-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Ntpc Deputy Manager Recruitment 2026 135 Posts
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में डिप्टी मैनेजर के 135 पदों पर भर्ती, 12 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
NTPC Deputy Manager Vacancy: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने डिप्टी मैनेजर के 135 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 12 अगस्त से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 26 अगस्त 2026 है।

एनटीपीसी में डिप्टी मैनेजर के 135 पदों पर भर्ती (सोर्स-एआई नीर्मित)
NTPC Government Engineering Jobs: सरकारी कंपनी में इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) लिमिटेड ने बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। एनटीपीसी ने डिप्टी मैनेजर के कुल 135 पदों पर नियुक्ति के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन (C&I) शाखा के इंजीनियरों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 12 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
आवेदन केवल एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 70,000 रुपये से 2,00,000 रुपये प्रतिमाह तक का आकर्षक वेतन मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा (यदि लागू हो), इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और अंतिम मेरिट सूची शामिल होगी। विस्तृत नोटिफिकेशन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जिसमें पात्रता, अनुभव, आरक्षण और अन्य सभी शर्तों की जानकारी उपलब्ध होगी।
किन पदों पर होगी भर्ती?
एनटीपीसी लिमिटेड ने डिप्टी मैनेजर के कुल 135 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के 40 पद, डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल) के 55 पद और डिप्टी मैनेजर (कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन – C&I) के 40 पद शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी ने Insta पर की खास अपील! कहा- फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, खरीदें एक भारतीय उत्पाद
JSSC JILCCE Recruitment 2026: झारखंड में 326 पदों पर भर्ती शुरू, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन
BLA के खौफ से थर्राई पाकिस्तानी सेना! ऑटोमैटिक हथियारों से की अंधाधुंध फायरिंग, 200 वाहनों में लगाई आग
RTRMH में सीनियर रेजिडेंट के 27 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त को होगा वॉक-इन इंटरव्यू; ₹67,700 मिलेगी सैलरी
आवेदन कब और कैसे करें?
इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एनटीपीसी लिमिटेड के ऑफिशियल पोर्टल पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित शाखा में इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। विस्तृत शैक्षणिक योग्यता का उल्लेख विस्तृत नोटिफिकेशन में किया जाएगा। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया और वेतन
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा (यदि लागू हो), इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 70,000 रुपये से 2,00,000 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा। इसके अलावा कंपनी के नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
ये भी पढ़ें- NPCC Recruitment 2026: एनपीसीसी लिमिटेड में मैनेजर समेत 26 पदों पर भर्ती, 22 अगस्त तक करें आवेदन
जल्द जारी होगा विस्तृत नोटिफिकेशन
एनटीपीसी ने फिलहाल शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी जैसे अनुभव, आवेदन शुल्क, आरक्षण, चयन प्रक्रिया और अन्य नियम आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर एनटीपीसी के आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखें।
Ntpc deputy manager recruitment 2026 135 posts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में डिप्टी मैनेजर के 135 पदों पर भर्ती, 12 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
Aug 06, 2026 | 10:21 PMइलाज के नहीं… रेफर करने के मिलते हैं ₹3000, राज्यसभा में राघव चड्ढा ने खोली कट मनी खेल की पोल; देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 10:20 PMसनी देओल की ‘परशुराम’ पर लगा ब्रेक, हॉलीवुड फिल्म के चलते टली शूटिंग, अब 2027 तक करना होगा इंतजार
Aug 06, 2026 | 10:16 PMPM मोदी ने Insta पर की खास अपील! कहा- फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, खरीदें एक भारतीय उत्पाद
Aug 06, 2026 | 10:15 PMहमारा एजुकेशन सिस्टम बर्बाद…JPSC-JSSC विवाद पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- छात्रों की आवाज सुने सरकार
Aug 06, 2026 | 10:04 PMभारत में बदल रही कार खरीदने की पसंद, पेट्रोल को कड़ी टक्कर दे रहे CNG, Hybrid और EV, FADA रिपोर्ट में खुलासा
Aug 06, 2026 | 10:02 PM1000 एकड़ वन जमीन निजी कब्जे से मुक्त! राजस्व मंत्री बावनकुले का बड़ा फैसला, वनमंत्री गणेश नाईक ने किया स्वागत
Aug 06, 2026 | 09:50 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM













