-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Car Buying Shifting Cng Hybrids And Evs Fada Report Auto Sales
भारत में बदल रही कार खरीदने की पसंद, पेट्रोल को कड़ी टक्कर दे रहे CNG, Hybrid और EV, FADA रिपोर्ट में खुलासा
- Written By: सिमरन सिंह
Auto Sales: भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों की पसंद तेजी से बदल रही है। जिसमें अब सिर्फ पेट्रोल कारें ही लोगों की पहली पसंद नहीं रहीं। FADA की जुलाई 2026 की रिपोर्ट इसी चीजो को दिखाती है।

Auto Sales (Source. Magnific)
Auto Sales Growth: भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों की पसंद तेजी से बदल रही है। जिसमें अब सिर्फ पेट्रोल कारें ही लोगों की पहली पसंद नहीं रहीं। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की जुलाई 2026 की ताजा रिपोर्ट बताती है कि CNG, Hybrid और Electric Vehicles की बिक्री अब पेट्रोल वाहनों के बेहद करीब पहुंच गई है। वहीं आंकड़ों को देखा जाए तो जुलाई में वैकल्पिक ईंधन वाले वाहनों की हिस्सेदारी 40.59% रही जबकि पेट्रोल वाहनों की हिस्सेदारी 41.68% दर्ज की गई।
जिसका सीधा मतलब है कि दोनों के बीच का अंतर महज 1.09% रह गया है। वहीं खास बात यह है कि एक साल पहले यही अंतर 13.21% था जो ग्राहकों की बदलती सोच को साफ दिखाता है।
CNG सबसे आगे, Hybrid और EV भी तेजी से बढ़े
रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि वैकल्पिक ईंधन वाले वाहनों में CNG सबसे लोकप्रिय विकल्प बनकर उभरा है। वहीं जुलाई में इसकी हिस्सेदारी 24.67% रही। इसके बाद Hybrid Vehicles की हिस्सेदारी 8.02% और Electric Vehicles की 7.90% रही। जिसकको लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती ईंधन कीमतें, बेहतर माइलेज, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सरकार की नीतियां लोगों को पारंपरिक पेट्रोल वाहनों से हटकर दूसरे विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
10 साल पुरानी डीजल कार का PUC नहीं बना तो पहुंचा मामला सुप्रीम कोर्ट, 70 लाख की Volvo को लेकर उठे बड़े सवाल
Explainer: क्या है ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना? एथेनॉल की तरह CNG-PNG में मिलाई जाएगी बायोगैस, 10 बड़ी बातें
96 चालान, 10 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में स्कूटर जब्त, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए बड़ा सबक
EV सेक्टर में आएगा नौकरी का बंपर धमाका, 2030 तक 4 करोड़ रोजगार का दावा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
ऑटो सेक्टर ने बनाया नया रिकॉर्ड
देखा जा रहा है कि जुलाई 2026 भारतीय ऑटो इंडस्ट्री के लिए रिकॉर्ड महीना साबित हुआ। जिसमें FADA ने जानकारी सामने रखी कि इस दौरान देशभर में 25,91,138 वाहन रिटेल स्तर पर बिके जो पिछले साल की तुलना में 25.89% अधिक हैं। वहीं पहली बार ऐसा हुआ है कि ऑटो सेक्टर की सभी छह प्रमुख कैटेगरी टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, पैसेंजर व्हीकल, कमर्शियल व्हीकल, ट्रैक्टर और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट ने जुलाई महीने में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। जिसमें टू-व्हीलर बिक्री 18,18,289 यूनिट रही जबकि पैसेंजर व्हीकल की बिक्री पहली बार 4 लाख के आंकड़े को पार करते हुए 4,16,555 यूनिट तक पहुंच गई। वहीं कमर्शियल व्हीकल की बिक्री भी बढ़कर 99,666 यूनिट रही।
ये भी पढ़े: 96 चालान, 10 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में स्कूटर जब्त, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए बड़ा सबक
त्योहारी सीजन से और बढ़ सकती है बिक्री
FADA के वाइस प्रेसिडेंट साई गिरिधर के अनुसार, ऑटो बाजार की इस मजबूत ग्रोथ के पीछे GST 2.0 के बाद कीमतों में राहत, आसान फाइनेंस सुविधा और त्योहारी सीजन जैसे कई कारण हैं। इसके साथ ही इन दिनों में डीलर्स का भरोसा भी मजबूत हुआ है। जिसमें करीब 74.30% डीलर्स को अगस्त में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है जबकि 87.85% डीलर्स का मानना है कि अगस्त से अक्टूबर के बीच का त्योहारी सीजन ऑटो बाजार के लिए बेहद सकारात्मक रहेगा। जिसमें स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, ओणम और अच्छे मानसून से ग्रामीण बाजार में मांग बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
Car buying shifting cng hybrids and evs fada report auto sales
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मैं आउटसाइडर नहीं हूं, लेकिन मुझे एहसास करवाया जा रहा है, काजल राघवानी का छलका दर्द, इंडस्ट्री पर साधा निशाना
Aug 07, 2026 | 04:14 PMअतीक अहमद के बेटों अली और उमर को बड़ी राहत; हाईकोर्ट ने दी पैरोल, छोटे भाई अबान की ‘मिट्टी’ में होंगे शामिल
Aug 07, 2026 | 04:12 PMनागपुर के कलमना मार्केट यार्ड में सड़ रहे कचरे पर महापौर नीता ठाकरे नाराज, दिए सख्त निर्देश
Aug 07, 2026 | 04:11 PMउद्धव गुट छोड़कर आए सांसदों से मिले PM मोदी, धाराशिव सांसद से योग पर चर्चा तो पार्थ पवार से पूछी मां की सेहत
Aug 07, 2026 | 04:05 PMAnupamaa Spoiler: कुकिंग कॉम्पीटिशन में प्रेम को ले डूबेगा घमंड, अनुपमा दिखाएगी दरियादिली
Aug 07, 2026 | 04:02 PMपंजाब में BJP फिर अकाली दल से करेगी गठबंधन? सुखबीर बादल की PM मोदी से सीक्रेट मीटिंग, सियासी हलचल तेज!
Aug 07, 2026 | 03:59 PMहर्षवर्धन राणे-संजीदा शेख का रिश्ता कन्फर्म? सोशल मीडिया पर छिड़ी प्यार की चर्चा, एक तस्वीर ने खोले कई राज
Aug 07, 2026 | 03:56 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














