- Hindi News »
- Career »
- Indian Bank Apprentice Recruitment 2025 Know Full Details
इंडियन बैंक में 1500 पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
Indian Bank Vacancy 2025: इंडियन बैंक में अपरेंटिस के पदों पर करीब 1500 भर्तियां निकली है जिसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। अगर आप भी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो जल्द से जल्द अप्लाई कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

इंडियन बैंक अपरेंटिस भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
Indian Bank Apprentice Recruitment 2025: बैंक में नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस पदों के लिए 1500 भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 अगस्त 2025 है। इस तारीख से पहले उम्मीदवार आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इंडियन बैंक में भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
इंडियन बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 1500 रिक्तियों के लिए इंडियन बैंक अपरेंटिस भर्ती 2025 अधिसूचना जारी की है। इसके लिए आवेदन 18 जुलाई 2025 से शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार 7 अगस्त 2025 तक अपरेंटिस के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य योग्य स्नातकों के लिए एक अपरेंटिस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल करना है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि वे आयु, योग्यता और स्थानीय भाषा दक्षता संबंधी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।
आवेदन के लिए योग्यता
इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत 1500 पदों के लिए अप्रेंटिस भर्ती 2025 अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, वजीफा संरचना और प्रशिक्षण अवधि जैसे प्रमुख जानकारी दी गई है। बैंक में भर्ती के लिए 1 अप्रैल 2021 को या उसके बाद स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
BPSC, BPSSC और रेलवे में 14 हजार से ज्यादा नौकरियां, जानिए आवेदन की पूरी डिटेल
AAICLAS Recruitment 2026: एयरपोर्ट पर नौकरी का शानदार मौका, 220 पदों पर निकली भर्ती
CBSE का बड़ा फैसला, 700 रुपये से घटाकर अब सिर्फ 100 रुपये में देख सकेंगे अपनी आंसर शीट
CBSE New Language Rule 2026: कक्षा 9 से 3 भाषाएं होंगी अनिवार्य, जानें नया नियम और गणित-विज्ञान में क्या बदला
इंडियन बैंक ने 1500 वेकेंसी अपरेंटिस पोस्ट के लिए अलग-अलग राज्यों के लिए निकाली है। जिसमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पंजाब, आदि राज्य शामिल हैं।
कैसे कर सकते हैं आवेदन
- सबसे पहले इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट https://www.indianbank.in/career/ पर जाएं।
- अब अपरेंटिस भर्ती के लिए न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके खुद को रजिस्टर करें।
- आवेदन फॉर्म को अच्छे से भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- अब ऑनलाइन फीस जमा करें और आवेदन का प्रिंट डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
यह भी पढ़ें:- इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली 3717 पदों पर बंपर भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन
इंडियन बैंक में भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष है और अधिकतम आयु 28 वर्ष है। अगर आप एससी/एसटी/ओबीसी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार हैं तो आयु सीमा में छूट मिल सकती है। आवेदन करने के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लोगों को 800 रुपए शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 175 रुपए देने होंगे।
Indian bank apprentice recruitment 2025 know full details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMजब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMRR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
May 17, 2026 | 09:32 PMनवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
May 17, 2026 | 09:28 PMईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
May 17, 2026 | 09:24 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














