी का सिर मुंडवाने वाले सौतेले पिता और सगी मां गिरफ्तार, चरित्र पर शक कर बेल्ट से की थी बर्बरता
Amravati News: अमरावती में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके सौतेले पिता और मां ने बर्बरता की लड़की को बेरहमी से पीटा गया और उसके बाल काट दिए गए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया है।

Amravati Crime News: अमरावती जिले के वरुड़ थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई थी। यहां एक नाबालिग लड़की को उसी की सगी मां और सौतेले पिता ने मिलकर न केवल बेरहमी से पीटा, बल्कि बिजली की मशीन से उसके सिर के बाल काटकर उसे टकला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि जब वह अपने घर पर मौजूद थी, तब उसकी मां और सौतेले पिता ने उसके चरित्र पर कीचड़ उछालना शुरू किया। आरोपियों ने उसे अपशब्द कहे और आरोप लगाया कि उसके अन्य लड़कों के साथ अवैध संबंध हैं। हैवानियत की हद तो तब हो गई जब मां ने पीड़िता पर दबाव बनाया कि वह पुलिस स्टेशन जाकर उन लड़कों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराए।
जब पीड़िता ने इन झूठे आरोपों का विरोध किया और रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया, तो दोनों आरोपी हिंसक हो गए। उन्होंने पीड़िता को कमरे में बेल्ट से बेरहमी से पीटा। इतने से भी जब मन नहीं भरा, तो घर में रखे बाल काटने वाली इलेक्ट्रिक मशीन से पीड़िता के सिर के पूरे बाल काटकर उसे टकला कर दिया। इस भीषण हमले और अपमान से नाबालिग लड़की इतनी सहम गई कि उसने अपनी मां के साथ रहने से साफ मना कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
भीषण गर्मी का कहर, तापमान पहुंचा 45.8 डिग्री, विदर्भ में तपिश बढ़ी, अमरावती बना दूसरा सबसे गर्म शहर
बंद अस्पताल की पानी की टंकी में मिला सड़ागला शव, अमरावती के पठान चौक क्षेत्र में मची सनसनी
मुंबई तरबूज कांड: हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, लिवर-किडनी में मिले जहर के निशान
नितिन गडकरी बस से करेंगे सफर, PM मोदी की अपील पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा फैसला, अब काफिले की 50% गाड़ियां कम
जिसकी शिकायत वरुड थाने में की गई। 16 अप्रैल को पीड़िता को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। वहां उसने बिना किसी दबाव के अपने साथ हुई पूरी आपबीती सुनाई। किशोरी की सुरक्षा को देखते हुए उसे फिलहाल सरकारी कन्या छात्रावास में भेज दिया गया है।
अमरावती बाल कल्याण समिति और महिला व बाल विकास विभाग द्वारा प्राप्त पत्र और पीड़िता के बयान के आधार पर वरुड़ पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। मामले की आगे की जांच वरुड थाने की पुलिस उपनिरीक्षक पूजा माली कर रही है।
Amravati warud parents arrested shaving daughter head assault case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के बाद BCCI लेगा बड़ा निर्णय, कोचिंग रोल के लिए बालाजी समेत कई अन्य नाम किए गए शॉर्टलिस्ट
May 13, 2026 | 09:58 PMकांग्रेस को बड़ा झटका! मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार की भाजपा में वापसी; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
May 13, 2026 | 09:48 PMACB के शिकंजे में अपर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर , 22,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
May 13, 2026 | 09:47 PMFitkari Water: फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से क्या होता है? फायदे जानकर नहीं करेंगे यकीन
May 13, 2026 | 09:44 PMMP के 1.5 लाख शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट का झटका! TET को लेकर कही बड़ी बात; जानें क्या है पूरा मामला
May 13, 2026 | 09:29 PMTamil Nadu News: CM विजय को वोट देने वाले AIADMK के 25 विधायकों पर गिरी गाज, EPS ने दिखाया बाहर का रास्ता
May 13, 2026 | 09:25 PMBhind News: PM Modi की अपील को दरकिनार करते नजर आए BJP नेता, 50 गाड़ियों के साथ किया जोरदार शक्ति प्रदर्शन
May 13, 2026 | 08:58 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














