- Hindi News »
- Career »
- Bpsc Tre 4 One Candidate One Result System Shikshak Bharti Implementation
BPSC में लागू होगा ‘वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट’ सिस्टम! जानें क्या है ये नया नियम जिसपर बिहार में मच सकता है बवाल
Bihar Shikshak Bharti 2026: बिहार शिक्षक भर्ती (BPSC TRE-4) में 'वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट' सिस्टम लागू होने की संभावना है, जिससे योग्य उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा।
- Written By: अक्षय साहू

BPSC में 'वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट' सिस्टम लागू होने की चर्चा तेज (सोर्स- सोर्स- सोशल मीडिया)
BPSC One Candidate One Result Rule: बिहार शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (BPSC TRE-4) में एक महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना जताई जा रही है। खबरें हैं कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) इस बार शिक्षक भर्ती में ‘वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट’ सिस्टम लागू कर सकता है, जिस पर जोर-शोर से चर्चा हो रही है। अगर यह सिस्टम लागू होता है तो हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का एक नया अवसर मिलेगा।
क्या है ‘वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट’ सिस्टम?
‘वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट’ सिस्टम का मतलब है कि एक उम्मीदवार केवल एक पद के लिए रिजल्ट प्राप्त करेगा, यानी वह एक ही सरकारी भर्ती परीक्षा में केवल एक पद के लिए चयनित हो सकेगा। इसके तहत, उम्मीदवारों को कई पदों के लिए चयनित होने की स्थिति से बचाया जाएगा, जैसा कि वर्तमान में होता है, जहां एक ही उम्मीदवार विभिन्न मेरिट लिस्ट में चयनित हो सकता है। हालांकि, बीपीएससी या बिहार सरकार की ओर से इस प्रणाली के लागू होने की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
अगर यह सिस्टम लागू होता है तो इससे हजारों योग्य उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी का अवसर मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वर्तमान में जो डुप्लिकेट चयन प्रक्रिया होती है, वह बंद हो जाएगी, और इससे खाली पड़े पदों पर नए उम्मीदवारों का चयन हो सकेगा। इससे भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष हो सकेगी, क्योंकि पदों पर कब्जा करने का चलन खत्म हो जाएगा। इसके अलावा, जो उम्मीदवार पहले भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाते थे, उन्हें भी अब मौका मिल सकता है। हालांकि, इसका परीक्षा पैटर्न पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
High Court Bharti 2026: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में क्लर्क की निकली बंपर भर्तियां, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई
पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा, 19वें रोजगार मेले में 51 हजार को मिली सरकारी नौकरी
जीतन राम मांझी पर लाइव कार्यक्रम में हमला, बाल-बाल बची जान; सुरक्षाकर्मियों ने दो हमलावरों को पकड़ा
NDA 2 Recruitment 2026: डिफेंस सेक्टर में 394 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता से लेकर चयन प्रक
कहां फंस सकता है मामला?
बीपीएससी टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम के चौथे चरण में ‘वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट’ सिस्टम लागू करने की चर्चा तेज़ है। राज्य सरकार संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) और अनुच्छेद 16 (सार्वजनिक रोजगार में समान अवसर) के तहत इस नए सिस्टम को लागू कर सकती है। लेकिन यह मामला कोर्ट तक भी जा सकता है। यदि आयोग बीपीएससी टीआरई-4 नोटिफिकेशन जारी करने के बाद यह सिस्टम लागू करता है, तो पहले, दूसरे और तीसरे चरण के भर्ती में बाहर हुए उम्मीदवार इस बदलाव को चुनौती दे सकते हैं। इसलिए इस बदलाव को नोटिफिकेशन जारी होने से पहले किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: अपने जैसी हजारों CFO बनाने की राह पर निकल पड़ी हैं शची, जानिए करियर के शिखर पर क्यों चुना बदलाव का रास्ता
BPSC TRE-4 में 44,000 से अधिक पदों की घोषणा
बिहार सरकार ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती में 44,000 से अधिक पदों को भरने का ऐलान किया है। जनता दल (यूनाइटेड) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पहले ट्विटर) के जरिए इस बड़ी भर्ती की जानकारी दी। जेडीयू ने बताया, ‘राज्य में शिक्षा के विस्तार को और गति देते हुए शीघ्र ही 44,000 से अधिक शिक्षकों की बहाली की जाएगी।’ इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि बीपीएससी टीआरई-4 का नोटिफिकेशन अगले महीने (मार्च में) जारी किया जाएगा।
Bpsc tre 4 one candidate one result system shikshak bharti implementation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बाइक पर अचानक छा गया मधुमक्खियों का झुंड, हेलमेट तक पर बना लिया डेरा, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
May 23, 2026 | 03:22 PMनागपुर ट्रैफिक को मिलेगी राहत, सालों की देरी के बाद मोमिनपुरा फ्लाईओवर ने पकड़ी रफ्तार; 70% काम पूरा
May 23, 2026 | 03:22 PMछत्रपति संभाजीनगर: मनपा के 100 दिनों के कामकाज पर विधायक अंबादास दानवे का तीखा हमला; दावों को बताया छलावा
May 23, 2026 | 03:20 PMपति-पत्नी को एक ही थाली में क्यों नहीं खाना चाहिए? जानिए भोजन के नियम और माता लक्ष्मी की कृपा का संबंध
May 23, 2026 | 03:17 PMमहाराष्ट्र में बिना लाइसेंस कृषि उपज व्यापार पर सख्ती: अवैध खरीदी-बिक्री करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
May 23, 2026 | 03:10 PMस्ट्रीट वेंडर की सोच ने जीता लोगों का दिल, महिलाओं के सम्मान पर कही ऐसी बात कि वायरल हो गया वीडियो
May 23, 2026 | 03:07 PMबेसबॉल खिलाड़ी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, दी गई थी रूह कंपाने वाली यातना, फेफड़ों में धंसी मिलीं पसलियां
May 23, 2026 | 03:03 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM














