- Hindi News »
- Business »
- Indias Core Sector Reached An 8 Month Low In April
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए आयी बैड न्यूज, 8 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा देश का ये सेक्टर
कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री के ऑफिशियल डेटा के अनुसार, देश के प्रमुख 8 कोर सेक्टरों में होने वाली बढ़त अप्रैल के महीने में कम होकर 0.5 प्रतिशत तक रह गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक

इंडियन इकोनॉमी (सौजन्य : सोशल मीडिया)
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक बहुत बुरी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि भारत के कोर सेक्टर की वृद्धि अप्रैल के महीने में 8 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। जिसके चलते देश की इकोनॉमी को जोरदार झटका लगा है।
कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों से ये जानकारी मिली है कि 8 कोर सेक्टरों जैसे कि कोयला, कच्चा तेल, नेचुरल गैस, रिफाइनरी प्रोडक्ट, स्टील, सीमेंट, इलेक्ट्रिसिटी और उर्वरक की बढ़त अप्रैल महीने में कम होकर 0.5 प्रतिशत तक रह गई है। जबकि मार्च के महीने में ये आंकड़ा 4.6 प्रतिशत और पिछले साल अप्रैल के महीने में 6.9 प्रतिशत था।
मार्च के महीने में काफी कम है अप्रैल का ग्रोथ
अप्रैल के महीने में सीमेंट सेक्टर का ग्रोथ रेट 6.7 प्रतिशत रहा है, जो मार्च महीने में 12.2 प्रतिशत के ग्रोथ से काफी कम है। इस महीने स्टील सेक्टर का ग्रोथ रेट सिर्फ 3 प्रतिशत तक ही बढ़ा है, जबकि मार्च के महीने में इसने 9.3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की थी। साथ ही अप्रैल के महीने में नेचुरल गैस के सेक्टर में मार्च के महीने में हुए 12.7 प्रतिशत की बढ़त के मुकाबले सिर्फ 0.4 प्रतिशत की बढ़त हुई है। हालांकि कोयले के सेक्टर में अप्रैल के महीने में 3.5 प्रतिशत की बढ़त हुई है, जो मार्च के महीने में 1.6 प्रतिशत की बढ़त से ज्यादा है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: मिडिल ईस्ट संकट अस्थायी, JSW चेयरमैन का भरोसा, भारतीय उद्योगों की ग्रोथ रहेगी जारी
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानिए अपने शहर में रेट
संभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर
Gold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
देश की इकोनॉमी के लिए काफी जरूरी है कोर सेक्टर
इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के इंडेक्स यानी आईआईपी में कोर सेक्टर का योगदान तकरीबन 41 प्रतिशत है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अप्रैल में कमजोर नतीजों का असर ओवरऑल आईआईपी पर पड़ेगा, जो इस महीने की आखिर तक जारी किए जाएंगे। आपतो बता दें कि कोर सेक्टर में कोयला. कच्चा तेल, नेचुरल गैस, रिफाइनरी प्रोडक्ट्स, बिजली, सीमेंट, स्टील और फर्टिलाइजर शामिल हैं। ये 8 सेक्टर देश की इकोनॉमी की रीढ़ की हड्डी के समान हैं। इसमें बढ़त या गिरावट का असर पूरी इकोनॉमी पर पड़ता है।
रिच डैड पुअर डैड के लेखक ने फिर से दी चेतावनी, 2013 की बात को दोबारा दोहराया
क्यों आयी ये गिरावट?
ऑफिशियल डेटा से पता चलता है कि अप्रैल के महीने में क्रूड ऑयल, उर्वरक, रिफाइनरी प्रोडक्ट में गिरावट दर्ज की गई है। इन 3 सेक्टरों में क्रमश: 2.8 प्रतिशत, 4.5 प्रतिशत और 4.2 प्रतिशत की गिरावट आयी है। जबकि इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर में सिर्फ 1 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है, जो मार्च के महीने में 7.5 प्रतिशत की बढ़त से काफी ज्यादा कम हैं।
Indias core sector reached an 8 month low in april
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PMBhandra: लाखांदुर में गुरुदेव बाल सुसंस्कार शिविर का समापन, नाना पटोले ने दिए संस्कारों के संदेश
May 24, 2026 | 02:33 PMछत्रपति संभाजीनगर में ‘निरामय अभियान’ को प्रभावी बनाने; स्वानंद सोनार का दौरा, कैंसर स्क्रीनिंग पर विशेष फोकस
May 24, 2026 | 02:31 PMदिल्ली जिमखाना क्लब खाली करने के आदेश पर कर्मचारियों का छलका दर्द, बोले- इस उम्र में नौकरी कहां मिलेगी…?
May 24, 2026 | 02:26 PMतेज धूप के बाद बारिश और आंधी का असर, पुणे-मुंबई समेत कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी
May 24, 2026 | 02:22 PMनागपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल टावर से चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार, 21 लाख की साम्रगी जब्त
May 24, 2026 | 02:19 PMईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PMवीडियो गैलरी

…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM














