-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Jssc Jilcce Recruitment 2026 Apply Online For 326 Posts
JSSC JILCCE Recruitment 2026: झारखंड में 326 पदों पर भर्ती शुरू, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन
- Written By: हितेश तिवारी
JSSC Vacancy 2026 : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने JILCCE 2026 के तहत 326 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। जानें पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (फोटो - गूगल इमेज)
Jharkhand Government Jobs : झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JILCCE) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस भर्ती अभियान के तहत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 326 नियमित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 4 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के तहत हेल्थ सुपरवाइजर, मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर, फिशरीज टेक्निकल असिस्टेंट, इंसेक्ट कलेक्टर, जूनियर रीजनल इन्वेस्टिगेटर और वेटरिनरी/मेडिकल असिस्टेंट जैसे कई पदों पर नियुक्तियां होंगी। इनमें सबसे अधिक 137 पद हेल्थ सुपरवाइजर और 62 पद मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर के लिए निर्धारित किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
RTRMH में सीनियर रेजिडेंट के 27 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त को होगा वॉक-इन इंटरव्यू; ₹67,700 मिलेगी सैलरी
NPCC Recruitment 2026: एनपीसीसी लिमिटेड में मैनेजर समेत 26 पदों पर भर्ती, 22 अगस्त तक करें आवेदन
IIT Patna Placement: Google-Amazon समेत 230+ कंपनियों ने दिए ऑफर्स, PPO में 30% की बंपर बढ़ोतरी
EV सेक्टर में आएगा नौकरी का बंपर धमाका, 2030 तक 4 करोड़ रोजगार का दावा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
JSSC ने 326 पदों पर भर्ती निकाली
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। हेल्थ सुपरवाइजर और मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर पद के लिए उम्मीदवार का 10+2 विज्ञान विषय से पास होना जरूरी है।
जूनियर रीजनल इन्वेस्टिगेटर पद के लिए इंटरमीडिएट में गणित विषय होना अनिवार्य है, जबकि फिशरीज टेक्निकल असिस्टेंट, इंसेक्ट कलेक्टर और वेटरिनरी/मेडिकल असिस्टेंट पदों के लिए 10+2 में बायोलॉजी विषय होना चाहिए।
उम्मीदवार की सभी शैक्षणिक योग्यताएं आवेदन की अंतिम तिथि तक पूरी होनी चाहिए। सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष, ओबीसी पुरुषों के लिए 37 वर्ष, महिलाओं के लिए 38 वर्ष तथा एससी-एसटी वर्ग के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।
ये खबर भी पढ़ें : RTRMH में सीनियर रेजिडेंट के 27 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त को होगा वॉक-इन इंटरव्यू; ₹67,700 मिलेगी सैलरी
4 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
चयन प्रक्रिया आवेदन की संख्या पर निर्भर करेगी। यदि 50 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी, इसके बाद मुख्य परीक्षा होगी। अंतिम मेरिट मुख्य परीक्षा के नॉर्मलाइज्ड अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
परीक्षा CBT या OMR मोड में आयोजित होगी, जिसमें प्रत्येक सही उत्तर पर 3 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 100 रुपये तथा झारखंड के एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये रखा गया है।
40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रख लें।
Jssc jilcce recruitment 2026 apply online for 326 posts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Health Tips: रात के खाने के तुरंत बाद की ये छोटी-सी आदत बदल सकती है आपकी सेहत, जानिए 10 मिनट का बड़ा राज
Aug 06, 2026 | 09:11 PMJSSC JILCCE Recruitment 2026: झारखंड में 326 पदों पर भर्ती शुरू, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन
Aug 06, 2026 | 09:10 PMBLA के खौफ से थर्राई पाकिस्तानी सेना! ऑटोमैटिक हथियारों से की अंधाधुंध फायरिंग, 200 वाहनों में लगाई आग
Aug 06, 2026 | 09:07 PMजेन-जी एंटी-नेशनल नहीं! छात्र आंदोलनों पर बोले मोहन भागवत- अगर भरोसा करना पड़े तो युवाओं पर करूंगा
Aug 06, 2026 | 09:06 PMRTRMH में सीनियर रेजिडेंट के 27 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त को होगा वॉक-इन इंटरव्यू; ₹67,700 मिलेगी सैलरी
Aug 06, 2026 | 08:59 PMक्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PMExplainer: क्या है ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना? एथेनॉल की तरह CNG-PNG में मिलाई जाएगी बायोगैस, 10 बड़ी बातें
Aug 06, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













