-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Career »
- Intelligence Bureau Acio Recruitment 2025 On 3717 Posts Apply Now
इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली 3717 पदों पर बंपर भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन
- Written By: प्रीति शर्मा
IB ACIO Recruitment 2025: गृह मंत्रालय के अधीन इंटेलिजेंस ब्यूरो में सरकारी नौकरी पाने का अवसर आ गया है। जिसमें किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

इंटेलिजेंस ब्यूरो में भर्ती (प्रतीकात्मक तस्वीर)
IB ACIO Recruitment 2025: गृह मंत्रालय ने सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी (ACIO) ग्रेड II/ कार्यकारी पद के लिए बंपर भर्ती निकाली है। अगर आप भारतीय खुफिया विभाग में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो यह सुनहरा अवसर हो सकता है। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने कुल 3717 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए अभ्यर्थी गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
पद के लिए योग्यता
अधिसूचना के अनुसार आईबी एसीआईओ 2025 में कुल 3717 रिक्त पद हैं। जिसमें से 1537 सामान्य, 946 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 556 पद अनुसूचित जाति, 226 पद अनुसूचित जनजाति और 442 पद ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। ग्रेड II / एग्जीक्यूटिव पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की तय आयु सीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष तक है। इसके अलावा आरक्षित वर्गों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी। असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 7 के मुताबिक 44900 से 142400 रुपये मासिक सैलरी दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी में 2 जुलाई से UPTET Exam 2026 शुरू, 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे यह अहम परीक्षा
TGT 2022 का रिजल्ट जारी, 3539 पदों के लिए 7400 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित
मंत्री आशिष शेलार ने कहा- MPSC परीक्षा अब होगी कंप्यूटर आधारित, निजीकरण नहीं होगा
मुंबई लोकल की सुरक्षा पर संकट, RPF-GRP में स्टाफ की है भारी कमी, दोनों में हैं 2,559 पद पर रिक्तियां
आवेदन करने की अंतिम तिथि
इंटेलिजेंस ब्यूरो एग्जीक्यूटिव 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 जुलाई 2025 यानी आज से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 12 अगस्त 2025 है। वहीं, गृह मंत्रालय द्वारा उम्मीदवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर (022 61087513) भी दिया गया है। जिस पर आप सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक मदद ले सकते हैं। सरकारी नौकरी की उम्मीद रखने वाले युवकों के लिए यह अच्छा अवसर है।
यह भी पढ़ें:- DRDO में इंटर्नशिप करने के लिए जल्द करें अप्लाई, जानें कितना मिलेगा स्टाइपेंड
कितना है आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/ बैंक चालना द्वारा करना होगा। अगर आप सामान्य, ओबीसी या ईडब्ल्यूएस वर्ग से हैं तो परीक्षा शुल्क 650 रुपए है। वहीं, एसी और एसटी वर्ग के लोगों के लिए यह शुल्क 550 रुपए है।
इंटेलिजेंस ब्यूरो में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा। जिसमें पहले ऑब्जेक्टिव टेस्ट जो 100 अंकों का होगा। इसके बाद वर्णनात्मक परीक्षा होगी जो 50 अंकों की होगी और इसमें आपको निबंध लेखन, अंग्रेजी समझ और संक्षेप लेखन से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इसके बाद अंत में इंटरव्यू के माध्यम से उम्मीदवारों का सिलेक्शन पूरा होगा।
Intelligence bureau acio recruitment 2025 on 3717 posts apply now
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMGuruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Jul 02, 2026 | 07:48 AMतमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 07:46 AMWind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Jul 02, 2026 | 07:44 AMPune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
Jul 02, 2026 | 07:43 AMमणिपुर में सुलगी हिंसा की आग! भारत-म्यांमार सीमा पर नागा-कुकी समूहों में हिंसक झड़प, फूंक दिए 20 से ज्यादा घर
Jul 02, 2026 | 07:40 AMRam Mandir Theft: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोज
Jul 02, 2026 | 07:36 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














