-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Ed Raids Over 30 Locations In Raipur Connection With Rs 2434 Crore Fraud Case
रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, 30 से अधिक ठिकानों पर मारा छापा; ₹2434 करोड़ के फ्रॉड का मामला
- Written By: मनोज आर्या
ED Raid: इस केस में CBI ने आनंद जैन, जय कॉर्प लिमिटेड, कारोबारी पराग शांतिलाल पारेख और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। आनंद जैन मशहूर गेमिंग कंपनी ड्रीम11 के को-फाउंडर हर्ष जैन के पिता हैं

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
ED Raid In Raipur: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जय कॉर्प लिमिटेड के निदेशक आनंद जयकुमार जैन से जुड़े 2,434 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में देशभर में एक साथ बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर, मुंबई, नासिक और बेंगलुरु समेत 30 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर एजेंसी दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही है। जांच एजेंसी को आशंका है कि रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट के नाम पर जुटाई गई भारी-भरकम राशि को विदेशी कंपनियों में ट्रांसफर किया गया।
प्रवर्तन निदेशालय ने संदिग्ध ट्रांजैक्शन, ऑफशोर अकाउंट्स और शेल कंपनियों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दायरे में कई कंपनियां और बड़े कारोबारी समूह भी आ सकते हैं। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
केस में जुड़ा कई हाई प्रोफाइल नाम
इस केस में CBI ने आनंद जैन, जय कॉर्प लिमिटेड, कारोबारी पराग शांतिलाल पारेख और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। आनंद जैन मशहूर गेमिंग कंपनी ड्रीम11 के को-फाउंडर हर्ष जैन के पिता हैं, जिससे मामला और हाई-प्रोफाइल हो गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर CBI ने SIT गठित कर जांच शुरू की। इससे पहले दिसंबर 2021 और अप्रैल 2023 में मुंबई पुलिस की EOW को इस मामले से जुड़ी शिकायतें मिली थीं। FIR के अनुसार, मई 2006 से जून 2008 के बीच दो कंपनियों के जरिए मुंबई और अन्य शहरों में रियल एस्टेट डेवलपमेंट के नाम पर निवेशकों से करीब 2,434 करोड़ रुपये जुटाए गए।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमृतसर में 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
मुंबई के भांडुप में BEST बस का भीषण हादसा: रिवर्स करते समय पेड़ और बस के बीच कुचला पैदल यात्री, हालत गंभीर
दादर स्टेशन पर महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, CCTV में सामने आया दूसरा पहलू; जांच में जुटी रेलवे पुलिस
कल्याण अस्पताल कांड: महिला डॉक्टर से मारपीट बर्दाश्त नहीं, शिंदे करेंगे कार्रवाई, भरतशेठ गोगावले का बड़ा बयान
बैंक से लिए गए लोन का गलत इस्तेमाल
जांच में सामने आया कि नवी मुंबई SEZ प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर 3,252 करोड़ रुपये और मुंबई SEZ लिमिटेड के लिए 686 करोड़ रुपये का बैंक कर्ज लिया गया। आरोप है कि इन कर्जों का इस्तेमाल घोषित उद्देश्यों के बजाय अन्य वित्तीय गतिविधियों में किया गया। CBI के मुताबिक, आपराधिक साजिश के तहत निवेशकों और बैंकों का पैसा मॉरिशस और जर्सी की विदेशी कॉर्पोरेट कंपनियों में भेजा गया। नवंबर 2007 में इस राशि का उपयोग रिलायंस पेट्रोकेमिकल्स की फ्यूचर ट्रेडिंग में किए जाने का भी आरोप है।
ये भी पढ़ें: फ्री में नहीं मिले गोलगप्पे तो कर दी दुकानदार की हत्या, बेंगलुरू में दिल दहलाने वाली वारदात
मनी ट्रेल पर जांच एजेंसियों की नजर
एजेंसियों के अनुसार, 98.83 करोड़ रुपये के विदेशी मुद्रा कर्ज को भी मॉरिशस में निवेश किया गया। ED और CBI मनी ट्रेल, ऑफशोर कंपनियों और निवेशकों के पैसों की पूरी चेन की जांच कर रही हैं। जांच आगे बढ़ने के साथ नई गिरफ्तारियां, संपत्तियों की कुर्की और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है। यह मामला देश के सबसे बड़े कॉर्पोरेट और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में शामिल हो सकता है।
Ed raids over 30 locations in raipur connection with rs 2434 crore fraud case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Iran USA Tension: ट्रंप के अश्लील बयान पर अराघची का कड़ा पलटवार, कहा निडरता से देते हैं करारा जवाब
Jul 09, 2026 | 07:19 AMIND vs ENG: चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने करो या मरो की चुनौती, हारते ही सीरीज होगी इंग्लैंड के नाम
Jul 09, 2026 | 07:17 AMमहाराष्ट्र में बारिश का कहर: मोशी डिपो हादसे में रेस्क्यू जारी, सातारा में करंट से 5 मौतें, नासिक-वसई में बाढ़
Jul 09, 2026 | 07:13 AMGuru Dutt Story: पर्दे पर रचीं अमर कहानियां, निजी जिंदगी में झेला अकेलापन, जानें गुरु दत्त की दर्दभरी दास्तान
Jul 09, 2026 | 07:10 AMऑस्ट्रेलिया में आज PM मोदी का मेगा शो, 40 हजार भारतीयों को करेंगे संबोधित; ट्रेड डील पर टिकी नजरें
Jul 09, 2026 | 07:09 AMनागपुर एयरपोर्ट का बदलेगा पूरा चेहरा, GMR पहले चरण में खर्च करेगा 300 करोड़
Jul 09, 2026 | 07:08 AMUS Airstrikes: ट्रंप के आदेश पर ईरान में भारी तबाही, बंदर अब्बास और चाबहार में हुए बड़े धमाके
Jul 09, 2026 | 06:51 AMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














