बैंक ऑफ बड़ौदा में LBO के लिए निकली 2500 पदों पर भर्ती, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ बदौड़ा ने एलबीओ पद के लिए 2500 भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन शुरू हो चुके है जो 24 जुलाई 2025 तक चलेगी।
bank of baroda recruitment 2025
Updated on

भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक बैंक ऑफ बड़ौदा ने बंपर भर्ती निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार लोकल बैंक ऑफिस यानी एलबीओ की भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसका नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। ये भर्ती कुल 2500 पदों के लिए निकाली गई है। जिसके लिए ग्रेजुएट कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 2500 पदों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा स्थानीय शाखा अधिकारी (एलबीओ) 2025 की भर्ती के लिए आवेदन 4 जुलाई 2025 से शुरू हो गए हैं और अंतिम तारीख 24 जुलाई 2025 है। इसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट, इंजीनियरिंग या मेडिकल जैसी व्यावसायिक योग्यताओं वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि उम्मीदवार के पास कमर्शियल या लोकल ग्रामीण बैंक में काम करने का आधिकारिक अनुभव 1 साल से कम का नहीं होना चाहिए।

कितनी होनी चाहिए आवेदक की उम्र

उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। लेकिन आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। जिसमें एसी और एसटी वर्ग के लिए 5 साल और ओबीसी वर्ग के लिए 3 साल की छूट मिलेगी। भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / बोर्ड / संस्थान से 01 वर्ष का अनुभव और स्थानीय भाषा का ज्ञान या समकक्ष योग्यता के साथ स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।

क्या है सलेक्शन प्रोसेस

बैंक ऑफ बड़ौदा में एलबीओ पद के लिए भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी। जिसमें सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी जिसके बाद लोकल लैंग्वेज टेस्ट लिया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और अंत में सलेक्शन प्रक्रिया पूरी होगी।

आवेदन की फीस

  • सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी- 850 रुपए
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला, पूर्व सैनिक- 175 रुपए

फीस का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको फीस का भुगतान करना होगा जो सिर्फ ऑनलाइन ही लिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार खुद से ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

कैसे कर सकते हैं अप्लाई

  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ अधिसूचना 2025 पीडीएफ की जांच करनी होगी।
  • इसके बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें या आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
  • बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ ऑनलाइन आवेदन पत्र 2025 भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • अंत में आवेदन पत्र प्रिंट करें ताकि भविष्य में काम आ सके।
Navbharat Live
navbharatlive.com