-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Career »
- After Passing Upsc Candidates Will No Longer Able To Appear For Exam Repeatedly New Rules
UPSC New Rule: IAS, IPS, IFS को परीक्षा देने का दूसरा मौका नहीं मिलेगा, जानें यूपीएससी का नया नियम
- Written By: अर्पित शुक्ला
UPSC Exam Notification: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी करते हुए पात्रता और अटेंप्ट से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव किए हैं।

UPSC (सौजन्य सोशल मीडिया)
UPSC Exam New Rules: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें पात्रता और अटेंप्ट से जुड़े नियमों में कई अहम बदलाव किए गए हैं। इस बार आयोग ने पहले से चयनित या सेवा में कार्यरत अभ्यर्थियों के लिए ज्यादा स्पष्ट और कड़े दिशानिर्देश तय किए हैं। खास तौर पर आईएएस, आईपीएस और आईएफएस जैसी सेवाओं में पहले से नियुक्त उम्मीदवारों के दोबारा परीक्षा देने, सेवा बदलने और अटेंप्ट के इस्तेमाल को लेकर नई शर्तें लागू की गई हैं। आयोग ने यह भी साफ किया है कि कौन से उम्मीदवार आगे के परीक्षा चरणों में शामिल हो सकेंगे और किन्हें बाहर रखा जाएगा।
इस परीक्षा के माध्यम से आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस समेत कई ग्रुप A और B सेवाओं में कुल 933 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 24 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
पहले से नियुक्त IAS और IFS उम्मीदवारों पर रोक
नए नियमों के अनुसार, जो उम्मीदवार पिछली किसी परीक्षा के आधार पर आईएएस या आईएफएस में नियुक्त हो चुके हैं और वर्तमान में सेवा में हैं, वे CSE 2026 में शामिल नहीं हो सकेंगे। यदि किसी उम्मीदवार की नियुक्ति प्रीलिम्स के बाद लेकिन मेन परीक्षा से पहले हो जाती है, तो वह मेन परीक्षा में नहीं बैठ पाएगा। वहीं, मेन परीक्षा के बाद और फाइनल रिजल्ट से पहले नियुक्त होने की स्थिति में भी नए परीक्षा परिणाम के आधार पर सेवा आवंटन नहीं मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Odisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
JC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
IPS के लिए अलग प्रावधान
आईपीएस को लेकर इस बार नियमों को और स्पष्ट किया गया है। जो अभ्यर्थी पहले से आईपीएस में चयनित या नियुक्त हैं, उन्हें CSE 2026 के परिणाम के आधार पर दोबारा आईपीएस कैडर नहीं दिया जाएगा। यानी वे फिर से आईपीएस सेवा चुनने के पात्र नहीं होंगे।
CSE 2027 में दोबारा परीक्षा देने की शर्तें
जो उम्मीदवार CSE 2026 के जरिए आईपीएस या किसी अन्य ग्रुप A सेवा में चयनित होते हैं और 2027 में दोबारा परीक्षा देना चाहते हैं, उन्हें संबंधित विभाग से एक बार की प्रशिक्षण छूट लेनी होगी। वे फाउंडेशन कोर्स स्थगित कर सकते हैं, लेकिन बिना अनुमति प्रशिक्षण छोड़ने पर उनका सेवा आवंटन रद्द किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- UP Police Constable Exam Date 2026: इंतजार खत्म! जून में तीन दिन चलेगी परीक्षा, यहां देखें पूरा शेड्यूल
एक बार का विशेष अवसर
CSE 2025 या उससे पहले चयनित उम्मीदवारों को एक विशेष मौका दिया गया है। वे बिना इस्तीफा दिए CSE 2026 या CSE 2027 में से किसी एक परीक्षा में बैठ सकते हैं। हालांकि, 2028 या उसके बाद परीक्षा में शामिल होने के लिए सेवा से इस्तीफा देना अनिवार्य होगा। इन नए नियमों के जरिए बार-बार प्रयास करने और सेवा परिवर्तन की प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित और सख्त बनाने की कोशिश की गई है।
Frequently Asked Questions
-
Que: क्या पहले से IAS या IFS में नियुक्त उम्मीदवार CSE 2026 में बैठ सकते हैं?
Ans: नहीं, पहले से IAS या IFS में नियुक्त उम्मीदवार CSE 2026 के लिए अयोग्य हैं।
-
Que: IPS में पहले से नियुक्त उम्मीदवार CSE 2026 के परिणाम के आधार पर दोबारा IPS कैडर ले सकते हैं?
Ans: नहीं, वे IPS कैडर दोबारा नहीं ले सकते।
-
Que: CSE 2027 में दोबारा परीक्षा देने के लिए क्या आवश्यक है?
Ans: संबंधित विभाग से एक बार की प्रशिक्षण छूट लेना अनिवार्य है।
-
Que: CSE 2025 या उससे पहले चयनित उम्मीदवार CSE 2026 या 2027 में कैसे शामिल हो सकते हैं?
Ans: वे बिना इस्तीफा दिए एक बार CSE 2026 या 2027 में बैठ सकते हैं।
After passing upsc candidates will no longer able to appear for exam repeatedly new rules
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अदालत के बाहर कैफे बना श्मशान! दमिश्क धमाके से सहमा सीरिया, 9 लोगों की मौत
Jul 03, 2026 | 08:11 AMराम मंदिर में सिर्फ चढ़ावे का खेल नहीं, भर्ती में भी बड़ा हेरफेरी; 125 नियुक्तियों के खिलाफ जांच शुरू
Jul 03, 2026 | 08:07 AMपाकिस्तान के प्रमुख कोच का बड़ा बयान: भारत सिर्फ सर्वश्रेष्ठ टीम ही नहीं, बल्कि…
Jul 03, 2026 | 07:57 AMIran Ali Khamenei Funeral: पिता अली खामेनेई के आखिरी सफर में भी नहीं होंगे शामिल मोजतबा, जानें वजह
Jul 03, 2026 | 07:55 AMRam Mandir: SIT ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से की ताबड़तोड़ पूछताछ, पूछे ये तीखे सवाल
Jul 03, 2026 | 07:49 AMइंदौर में मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जलजमाव-ट्रैफिक जाम के बाद कलेक्टर की सख्ती
Jul 03, 2026 | 07:48 AMShani Dev: शनिवार को भूलकर भी घर न लाएं ये 7 चीजें, शनि देव हो सकते हैं नाराज
Jul 03, 2026 | 07:47 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














