-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Kolkata Law College Gang Rape Case Guard Arrested
कोलकाता रेप केस में पुलिस ने कसा शिकंजा, लॉ कॉलेज के गार्ड को किया गिरफ्तार
- Written By: आकाश मसने
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कथित सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस एक और गिरफ्तारी की है। पुलिस ने इस मामले में लॉ कॉलेज के गार्ड पिनाकी बनर्जी (55) को भी गिरफ्तार कर लिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कथित सामूहिक बलात्कार मामले में कोलकाता पुलिस लगातार शिकंजा कसती जा रही है। पुलिस ने इस मामले में लॉ कॉलेज के गार्ड पिनाकी बनर्जी (55) को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मामले में चार आरोपी गिरफ्तार चुके। इससे पहले कोलकाता लॉ कॉलेज में छात्रा से सामूहिक बलात्कार के सनसनीखेज मामला में पुलिस ने मुख्य आरोपी और तृणमूल कांग्रेस के छात्र नेता मनोजीत मिश्रा (31), जैब अहमद (19) और प्रोमित मुखोपाध्याय (20) को गिरफ्तार किया है।
मनोजीत इस कॉलेज का पूर्व छात्र है, जबकि जैब और प्रोमित वर्तमान में छात्र हैं। अदालत ने तीनों आरोपियों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता का बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया गया है। मेडिकल में गैंगरेप की पुष्टि हुई है।
मोनोजीत के सोशल मीडिया हैंडल से पता चला है कि वह कॉलेज की तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद इकाई का पूर्व अध्यक्ष और टीएमसी छात्र संगठन की दक्षिण कोलकाता शाखा का आयोजन सचिव है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क के 112 संदिग्धों से पूछताछ
फिरोजाबाद आरव हत्याकांड: डेढ़ साल के मासूम के हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा; 40 दिन में मौत का फरमान
केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा मोड़, पिता ने राष्ट्रपति से की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
नागपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी कपिल लोनारे गिरफ्तार; हुडकेश्वर पुलिस की कार्रवाई
कब हुई घटना?
बता दें कि यह घटना 25 जून 2025 की रात की बताई जा रही है। पुलिस से की गई शिकायत में पीड़ित छात्रा ने कहा है कि कॉलेज कैंपस के भीतर शाम 7:30 बजे से रात 10:50 बजे के बीच उसके साथ गैंगरेप किया गया।
शादी से इनकार करने पर रेप
इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक पूर्व छात्र तथा दो वर्तमान छात्र हैं। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी ने शादी का प्रपोजल रखा था, जिसे छात्रा ने इनकार कर दिया। इसी को लेकर वो नाराज हो गया और रात में घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने विरोध किया, लेकिन वो इस दौरान घायल हो गई।
लॉ कॉलेज गैंगरेप मामले पर कल्याण बनर्जी का विवादित बयान, बंगाल में सियासी उबाल
शिकायत के मुताबिक दरिंदों ने दुष्कर्म का मोबाइल फोन पर वीडियो भी बनाया। शिकायत करने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं।
Kolkata law college gang rape case guard arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jagannath Temple: रथ यात्रा के बाद होती है ‘अधर पाना’ पूजा, जहां भगवान के सम्मान में फोड़ दिए जाते हैं घड़े
Jul 11, 2026 | 09:22 AMजनआरोग्य योजना में 16,000 संदिग्ध दावों का फर्जीवाड़ा: CM फडणवीस ने नाशिक के लिए SIT गठित कर बुलाई साइबर जांच
Jul 11, 2026 | 09:22 AMदतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा के समर्थक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, NH-44 पर लगा जाम
Jul 11, 2026 | 09:17 AM11 जुलाई का इतिहास: मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके
Jul 11, 2026 | 09:16 AMचीन में बारिश ने मचाई तबाही! 95 हजार से ज्यादा लोग घर छोड़ने को मजबूर, कई इलाकों में रेड अलर्ट
Jul 11, 2026 | 09:09 AMरोज सुबह करें ये 7 योगासन, शरीर रहेगा फिट और दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
Jul 11, 2026 | 09:08 AMTRAI Call Rules: 1600 और 140 सीरीज से आ रही फोन कॉल्स पर ट्राई ने दी बड़ी जानकारी, जानिए अहम नियम
Jul 11, 2026 | 09:07 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














