-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Raghav Chadha Raised Issue Of Doctors Diagnostic Centres Cut Money Rajya Sabha
इलाज के नहीं… रेफर करने के मिलते हैं ₹3000, राज्यसभा में राघव चड्ढा ने खोली कट मनी खेल की पोल; देखें VIDEO
- Written By: मनोज आर्या
Raghav Chadha in Parliament: राघव चड्ढा ने कहा कि मैं कुछ डॉक्टरों और डायग्नोस्टिक सेंटरों के बीच रेफरल इंसेंटिव और कट मनी की व्यवस्था का मुद्दा उठा रहा हूं। यह एक अनौपचारिक व्यवस्था बन चुकी है।

राघव चड्ढा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Raghav Chadha in Rajya Sabha: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने गुरुवार को संसद में कुछ डॉक्टरों और डायग्नोस्टिक सेंटरों के बीच कथित ‘कट मनी’ या रेफरल कमीशन के चलन पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस अनौपचारिक व्यवस्था का आर्थिक बोझ आखिरकार मरीजों को ही उठाना पड़ता है।शून्यकाल के दौरान राज्यसभा में बोलते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि कुछ डॉक्टरों और डायग्नोस्टिक सेंटरों के बीच ऐसा तंत्र विकसित हो गया है, जिसमें मरीजों को जांच के लिए भेजने के बदले डॉक्टरों को तय कमीशन दिया जाता है।
राघव चड्ढा ने कहा कि मैं कुछ डॉक्टरों और डायग्नोस्टिक सेंटरों के बीच रेफरल इंसेंटिव और कट मनी की व्यवस्था का मुद्दा उठा रहा हूं। यह एक अनौपचारिक व्यवस्था बन चुकी है। मरीज का इलाज करने के लिए नहीं, बल्कि उसे रेफर करने के लिए डॉक्टर को 3,000 रुपये तक दिए जाते हैं। इसके लिए तय कमीशन रेट, एजेंट और समानांतर इंसेंटिव इकोनॉमी काम कर रही है।
‘मरीजों पर बढ़ता है अतिरिक्त बोझ’
चड्ढा ने आरोप लगाया कि डायग्नोस्टिक सेंटर अपने खातों में इन भुगतानों को ‘मार्केटिंग एक्सपेंस’ बताते हैं, जबकि डॉक्टर इसे ‘रेफरल कमीशन’ के रूप में दर्ज करते हैं। लेकिन वास्तविकता यह है कि इसकी पूरी कीमत मरीज के बिल में जोड़ दी जाती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था के कारण चिकित्सा खर्च 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ सकता है और इससे गैर-जरूरी जांच तथा जरूरत से ज्यादा रेफरल को बढ़ावा मिल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यसभा में अमित शाह को लेकर जबरदस्त हंगामा, खरगे-रिजिजू में हुई तीखी बहस, सदन सोमवार तक के लिए स्थगित
Monsoon Session 2026: संसद गतिरोध खत्म करने की कोशिश तेज, लगातार दूसरे दिन राहुल गांधी से मिले किरेन रिजिजू
सपा सांसदों का केंद्र और यूपी सरकार पर हमला, डिंपल यादव बोलीं- युवाओं के मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
संसद इतिहास का दुर्लभ फैसला: ओम बिरला ने जगदंबिका पाल की टिप्पणी पर लिया एक्शन, रिकॉर्ड से हटाया विवादित बयान
In Parliament today, I spoke on the “cut money” arrangement between some doctors and diagnostic centres/ pathology labs. Diagnostic centres call it “marketing expense.” Doctors call it “referral commission.” All gets added to Patient’s hospital bill. A silent transaction that… pic.twitter.com/Fi2CCfyGfc — Raghav Chadha (@raghav_chadha) August 6, 2026
मरीजों से सतर्क रहने की अपील
राज्यसभा सांसद ने कहा कि परिष्कृत भाषा में इसे डॉक्टर रेफरल कमीशन कहा जाता है, लेकिन इसका बोझ डायग्नोस्टिक सेंटर नहीं बल्कि मरीज उठाता है। उन्होंने मरीजों से मेडिकल जांच कराने से पहले ऐसे “रेड फ्लैग” को लेकर सतर्क रहने की भी अपील की। बाद में राघव चड्ढा ने अपने भाषण का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि आज संसद में मैंने कुछ डॉक्टरों और डायग्नोस्टिक सेंटरों/पैथोलॉजी लैब के बीच ‘कट मनी’ व्यवस्था का मुद्दा उठाया।
डायग्नोस्टिक सेंटर इसे ‘मार्केटिंग एक्सपेंस’ कहते हैं, डॉक्टर इसे ‘रेफरल कमीशन’ कहते हैं, लेकिन आखिरकार इसका पूरा बोझ मरीज के अस्पताल के बिल में जुड़ जाता है। यह इलाज नहीं, बल्कि मरीज को किसने रेफर किया, उससे जुड़ा लेन-देन है। अगली बार कोई मेडिकल टेस्ट कराने से पहले इसे जरूर देखें।
यह भी पढ़ें: हमारा एजुकेशन सिस्टम बर्बाद…JPSC-JSSC विवाद पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- छात्रों की आवाज सुने सरकार
सख्त कार्रवाई की मांग तेज
राघव चड्ढा के इस मुद्दे ने चिकित्सा नैतिकता से जुड़े लंबे समय से उठ रहे सवालों को फिर चर्चा में ला दिया है। पूर्व मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया और वर्तमान नेशनल मेडिकल कमीशन के नियमों के तहत फीस साझा करने और रेफरल कमीशन लेने-देने पर प्रतिबंध है। ऐसे मामलों में डॉक्टरों के खिलाफ निलंबन सहित अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रावधान भी है। चड्ढा के बयान के बाद एक बार फिर मरीजों को व्यावसायिक हितों के बजाय चिकित्सा आवश्यकता के आधार पर इलाज सुनिश्चित करने और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
Raghav chadha raised issue of doctors diagnostic centres cut money rajya sabha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शेख हसीना के बयान पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान: बोले- कार्यक्रम निजी था, सरकार का समर्थन नहीं
Aug 07, 2026 | 09:05 PMDU SRCC Assistant Professor Vacancy 2026: श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में असिस्टेंट प्रोफेसर के 16 पदों पर भर्ती
Aug 07, 2026 | 08:58 PMAI वाला स्कूटर भारत में लॉन्च, 165Km की रेंज, 100+ स्मार्ट फीचर्स और 99,999 रुपए की कीमत ने मचाई हलचल
Aug 07, 2026 | 08:55 PMरवि किशन के मीम ट्रेंड पर शेखर सुमन का मजेदार अंदाज, मनी फॉलो माई ब्रदर पर किया लिपसिंक, फैंस को मिला हिंट
Aug 07, 2026 | 08:47 PM25 साल सेवा पूरी करने वाले सफाई कर्मचारियों को मिले मुफ्त आवास, संभाजीनगर प्रशासन को कर्मचारी आयोग के निर्देश
Aug 07, 2026 | 08:28 PMMumbai News: मध्य रेल की इन लाइनों पर होगा मेगा ब्लॉक, कई लोकल ट्रेनें होंगी रद्द
Aug 07, 2026 | 08:06 PMनिरहुआ-आम्रपाली दुबे को लेकर फिर गरमाया विवाद, काजल राघवानी ने पुराने शूटिंग किस्से से मचाई हलचल
Aug 07, 2026 | 08:04 PMवीडियो गैलरी

मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM














