-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Balochistan Bla Attack Pakistan Army Convoy Chagai Noshki Highway Blockade
BLA के खौफ से थर्राई पाकिस्तानी सेना! ऑटोमैटिक हथियारों से की अंधाधुंध फायरिंग, 200 वाहनों में लगाई आग
- Written By: अमन मौर्या
Pakistan Army Attacked: बलूचिस्तान में BLA हमलावरों ने ऑटोमैटिक हथियारों से पाकिस्तानी सेना पर अंधाधुंध फायरिंग की। मुख्य राजमार्ग पर हथियारबंद लोगों ने नाकाबंदी की।

बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला (सोर्स- IANS)
BLA Economic Blockade Balochistan: पाकिस्तानी सेना के वाहनों पर एक बार फिर हथियारबंद लोगों ने हमला बोल दिया। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित चागई जिले के दरबंदीन क्षेत्र के चाहतर इलाके में हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया। बलूचिस्तान पोस्ट ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया कि हमलावरों ने ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग की। चागई में पाकिस्तानी बलों के वाहनों को निशाना बनाए जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच कई बार फायरिंग हुई।
अब तक सरकार की ओर से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसी बीच, खरान जिले में अल बाट और पटकान के बीच मुख्य राजमार्ग पर हथियारबंद लोगों ने नाकाबंदी कर दी।
पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों को बनाया निशाने
बलूचिस्तान पोस्ट के अनुसार, उन्होंने कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया और गुजरने वाले वाहनों की तलाशी ली। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि कई घंटों तक ट्रैफिक बंद रहने के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पिछले हफ्ते बलूच लड़ाकों ने बलूचिस्तान के कई जिलों में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और उनके ठिकानों को निशाना बनाकर कई हमले किए थे, जिनमें कई सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने की खबरें आई थीं।
सम्बंधित ख़बरें
NPCC Recruitment 2026: एनपीसीसी लिमिटेड में मैनेजर समेत 26 पदों पर भर्ती, 22 अगस्त तक करें आवेदन
निर्मल पुर्जा समेत 5 पर्वतारोहियों के शव एयरलिफ्ट करके स्कार्दू लाए गए, सर्च ऑपरेशन आठवें दिन भी जारी
Taiwan Drills: चीन से जंग की आहट! सायरन बजते ही बुलेटप्रूफ गाड़ी से बंकर में छिपे देश के राष्ट्रपति
‘Mojtaba Khamenei से बात करना बेहद मुश्किल’, सुप्रीम लीडर से मुलाकात के बाद बोले पेजेश्कियान
लड़ाकों ने चागई जिले के नोकचाह इलाके में एक काफिले पर गोलीबारी करने के बाद खनिज ले जा रहे कई वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आग के हवाले कर दिया। यह घटना बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) की ओर से घोषित तथाकथित ‘आर्थिक नाकेबंदी’ के बीच हुई।
कई प्रमुख राजमार्गों पर लड़ाकों का नियंत्रण
बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घोषणा के बाद समूह ने बलूचिस्तान के कई प्रमुख राजमार्गों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि अब तक 200 से अधिक वाहनों को आग लगाई जा चुकी है। वहीं, एक अलग घटना में नोशकी शहर की ओर जा रहे पाकिस्तानी सेना के एक बड़े काफिले पर किल्ली बट्टो इलाके के पास एन-40 राजमार्ग पर हमला किया गया। इस काफिले में बुलेटप्रूफ वाहन शामिल थे और इसके साथ पुलिसकर्मी भी तैनात थे।
कुछ पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने की सूचना
रिपोर्टों के अनुसार, इस हमले में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के कुछ जवान मारे गए। हालांकि, उनकी सटीक संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है। डिप्टी कमिश्नर की सुरक्षा में लगी एक पुलिस गाड़ी भी हमले की चपेट में आई, लेकिन बताया गया है कि अधिकारी को कोई चोट नहीं पहुंची। यह हमला नोशकी शहर के पास कुछ दिन पहले हुए एक अन्य सैन्य काफिले पर हमले के बाद हुआ है। उस हमले में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे।
ये भी पढ़ें- Monsoon Session 2026: संसद गतिरोध खत्म करने की कोशिश तेज, लगातार दूसरे दिन राहुल गांधी से मिले किरेन रिजिजू
इसके अलावा, हथियारबंद लड़ाकों ने हरनाई जिले के जिंदा पीर इलाके के पास भी राजमार्ग को कई घंटों तक बंद रखा और वहां से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी ली। बाद में उन्होंने विस्फोटकों का इस्तेमाल कर पास स्थित डेलकोना लेवीज स्टेशन और पान घर क्षेत्र में एक दूरसंचार टावर को उड़ा दिया।
एजेंसी इनपुट के साथ…
Balochistan bla attack pakistan army convoy chagai noshki highway blockade
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BLA के खौफ से थर्राई पाकिस्तानी सेना! ऑटोमैटिक हथियारों से की अंधाधुंध फायरिंग, 200 वाहनों में लगाई आग
Aug 06, 2026 | 09:07 PMजेन-जी एंटी-नेशनल नहीं! छात्र आंदोलनों पर बोले मोहन भागवत- अगर भरोसा करना पड़े तो युवाओं पर करूंगा
Aug 06, 2026 | 09:06 PMRTRMH में सीनियर रेजिडेंट के 27 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त को होगा वॉक-इन इंटरव्यू; ₹67,700 मिलेगी सैलरी
Aug 06, 2026 | 08:59 PMक्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PMExplainer: क्या है ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना? एथेनॉल की तरह CNG-PNG में मिलाई जाएगी बायोगैस, 10 बड़ी बातें
Aug 06, 2026 | 08:53 PMHealth Tips 2026: दिखने में छोटे, असर में बड़े चिया सीड्स का ये राज जानकर आप भी इसे रोजाना खाने लगेंगे
Aug 06, 2026 | 08:42 PMबाइक सवार को रोककर ट्रैफिक पुलिस ने नहीं काटा चालान, जैकेट से झांक रहे नन्हे Puppy ने जीत लिया सबका दिल
Aug 06, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














