- Hindi News »
- Career »
- Travel Hobby Can Turn Into Career Know Opportunites In Travel And Tourism
घूमने के शौक को बनाएं करियर, ट्रैवल और टूरिज्म में छिपे हैं ये हाई पेड जॉब ऑप्शन
Career in Travel and Tourism: अगर आपको घूमना पसंद है तो ट्रैवल और टूरिज्म इंडस्ट्री आपके लिए शानदार करियर ऑप्शन हो सकती है। जिसमें घूमने के साथ-साथ अच्छी सैलरी और करियर ग्रोथ का अवसर मिलता है।
- Written By: प्रीति शर्मा

हाथ में ग्लोब पकड़े हुए महिला (सौ. फ्रीपिक)
High Paid Jobs in Travel: ट्रैवल और टूरिज्म की फील्ड उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो इस फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं और घूमने फिरने के शौकीन हैं। यह इंडस्ट्री न सिर्फ रोमांचक है बल्कि इसमें करियर ग्रोथ भी समय के साथ बढ़ता जा रहा है। कमाई के लिए यह काफी अच्छा फील्ड माना जाता है। सही एजुकेशन और कुछ जरूरी क्वालिटी के साथ आप इस सेक्टर में अपना भविष्य बना सकते हैं।
ट्रैवल सेक्टर में करियर सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नए विकल्प लेकर आता है। टूरिज्म डिपार्टमेंट, टूर ऑपरेशन कंपनियां, एयरलाइंस, होटल इंडस्ट्री और क्रूज टूरिज्म जैसे सेक्टर में आसानी से एंट्री मिल सकती है।
12वीं के बाद क्या करें
किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास उम्मीदवार इस फील्ड में कदम रख सकते हैं। 12वीं के बाद बीए या बीबीए इन टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा ट्रैवल एंड टूरिज्म में एमबीए जैसे मास्टर्स डिग्री भी की जा सकती है। अगर डिग्री नहीं करना चाहते हैं तो डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CBSE Result Out: 12वीं CBSE का रिजल्ट हुआ जारी, डिजिलॉकर पर ऐसे देखें अपनी मार्कशीट
SBI में नौकरी करने का सुनहरा मौका… 4000 पदों पर निकलेंगी भर्तियां, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
अगर आपको पसंद है यूरोप की वादियां तो एक्सप्लोर करें भारत की ये 5 जगहें, कम बजट में मिलेगा ट्रिप का मजा
वीकेंड पर घूमने का बना रहे प्लान? महाराष्ट्र के इन ट्रैकिंग स्पॉट का लें मजा, लास्ट स्पॉट जन्नत से कम नहीं
इस फील्ड में सफल होने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ कम्युनिकेशन स्किल्स भी मजबूत करनी चाहिए। अलग-अलग भाषाओं का ज्ञान, कस्टमर हैंडलिंग, बजट प्लानिंग और प्लीजिंग पर्सनैलिटी आपको दूसरों से अलग बनाती है।
यह भी पढ़ें:- Year Ender 2025: NIRF रैंकिंग में IIsc से लेकर JNU तक, जानें कौन-सी यूनिवर्सिटी ने मारी बाजी
कहां से करें पढ़ाई
भारत में कई प्रतिष्ठित संस्थान ट्रैवल और टूरिज्म से जुड़े कोर्स कराते हैं। इनमें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (ग्वालियर), आईआईटीएम नेल्लोर, ईआईटीएम भुवनेश्वर, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी बैंगलोर और जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली प्रमुख हैं।
कहां मिलेगी नौकरी
टूर एंड ट्रैवल में आपको टूर मैनेजर, ट्रैवल गाइड, ट्रैवल एजेंट, ट्रैवल कंसलटेंट और टूरिज्म ऑफिसर जैसे पदों पर काम करने का मौका मिल सकता है। मेक माय ट्रिप, केसरी टूर्स, थॉमस कुक, एक्पीडिया और क्लब महिंद्रा जैसी कंपनियों में भर्ती निकलती रहती हैं। फ्रेशर के तौर पर सालाना करीब 5 लाख रुपए तक की कमाई की जा सकती है। अगर आपको इस फील्ड में अनुभव है तो 7 से 8 लाख रुपए या उससे अधिक भी सैलरी मिल सकती है।
Travel hobby can turn into career know opportunites in travel and tourism
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रंप की चीन यात्रा से पहले ड्रैगन की दो टूक, ताइवान समेत इन 4 मुद्दों पर बातचीत से किया साफ इनकार
May 13, 2026 | 04:09 PMफिजूल खर्च पर रोक! ईंधन संकट के बीच महापालिका का बड़ा फैसला, वाहन उपयोग होगा सीमित
May 13, 2026 | 04:07 PMभोपाल में ‘न्याय’ के लिए दंडवत हुए शिक्षक! DPI के बाहर मुंडन कराकर जताया विरोध; खाली पदों पर भर्ती की मांग
May 13, 2026 | 04:05 PMछत्रपति संभाजीनगर में घर का सपना होगा पूरा, महापालिका की बड़ी पहल; 22 मई तक राशि जमा करने के निर्देश
May 13, 2026 | 03:53 PMशादी टूटने की खबरों के बीच इमोशनल हुई Mouni Roy, दोस्त को लिखा ये खास मैसेज, बताया जिंदगी का खास हिस्सा
May 13, 2026 | 03:44 PM‘सिर्फ जांच से काम नहीं चलेगा…’, भोपाल में नीट पेपर लीक पर भड़के छात्र संगठन; शिक्षा प्रणाली पर उठाए सवाल
May 13, 2026 | 03:42 PMSamsung का बड़ा दांव, अब सस्ते में मिलेगा Premium Galaxy Phone, कंपनी खुद बेच रही Refurbished Smartphones
May 13, 2026 | 03:41 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














