-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Sy Quraishi Book Former Pm Manmohan Singh Suicide Remark Election Commission Controversy
मैं आत्महत्या कर लूंगा…मनमोहन सिंह ने पूर्व CEC से क्यों कहा था ऐसा? SY कुरैशी की किताब में हुआ बड़ा खुलासा
- Written By: अर्पित शुक्ला
SY Quraishi Book: पूर्व CEC एस. वाई. कुरैशी की नई किताब में खुलासा हुआ है कि 2012 में मंत्रियों की बयानबाजी से दुखी होकर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भावुकता में उनसे 'आत्महत्या' करने की बात कही थी।

मनमोहन सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Manmohan Singh Suicide Remark: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) एस. वाई. कुरैशी की आगामी पुस्तक ‘इंडिया एंड आई: ए हंड्रेड मेमोरीज, नॉट ए मेमॉयर’ में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से जुड़ा एक भावुक और चर्चित प्रसंग सामने आया है। कुरैशी ने दावा किया है कि वर्ष 2012 में चुनाव आयोग को लेकर कुछ मंत्रियों की बयानबाजी से नाराजगी जताने पर मनमोहन सिंह ने उनसे कहा था, “अगर आप ऐसा सोचते हैं तो मैं आत्महत्या कर लूंगा।”
चुनाव आयोग पर टिप्पणी से थे नाराज
कुरैशी के अनुसार, जनवरी 2012 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने चुनावी रैली में मुस्लिम आरक्षण बढ़ाने का वादा किया था। इस पर भारतीय जनता पार्टी ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई।
सुनवाई के बाद चुनाव आयोग ने सलमान खुर्शीद की निंदा की, जो आयोग के पास उपलब्ध सबसे कड़ी कार्रवाई थी। इसके बाद कांग्रेस के कुछ नेताओं की ओर से चुनाव आयोग को लेकर आलोचनात्मक बयान दिए जाने लगे।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर के 23 पार्षदों पर लटकी अयोग्यता की तलवार, चुनावी शिकायतों की फाइलें फिर से खुलेंगी
नासिक में मतदाता सूची पुनरीक्षण से पहले BLA नियुक्ति में सुस्ती, चुनावी तैयारियों पर उठे सवाल
वर्धा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित, 30 जून से घर-घर जाएंगे बीएलओ; 1.53 लाख वोटरों का मैपिंग शेष
लोकसभा चुनाव 2029 के लिए नई EVM की जरूरत, चुनाव आयोग ने मोदी सरकार से मांगा ₹500 करोड़ का फंड
पीएमओ तक पहुंची शिकायत
कुरैशी लिखते हैं कि उन्हें आलोचना से परेशानी नहीं थी, लेकिन संवैधानिक संस्था की साख पर सवाल उठाने वाली बयानबाजी उन्हें आहत कर रही थी। ईद के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री के प्रेस सचिव हरीश खरे से अपनी नाराजगी साझा की और कहा कि यह बात प्रधानमंत्री तक पहुंचनी चाहिए।
‘मैं आपसे तुरंत मिलना चाहता हूं’
अगले ही दिन प्रधानमंत्री कार्यालय से कुरैशी को फोन आया। कुछ देर बाद स्वयं मनमोहन सिंह ने उनसे बात करते हुए तत्काल मिलने की इच्छा जताई। शाम को प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात में मनमोहन सिंह ने बेहद भावुक अंदाज में कहा, “हरीश ने मुझे बताया कि आपने क्या कहा। अगर आप ऐसा सोचते हैं तो मैं आत्महत्या कर लूंगा।” कुरैशी के मुताबिक, यह सुनकर वह हैरान रह गए क्योंकि उनकी शिकायत प्रधानमंत्री से नहीं, बल्कि कुछ मंत्रियों के व्यवहार को लेकर थी।
निर्वाचन आयोग लोकतंत्र की आत्मा है
किताब के अनुसार, मनमोहन सिंह ने कहा कि यदि उन्हें पहले इस मामले की जानकारी होती तो संबंधित मंत्रियों को कड़ी फटकार लगाते। उन्होंने कुरैशी से भविष्य में किसी भी समस्या पर सीधे उनसे संपर्क करने को कहा। इसके बाद उन्होंने कहा, “निर्वाचन आयोग केवल भारत का गौरव नहीं है, यह हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। अगर हमने इसे खो दिया तो हम सबकुछ खो देंगे।”
मुलाकात के बाद थमी बयानबाजी
कुरैशी के अनुसार, इस मुलाकात के बाद चुनाव आयोग के खिलाफ हो रही सार्वजनिक बयानबाजी लगभग बंद हो गई। उन्होंने लिखा कि उन्होंने अपने लंबे प्रशासनिक जीवन में कई प्रभावशाली लोगों को देखा, लेकिन बहुत कम ऐसे नेता मिले जिन्होंने सत्ता की जिम्मेदारी को इतनी गंभीरता से महसूस किया।
यह भी पढ़ें- करोड़ों भक्तों की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! राम मंदिर विवाद पर RSS ने दी सख्त चेतावनी
जल्द आएगी नई किताब
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस. वाई. कुरैशी की यह पुस्तक “India and I: A Hundred Memories, Not a Memoir” जल्द ही प्रकाशित होने जा रही है। इसमें उन्होंने अपने प्रशासनिक जीवन के 100 महत्वपूर्ण अनुभवों, संवैधानिक संस्थाओं से जुड़े प्रसंगों और कई अप्रकाशित राजनीतिक किस्सों का उल्लेख किया है।
Sy quraishi book former pm manmohan singh suicide remark election commission controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मैं आत्महत्या कर लूंगा…मनमोहन सिंह ने पूर्व CEC से क्यों कहा था ऐसा? SY कुरैशी की किताब में हुआ बड़ा खुलासा
Jul 12, 2026 | 10:27 PMरोहित चंदेल पर लगे आरोपों के बाद बंटी राय, मदिराक्षी मुंडले बोलीं- दोनों तरफ की बात सुननी चाहिए
Jul 12, 2026 | 10:17 PMआगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PMExplainer: अमरनाथ में समय से पहले क्यों पिघल गया बर्फ का शिवलिंग? जानिए क्या एलीवेशन डिपेंडेंट वार्मिंग
Jul 12, 2026 | 10:14 PMमुंबई क्राइम ब्रांच ने फर्जी पुलिस और फर्जी डॉक्टर को किया गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला है इनका नेटवर्क?
Jul 12, 2026 | 10:13 PMIndian Navy SSC Officer Recruitment 2026: 275 पदों पर आवेदन शुरू, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
Jul 12, 2026 | 10:01 PMHAL में ITI ट्रेड अप्रेंटिस के 27 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा मिलेगा मौका; 24 जुलाई को वॉक-इन प्रक्रिया
Jul 12, 2026 | 09:52 PMवीडियो गैलरी

कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM














