-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Case Has Been Registered Against Prisoner And His Family For Attacking Policemen In Court
ठाणे में विचाराधीन कैदी का अदालत में पुलिसकर्मियों पर हमला, मामला दर्ज कर आरोपी को लिया हिरासत में
- Written By: आंचल लोखंडे
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत में सुरक्षाकर्मियों के एक दल के साथ दुर्व्यवहार करने और उस पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक विचाराधीन कैदी और उसके परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कैदी का पुलिसकर्मियों पर हमला। (सौजन्यः सोशल मीडिया प्रतिकात्मक फोटो)
ठाणे: कई बार लोग अपने गुस्से को कंट्रोल नहीं कर पाते। गुस्से में आकर क्या-क्या कर जाते हैं, लेकिन बाद में पछताते हैं। फिर भी गुस्सा कहां निकालना है, वो जगह पता हो। अन्यथा पछतावा भी नहीं कर पाते। कुछ ऐसा ही ठाणे में एक विचाराधीन कैदी के साथ हुआ। अब वो और भी बुरा फंस गया। शायद कानून के रास्ते जाता तो बच सकता था।
दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत में सुरक्षाकर्मियों के एक दल के साथ दुर्व्यवहार करने और उस पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक विचाराधीन कैदी और उसके परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
आरोपी ने मांगी शौचालय जाने की अनुमति
शांति नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि यह घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब आरोपी समेत विचाराधीन कैदियों के एक समूह को सुनवाई के लिए आधारवाड़ी जेल से भिवंडी की एक अदालत में लाया गया था। अदालती कार्यवाही के बाद जब विचाराधीन कैदियों को वापस जेल ले जाया जा रहा था तो आरोपी ने शौचालय जाने की अनुमति मांगी।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे जिला सहकारी बैंक पर महायुति का ऐतिहासिक कब्जा, शिंदे-चव्हाण की रणनीति से टूटा मजबूत किला
ठाणे: घोड़बंदर रोड के गायमुख घाट पर सड़क मरम्मत शुरू, दो दिनो तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा लागू
ठाणे में दर्दनाक हादसा: सोते समय चॉल की गैलरी गिरने से 12 साल के मासूम की मौत, 2 घायल; इलाका खाली कराया
ठाणे: कांग्रेस ने शुरू की Reel For Roads प्रतियोगिता, टूटी हुई सड़कों की रील बनाएं और अनोखे इनाम पाएं
अपराध जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
दरवाज़ा खुला रखने के निर्देश पर भड़क उठा
पुलिस ने उसे शौचालय जाने की अनुमति तो दे दी, लेकिन उसे दरवाज़ा खुला रखने और उसे अंदर से बंद न करने का निर्देश दिया, जिससे आरोपी भड़क उठा और उसने पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहे। जब आरोपी को पुलिस वैन की ओर ले जाया जा रहा था तो आरोपी ने पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर फिर अपशब्द कहे और वहां मौजूद अपने परिवार के सदस्यों को उन पर हमला करने को कहा।
अश्लील भाषा का इस्तेमाल और अनुचित व्यवहार
अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पत्नी, बहन और एक अन्य पुरुष रिश्तेदार ने पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर मारपीट की। पुलिस में दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, पुलिस के वाहन में बैठते समय आरोपी ने एक महिला कांस्टेबल के खिलाफ कथित तौर पर अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया और अनुचित व्यवहार किया।
आरोपी अब जेल में
आरोपी और उसके परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी अब भी जेल में है। वहीं, घटना के सिलसिले में उसके परिवार के सदस्यों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। प्राथमिकी में यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि आरोपी को पहले किन आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया था।
Case has been registered against prisoner and his family for attacking policemen in court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
VIDEO: 4 घंटे तक छत पर रही जिंदगी, नहीं आई कोई मदद… पालघर में बाढ़ के बीच मासूम बच्चों के साथ फंसे 8 लोग
Jul 11, 2026 | 06:03 PMदेर से शादी रेप का कारण…रशीदी के बयान पर भड़के महिला आयोग और VHP, बवाल के बाद मौलाना ने दी सफाई
Jul 11, 2026 | 06:02 PMमुरैना में ट्रक से भिड़ा कंटेनर, केबिन में फंसा चालक; JCB से कंटेनर का केबिन तोड़कर चालक की सुरक्षित बचाई जान
Jul 11, 2026 | 05:59 PMInstagram ने चुपचाप हटाया AI फीचर, यूजर्स के विरोध के बाद Meta ने लिया बड़ा फैसला, अब भारत सरकार भी करेगी जांच
Jul 11, 2026 | 05:56 PMदावों की खुली पोल, नासिक मनपा का मानसून टास्कफोर्स गायब, बारिश थमने के बाद भी आधे शहर में सफाई अधूरी
Jul 11, 2026 | 05:56 PMदतिया उपचुनाव में चंद्रशेखर आजाद की एंट्री, हुंकार केतली पर वोट की अपील; भाजपा पर साधा निशाना
Jul 11, 2026 | 05:50 PMवियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
Jul 11, 2026 | 05:45 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














