-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sanjay Gandhi National Park 1000 Acre Forest Land Saved Bawankule
1000 एकड़ वन जमीन निजी कब्जे से मुक्त! राजस्व मंत्री बावनकुले का बड़ा फैसला, वनमंत्री गणेश नाईक ने किया स्वागत
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
Chandrashekhar Bawankule Decision: संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान की 1053 एकड़ वन भूमि निजी कब्जे से मुक्त। बावनकुले ने पुराने आदेश रद्द कर जमीन को 'रिजर्व फॉरेस्ट' में रखा, गणेश नाईक ने किया स्वागत।

चंद्रशेखर बावनकुले और गणेश नाईक (सोर्स: नवभारत फोटो)
1000 Acre Forest Land Saved: महाराष्ट्र सरकार ने घोडबंदर रोड पर स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान की करीब 1053 एकड़ वनजमीन को निजी कब्जे में जाने से बचा लिया है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने अंतिम आदेश जारी कर भाईंदरपाडा-ओवला की इस जमीन पर ‘महाराष्ट्र शासन राखीव वने’ और संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान की नोंद सातबारा उतारे पर कायम रखने का निर्देश दिया है।
राजस्व मंत्री के इस फैसले से संबंधित वनक्षेत्र अब निजी हस्तांतरण से सुरक्षित रहेगा और उस पर होने वाले अनियंत्रित विकास व बड़े निर्माणों पर रोक लगेगी।
हरित पट्टा और वनक्षेत्र अबाधित
वनमंत्री गणेश नाईक ने इस निर्णय के लिए बावनकुले का अभिनंदन किया। बावनकुले ने कहा कि “वन की जमीन वन के पास ही रहनी चाहिए” यह राज्य सरकार की स्पष्ट भूमिका है। इस आदेश से राष्ट्रीय उद्यान से सटा महत्वपूर्ण हरित पट्टा और वनक्षेत्र अबाधित रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
जेन-अल्फा से LGBT तक, मोहन भागवत ने युवाओं पर किया भरोसा और व्यवस्था को दिखाया आईना; पढ़ें पूरी A टू Z रिपोर्ट
जेन-जी एंटी-नेशनल नहीं! छात्र आंदोलनों पर बोले मोहन भागवत- अगर भरोसा करना पड़े तो युवाओं पर करूंगा
पुणे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन छूटते ही बिछड़ा 5 साल का मासूम, TTE और RPF ने 10 मिनट में ढूंढ निकाला
ठाणे में गूंजी कजरी की धुन: संजोली पांडेय के सुरों ने बांधा समां, स्त्री शक्ति से सम्मानित हुईं 2 हस्तियां
क्या था मामला
महसूल न्यायालय के आदेश के अनुसार घोडबंदर मार्ग स्थित भाईंदरपाडा-ओवला की पुरानी सर्वे क्र. 291 और 297 की कुल 1,053 एकड़ जमीन 1975 से वन विभाग के कब्जे में है। सातबारा पर इसकी नोंद ‘महाराष्ट्र शासन राखीव वने’ के रूप में थी।
लेकिन कोकण विभाग के अपर आयुक्त के 11 जनवरी 2019 के आदेश और महसूल न्यायालय के 31 दिसंबर 2025 के आदेश के बाद इस जमीन पर निजी खातेदारों संदीप रतनलाल माखेचा व अन्य के नाम की फेरफार नोंद क्रमांक 975 कायम हो गई थी। इससे जमीन के निजी हाथों में जाने का रास्ता खुल गया था।
जिलाधिकारी से जांच
मामले की गंभीरता देखते हुए राजस्व मंत्री बावनकुले ने ठाणे जिलाधिकारी से जांच कराई। जिलाधिकारी की रिपोर्ट और महाराष्ट्र जमीन महसूल संहिता 1966 के कलम 258 के तहत पुनर्विलोकन अर्जी पर सुनवाई के बाद बावनकुले ने 31 दिसंबर 2025 और 11 जनवरी 2019 के दोनों आदेश रद्द कर दिए। साथ ही उपविभागीय अधिकारी ठाणे के 1 अगस्त 2015 और अपर जिलाधिकारी ठाणे के 21 मार्च 2017 के आदेश को कायम रखा।
यह भी पढ़ें: जेन-अल्फा से LGBT तक, मोहन भागवत ने युवाओं पर किया भरोसा और व्यवस्था को दिखाया आईना; पढ़ें पूरी A टू Z रिपोर्ट
जमीन वर्ग-2 में
नतीजतन निजी खातेदारों के नाम की फेरफार नोंद 975 रद्द कर दी गई। अब सातबारा पर ‘महाराष्ट्र सरकार रिजर्व फॉरेस्ट’ और संजय गांधी नेशनल पार्क का रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए जमीन को वर्ग-2 में रखा गया है। सुप्रीम कोर्ट के टी.एन. गोदावरमन मामले में दी गई वन की व्यापक परिभाषा को आधार बनाते हुए यह सिद्ध हुआ कि मौके पर वन मौजूद है और जमीन राष्ट्रीय उद्यान के प्रबंधन में है।
अदालत ने ठाणे जिलाधिकारी को 3 महीने में गहन जांच कर वन विभाग को रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए हैं। राजस्व मंत्री बावनकुले ने स्पष्ट किया कि “संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान की जमीन निजी लोगों के कब्जे में जाने की खबरें तथ्यहीन थीं। सरकार का उद्देश्य कभी भी वनजमीन निजी लोगों को देना नहीं था।”
Sanjay gandhi national park 1000 acre forest land saved bawankule
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
1000 एकड़ वन जमीन निजी कब्जे से मुक्त! राजस्व मंत्री बावनकुले का बड़ा फैसला, वनमंत्री गणेश नाईक ने किया स्वागत
Aug 06, 2026 | 09:50 PMचीन का खतरनाक ट्विन प्लान, तिब्बत में रची जा रही भारत के खिलाफ बड़ी साजिश? सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Aug 06, 2026 | 09:46 PMबांकीपुर में हार के बाद RJD में बड़ा विस्फोट, प्रदेश से पंचायत तक की सभी कमेटियां भंग; नई टीम बनाएंगे तेजस्वी!
Aug 06, 2026 | 09:38 PMनाम बदलवा देना, शिवांगी जोशी के खुले चैलेंज पर श्रेया कलरा ने दिया करारा जवाब, जीत के बाद रख दिया ऐसा नाम
Aug 06, 2026 | 09:35 PMजेन-अल्फा से LGBT तक, मोहन भागवत ने युवाओं पर किया भरोसा और व्यवस्था को दिखाया आईना; पढ़ें पूरी A टू Z रिपोर्ट
Aug 06, 2026 | 09:35 PMसंभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PMHealth Tips: रात के खाने के तुरंत बाद की ये छोटी-सी आदत बदल सकती है आपकी सेहत, जानिए 10 मिनट का बड़ा राज
Aug 06, 2026 | 09:11 PMवीडियो गैलरी

क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM













