-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Letter Claiming Up Board Exam Results Would Be Declared On April 15 Turned Out To Be Fake
15 अप्रैल को नहीं आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, शिक्षा माफियाओं ने जारी किया था फेक लेटर! अधिकारियों को देनी पड़ी सफाई
- Written By: अभिषेक सिंह
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं और अब छात्र अपने परीक्षा परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एक लेटर सामने आया जिसमें कहा गया कि रिजल्ट 15 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। लेकिन यह लेटर फेक निकला है।

यूपी बोर्ड का आधिकारिक लेटर साथ में सदर्भित तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ: इस साल उत्तर प्रदेश में 54 लाख से ज्यादा छात्र यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए। एग्जाम खत्म हो चुके हैं और अब छात्र अपने परीक्षा परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एक लेटर सामने आया जिसमें कहा गया कि रिजल्ट 15 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। लेकिन यह लेटर फेक निकला है।
हम आपको बोर्ड के आधिकारिक बयान से भी रूबरू करवाएंगे। रिजल्ट कब तक जारी होगा यह भी बताएंगे। लेकिन उससे पहले यह बता दें कि छात्र अपने परीक्षा परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें यहां अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा। थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर भरोसा न करें तो बेहतर होगा।
तेजी से वायरल हुआ लेटर
खैर! वापस मुद्दे पर आते हैं और आपको वायरल लेटर की सच्चाई बताते हैं। वायरल हुए लेटर में यह दावा किया गया कि यूपी बोर्ड की हाई-स्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल को दोपहर 2.00 बजे जारी किए जाएंगे। लेटर को हूबहू माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के लेटर की तरह बनाया गया है। जिसकी वजह से लोगों को भरोसा हो गया। इसे आप नीचे दिए गए पोस्ट में देख सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
BPSSC Forest Range Officer Vacancy: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती, आवेदन 16 जुलाई से शुरू
CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
IIT BHU Assistant Professor Recruitment: IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ₹1 लाख से ज्यादा शुरुआती वेतन
इम्तियाज कंडू पर इंटरपोल का शिकंजा, SIA कश्मीर को मिली बड़ी कामयाबी; तारजू आतंकी हमले में है मुख्य आरोपी
15 अप्रैल के दावे वाला लेटर (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्या है वायरल लेटर की सच्चाई?
हालांकि यह लेटर वायरल होने के कुछ देर बाद ही यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने एक पत्र जारी करते हुए बताया कि यह सूचना परी तरह से असत्य और भ्रामक है। परीक्षा परिणामों से संबंधित सही जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upmspresults.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीद है कि रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते में जारी हो सकता है।
यूपी बोर्ड रिजल्ट पर फैला फेक लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फेक लेटर यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने किया खंडन फेक लेटर द्वारा किया गया था 15 अप्रैल को 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी होने का दावा। @upboardpryj pic.twitter.com/jCLCQC5wfx — Kuldeep Raghav 🇮🇳 (@ImKuldeepRaghav) April 12, 2025
क्यों वायरल हुआ फेक लेटर?
इस फेक लेटर के वायरल होने के पीछे कोचिंग वालों या फिर शरारती तत्वों का हाथ माना जा रहा है। आम तौर पर कोचिंग वाले जल्दी एडमिशन के लिए ऐसा करते हैं। वहीं शरारती तत्व लाइक, कमेंट और अकाउंट की रीच बढ़ाने के लिए ऐसा करते हैं।
रिजल्ट से जुड़ा रोचक फैक्ट
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम बहुत बड़े पैमाने पर किया गया था। इस बार कॉपियां जांचने के लिए कुल 1,34,723 शिक्षकों की तैनाती की गई थी। ये सभी शिक्षक प्रदेश के 261 मूल्यांकन केंद्रों पर तैनात थे और उन्होंने तय समय सीमा के भीतर मूल्यांकन कार्य पूरा किया।
करियस से सबंधित सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यूपीएमएसपी ने अभी तक आधिकारिक परिणाम की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले रुझानों के आधार पर, यह अप्रैल 2025 के तीसरे या चौथे सप्ताह में आने की संभावना है। पिछले साल परिणाम 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे जारी किया गया था। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।
Letter claiming up board exam results would be declared on april 15 turned out to be fake
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
BPSSC Forest Range Officer Vacancy: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती, आवेदन 16 जुलाई से शुरू
Jul 11, 2026 | 09:33 PM257 रन का टारगेट…इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को बेरहमी से कूटा, टूट गए कई बड़े रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 09:33 PMसुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PMदिल्ली जाएंगे CM फडणवीस? चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कब तक रहेंगे मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jul 11, 2026 | 09:29 PMचेहरे की जिद्दी झाइयों का छिपा हुआ राज! सिर्फ दही का यह आसान नुस्खा लौटा सकता है खोई हुई चमक
Jul 11, 2026 | 09:15 PMJana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
Jul 11, 2026 | 09:08 PMईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PMवीडियो गैलरी

सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM













