- Hindi News »
- Career »
- Upsc Success Story Meet Gamini Singla Lady Who Deniend Jp Morgan Job To Prepare For Upsc Became Ias Officer
UPSC Success Story: ऐश वाली नौकरी छोड़कर की यूपीएससी की तैयारी, AIR 3rd लाकर बनीं IAS
- Written By: अर्पित शुक्ला
UPSC Success Story: गामिनी सिंगला ने 23 साल की उम्र में 2021 की यूपीएससी की परीक्षा पास की और ऑल इंडिया तीसरी रैंक हासिल कर आईएएस अधिकारी बन गईं.

गामिनी सिंगला (Image- Social Media)
नवभारत डेस्क: यूपीएससी की परीक्षा को देश की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में एक माना जाता है। हर साल लाखों युवा इस परीक्षा को देने के लिए तैयारी कर अपना भाग्य आजमाते हैं, लेकिन कुछ सौ युवा ही अंतिम पड़ाव तक अपनी जगह बना पाते हैं। ऐसे ही युवाओं में एक आईएएस अधिकारी हैं गामिनी सिंगला, जिन्होंने आईएएस ऑफिसर बनने के लिए मोटी सैलरी वाली नौकरी छोड़ दी और यूपीएससी 2021 की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 3rd लाकर सफलता हासिल की।
मूल रूप से पंजाब के आनंदपुर साहिब की रहने वाली गामिनी ने 2019 में चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी की। उनके पिता डॉ. आलोक सिंगला और मां डॉ. नीरजा सिंगला मेडिकल ऑफिसर हैं, जबकि उनका भाई आईआईटी से पढ़ाई कर रहा है। बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद गामिनी को अंतर्राष्ट्रीय कंपनी जेपी मॉर्गन में काम करने का ऑफर मिला। यह एक अच्छा पैकेज, ग्रोथ के मौके और दुनिया घूमने का सुनहरा अवसर था। फिर भी, उन्होंने उस ऐश वाली नौकरी को छोड़कर यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करने का फैसला लिया और तैयारी में जुटी रही।
परिवार ने किया पूरा सपोर्ट
गामिनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी तैयारी के दौरान परिवार ने पूरा सपोर्ट किया। खासकर उनके पिता ने इमोशनल और पढ़ाई में बहुत मदद की, जिसकी वजह से उन्हें अपने लक्ष्य को हासिल करने में खासी मदद मिली। हालांकि, पहले प्रयास में वह प्रीलिम्स की परीक्षा भी पास नहीं कर सकी, लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य से भटकने के बजाय तैयारी जारी रखी। इसके बाद, उन्होंने दूसरी बार परीक्षा दी और परीक्षा पास कर ऑल इंडिया 3rd रैंक हासिल कर आईएएस बन गईं।
सम्बंधित ख़बरें
₹14,000 की सैलरी से ₹33 लाख के पैकेज तक, अंकुर वारिकू ने बताया 5 साल का वो सक्सेस सीक्रेट; जिसने बदल दी जिंदगी
तुकाराम मुंढे का फिर हुआ तबादला, ट्रांसफर की सिल्वर जुबली; जानें अब तक हुए तबादलों का पूरा सफर
भोपाल में UPSC प्रीलिम्स-2026 का महा-आयोजन, 36 केंद्रों पर 12 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दिया एग्जाम
UPSC Vacancy 2026: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यूपीएससी ने निकाली कई पदों पर भर्तियां, जल्द करें अप्लाई
अन्य लोगों को सलाह
गामिनी के मुताबिक, यूपीएससी की तैयारी करने से पहले आपको खुद को मेंटली प्रिपेयर कर लेना चाहिए। इस परीक्षा में कई बार असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उनसे निराश न होकर आगे बढ़ते रहना चाहिए। उनका मानना है कि आपको सिलेबस के अनुसार अपनी रणनीति और स्टडी मैटेरियल तैयार करना चाहिए। बेसिक्स क्लियर करने के लिए एनसीईआरटी की किताबों का सहारा लिया जा सकता है।
करियर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
गामिनी का कहना है कि कड़ी मेहनत, सही रणनीति, रिवीजन, आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस और सकारात्मक रवैया सफलता दिलाते हैं। वह मानती हैं कि इस परीक्षा को पास करने के लिए सिर्फ ये चीजें ही नहीं, बल्कि परिवार का साथ भी बहुत जरूरी है, क्योंकि इस परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी को कई मुश्किल परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है।
Upsc success story meet gamini singla lady who deniend jp morgan job to prepare for upsc became ias officer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gondia POCSO Case: खेलने के बहाने बुलाकर दो बच्चियों से ज्यादती; अर्जुनी मोरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
May 26, 2026 | 03:42 PMसिद्दारमैया से बंद कमरे में राहुल की मीटिंग, बाहर इंतजार करते रहे डीके शिवकुमार! कैसे सुलझेगा कर्नाटक का कलह?
May 26, 2026 | 03:39 PMAirtel का नया Priority Postpaid प्लान बना चर्चा का विषय, क्या प्रीपेड यूजर्स की स्पीड होगी धीमी?
May 26, 2026 | 03:30 PMमहाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल सप्लाई बनाए रखने इंडियन ऑयल का बड़ा कदम, ईंधन आपूर्ति नहीं रुकेगी
May 26, 2026 | 03:29 PMरीवा पुलिस की नवाबी देख चौक गए लोग, ठेके के सामने खडी हुई डायल 112; सायरन बजते ही शराब की बोतल से खातिरदारी
May 26, 2026 | 03:28 PMAkola: अनभोरा के पास भीषण सड़क हादसा, पंचर वाहन सुधार रहे 4 लोगों को ट्रक ने रौंदा
May 26, 2026 | 03:28 PMवर्धा: हिंगनघाट मंडी में सोयाबीन के दामों में भारी उछाल, 7,500 प्रति क्विंटल पहुंचा भाव; किसानों को बंपर मुनाफ
May 26, 2026 | 03:25 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














