-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- In Chhattisgarh A Man Madly In Love With A Girl Sent A Bomb To His Lovers Husband In A Speaker Police Arrested The Accused
एकतरफा प्यार की सनक: सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के पति को पार्सल में भेजा बम, ऑनलाइन सीखा था IED बनाना
- Written By: पूजा सिंह
Crime News : छत्तीसगढ़ में तरफा प्यार में पागल आशिक ने एक स्पीकर में बम लगाकर महिला के पति को उपहार के तौर पर भेज दिया। मामला सामने आने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी (सौजन्य सोशल मीडिया)
Chhattisgarh Crime News : एक तरफा प्यार जब दीवानगी की हदें पार कर जाए तो इंसान अपनी सोचने-समझने की शक्ति खो बैठता है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के मानपुर गांव से सामने आया है, जहां एकतरफा प्यार में पागल सनकी आशिक ने खतरनाक कदम उठाकर समाज को दहला दिया। गनीमत यह रही कि पुलिस ने समय रहते ही सिरफिरे आशिक की साजिश को नाकाम कर दिया।
पूरा मामला यह है कि, छत्तीसगढ़ के 20 वर्षीय एक इलेक्ट्रीशियन ने एक स्पीकर में कथित तौर पर संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) लगा कर उस महिला के पति को उपहार के तौर पर भेज दिया, जिसके एकतरफा प्यार में वह पागल था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने ऑनलाइन आईईडी (बम) तैयार करना सीखा और इस तरह से बम तैयार किया, ताकि स्पीकर को चालू करते ही विस्फोट हो जाए।
गूगल सर्च हिस्ट्री देखने से हुआ मामले का खुलासा
SP लक्ष्य शर्मा ने बताया कि उसकी ‘गूगल सर्च हिस्ट्री’ देखने पर पता चला कि, उसने सर्च किया था कि, ‘पुलिस की गिरफ्त में आए बिना बम से किसी व्यक्ति को कैसे मौत के घाट उतारा जाए। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति की गिरफ्तारी के साथ खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले की पुलिस ने न केवल एक सुनियोजित हत्या को नाकाम किया, बल्कि विस्फोटक सामग्री की तस्करी करने वाले गिरोह का भी पर्दाफाश किया है, जो जिलेटिन की छड़ें मुहैया कराता था।
सम्बंधित ख़बरें
कॉलेज छात्रा ने किराए के कमरे में लगाई फांसी, दीवार पर लिखे सुसाइड नोट में परिचितों को ठहराया जिम्मेदार
डाक सहायक की धारदार हथियार से हत्या, बेटी ने घर पहुंचकर देखा खौफनाक मंजर
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
पुणे में ड्रग्स पर बड़ा प्रहार: कात्रज से 5.79 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, एंटी-नारकोटिक्स सेल ने तस्कर को दबोचा
पुलिस गिरफ्त में मुख्य आरोपी
अप्रैल 2023 में इसी तरह के एक मामले में, पड़ोसी जिले कबीरधाम में एक नवविवाहित व्यक्ति और उसके बड़े भाई की उनके घर उस वक्त मौत हो गई थी, जब नवविवाहित व्यक्ति की पत्नी के पूर्व प्रेमी की तरफ से शादी के तोहफे में मिले होम थिएटर के म्यूजिक सिस्टम में में विस्फोट हो गया था। खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) लक्ष्य शर्मा ने बताया कि ताजा मामले में मुख्य आरोपी विनय वर्मा और छह अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, अन्य आरोपियों की पहचान परमेश्वर वर्मा (25), गोपाल वर्मा (22), घासीराम वर्मा (46), दिलीप धीमर (38), गोपाल खेलवार और खिलेश वर्मा (19) के रूप में हुई है।
महिला के पति की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
इस साजिश का खुलासा तब हुआ जब तीन-चार दिन पहले गण्डई थाना क्षेत्र के मानपुर गांव की एक दुकान पर एक संदिग्ध पार्सल पहुंचा, जिस पर बड़े सलीके से उपहार लपेटा हुआ था और जिस पर इंडिया पोस्ट का नकली ‘लोगो’ लगा था। यह पार्सल गांव के निवासी अफसर खान के नाम पर था। SP ने बताया कि इसे संदिग्ध पाकर महिला के पति अफसर खान ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बम निरोधक दल ने पैकेट की जांच की और एक बिल्कुल नए स्पीकर के अंदर छिपाकर रखा गया दो किलो वजनी आईईडी बरामद किया। तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि आईईडी को इस तरह तैयार किया गया था कि जैसी उसे बिजली की मदद से चालू किया जाता तो उसमें विस्फोट हो जाता। SP ने बताया कि करंट स्पीकर की तारों से जुड़े एक डेटोनेटर तक पहुंचता और विस्फोट हो जाता।
SP ने दी जानकारी
SP ने जानकारी दी कि, इसमें जिलेटिन की छड़ों का इस्तेमाल मुख्य विस्फोटक के रूप में किया गया था और स्पीकर का बाहरी आवरण विस्फोट के बाद घातक छर्रों का काम करता। अधिकारी ने बताया कि जांच से पता चला कि खैरागढ़ के कुसमी गांव निवासी विनय वर्मा ने खान की हत्या की साजिश रची थी। इलेक्ट्रीशियन वर्मा ने स्पीकर खरीदा और ऑनलाइन तरीके से बम तैयार करना सीखकर इसे तैयार किया।
महिला से शादी के बाद आरोपी ने रची पति की हत्या की साजिश
SP लक्ष्य शर्मा ने आगे बताया कि, उसके मोबाइल फोन की गूगल सर्च हिस्ट्री में लिखा था, पुलिस की गिरफ्त में आए बिना बम से किसी व्यक्ति को कैसे मौत के घाट उतारा जाए।’ आरोपी अफसर खान की पत्नी से उसके कॉलेज के दिनों से ही एकतरफा प्यार करता था। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले खान से शादी करने के बाद आरोपी विनय वर्मा ने कथित तौर पर हत्या की साजिश रची। आगे की जांच से पता चला कि उपकरण में इस्तेमाल किए गए विस्फोटक छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की एक पत्थर खदान से चुराए गए थे।
यह भी पढ़ें : डिलीवरी बॉय ने बार-बार बजाई बेल, गुस्से में मकान मालिक ने खोला दरवाजा और एयर गन से कर दी फायरिंग
विस्फोटक तस्करी गिरोह का पर्दाफाश
दुर्ग निवासी परमेश्वर ने कथित तौर पर दुर्ग के ही गोपाल और दिलीप से जिलेटिन की छड़ें खरीदने के लिए 6,000 रुपये दिए थे। अधिकारी ने बताया कि घासीराम ने विस्फोटक पहुंचाए, जबकि खिलेश पर पार्सल पर इस्तेमाल किए गए नकली भारतीय डाक ‘लोगो’ को तैयार करने का आरोप है। गोपाल की मदद से वर्मा ने विस्फोटकों से भरा उपहार खान की दुकान तक पहुंचाया। उन्होंने बताया कि दुर्ग में गोपाल और दिलीप के ठिकानों पर बाद में की गई छापेमारी में 60 जिलेटिन की छड़ें और दो डेटोनेटर जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि विस्फोटक पथरिया इलाके की एक खदान से अवैध रूप से लाए गए थे, जिसके संचालक से भी पूछताछ की जाएगी।
In chhattisgarh a man madly in love with a girl sent a bomb to his lovers husband in a speaker police arrested the accused
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर हाई-प्रोफाइल ड्रग्स केस: गुजरात कनेक्शन की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच, नाना पटवारी से पूछताछ की तैयारी
Jul 12, 2026 | 12:19 PMPost Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस शानदार स्कीम में निवेश करें और हर महीने पाएं 15000 रुपये
Jul 12, 2026 | 12:18 PMटॉयलेट जाने के बहाने घर में घुसा डिलीवरी एजेंट; महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने Flipkart एजेंट को किया गिरफ्तार
Jul 12, 2026 | 12:15 PMदुरबार के हॉस्टल में 40 छात्रों के फूड पॉइजनिंग होने के बाद एक्शन में प्रशासन, जानें पूरी इनसाइड स्टोरी
Jul 12, 2026 | 12:14 PMबांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM‘ऑपरेशन टाइगर-3’ की चर्चाओं से नाराज सुप्रिया सुले; बोलीं- हमें सिर्फ मनसे में भेजना बाकी रह गया है
Jul 12, 2026 | 12:09 PMशरद पवार ने किया किसान कर्जमाफी के बदलावों का स्वागत, CM फडणवीस का जताया आभार; विलय की अटकलें हुईं तेज
Jul 12, 2026 | 12:08 PMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM













