- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Gariaband Orchestra Scandal Sdm Removed Police Suspended Obscene Dance Investigation
छत्तीसगढ़ ऑर्केस्ट्रा में अश्लीलता की हदें पार, फूहड़ डांस पर पैसे लुटा रहे SDM साहब निलंबित, 14 गिरफ्तार
Gariaband Orchestra Scandal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में ओपेरा कार्यक्रम में अश्लीलता की हदें पार करने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। SDM को पद से हटाया गया और तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

गरियाबंद ऑर्केस्ट्रा कांड, फोटो- सोशल मीडिया
Chhattisgarh Orchestra Scandal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के उरमाल में मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता परोसने का मामला सामने आया है। ओपेरा कार्यक्रम में नर्तकियों के अश्लील प्रदर्शन के दौरान कानून के रक्षकों की कथित मौजूदगी और अमर्यादित आचरण ने प्रशासन को दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक ओपेरा कार्यक्रम के दौरान अश्लीलता और प्रशासनिक अधिकारियों की संलिप्तता का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने मैनपुर SDM तुलसी दास मरकाम को उनके पद से हटा दिया है। उनके खिलाफ एक जांच कमेटी भी गठित की गई है। गरियाबंद के एसपी वेदव्रत सिरमौर्य ने कार्यक्रम के दौरान अमर्यादित व्यवहार करने वाले तीन पुलिसकर्मियों- प्रधान आरक्षक डिलोचन रावटे, आरक्षक शुभम चौहान और आरक्षक जय कंसारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि ये पुलिसकर्मी मंच पर नर्तकियों के साथ आपत्तिजनक हरकतें और ‘किस’ (KISS) ले रहे थे।
ओडिशा की डांसर्स और अश्लीलता का ‘शो’
यह विवादित आयोजन छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के उरमाल में युवा समिति द्वारा आयोजित 6 दिवसीय ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम था। इसके लिए ओडिशा के कटक स्थित ‘जय दुर्गा ओपेरा’ की डांसर्स को बुलाया गया था, जिनकी फीस 60 हजार रुपये प्रतिदिन थी। कार्यक्रम के लिए 200 से 400 रुपये तक के एंट्री टिकट बेचे गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह का पहला बस्तर दौरा! अगले 3 दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर होंगे केंद्रीय गृह मंत्री, जानें क्या होगा खास
नक्सल मुक्त होने के बाद छत्तीसगढ़ में पहला माओवादी हमला, कांकेर में IED ब्लास्ट; 3 जवान शहीद
CGBSE Result 2026 Out: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित; छात्र ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
जग्गी हत्याकांड केस में अमित जोगी को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि डांसर्स मंच पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन कर रही थीं। शर्मनाक बात यह रही कि कार्यक्रम की अनुमति देने वाले SDM खुद वहां विशेष सीट पर मौजूद थे और कथित तौर पर पैसे लुटा रहे थे।
यह भी पढ़ें: बंगाल में 25 साल बाद लौटा खौफनाक ‘निपाह’, 75% तक डेथ रेट और कोई इलाज नहीं! केंद्र ने भेजी टीम
आयोजन समिति गिरफ्तार और बाल आयोग की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आयोजन समिति के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।, गिरफ्तार आरोपियों में देवानंद राजपूत, गोविंद देवांगन और नरेंद्र साहू सहित कई अन्य शामिल हैं। इसके अलावा, बाल संरक्षण आयोग ने भी इस मामले में दखल दिया है। आयोग ने कार्यक्रम में नाबालिगों और बच्चों की मौजूदगी की जांच करने के निर्देश दिए हैं और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी है। स्थानीय स्तर पर एक युवक द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने शुरू में आरोपियों को मुचलके पर छोड़ दिया था, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद उच्चाधिकारियों ने सख्त एक्शन लिया।
Gariaband orchestra scandal sdm removed police suspended obscene dance investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PMपत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पति, प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जलाया, 15 दिनों तक दी तालीबानी सजा
May 18, 2026 | 01:36 PMयवतमाल में किसान की सतर्कता से खुला मंडी घोटाला! पुसद मंडी में वजन कांटे पर सवाल, 2 तौल में 10 क्विंटल का फर्क
May 18, 2026 | 01:36 PMIET के हॉस्टल में छात्रों का हंगामा, अर्धनग्न होकर जमकर की तोड़फोड़, सख्त कार्रवाई के मूड में प्रशासन
May 18, 2026 | 01:29 PMFirst Aid Tips: घर में अचानक आ जाए मेडिकल इमरजेंसी, तो पैनिक होने की बजाए इन तरीकों से बचा सकते है जान
May 18, 2026 | 01:28 PMपरीक्षा से 8 दिन पहले ही लीक हो गया था NEET का पेपर; सीबीआई के हाथ लगे मनीषा वाघमारे के गुप्त दस्तावेज
May 18, 2026 | 01:24 PMमुंबई में बीएमसी ने चिन्हित किए 147 Garbage Vulnerable Points, कचरा मुक्त अभियान तेज
May 18, 2026 | 01:24 PMवीडियो गैलरी

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM














