- Hindi News »
- Career »
- First Became Ips And Then Ias Officer Know The Story Of Dipankar Chaudhary
Succes Story: इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ की UPSC तैयारी, पहले IPS फिर बने IAS अधिकारी, जानिए दीपांकर चौधरी की कहानी
- Written By: आकाश मसने
जब किसी का लक्ष्य आसमान से भी ऊंचा होता है, तो वह नीचे गिरने से कमी नहीं डरता कुछ ऐसा ही लक्ष्य रखा था आईएएस अधिकारी दीपांकर चौधरी ने। आइए जानते है उनकी सफलता की कहानी।

आईएएस अधिकारी दीपांकर चौधरी (सोर्स: सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हर साल लाखों की संख्या में एस्पिरेंट्स इस परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। लेकिन कुछ ही उम्मीदवारों को इसमें सफलता मिलती है। जब किसी का लक्ष्य आसमान से भी ऊंचा होता है, तो वह नीचे गिरने से कमी नहीं डरता कुछ ऐसा ही लक्ष्य रखा था आईएएस अधिकारी दीपांकर चौधरी ने, जो पहले आईपीएस बने और फिर कड़ी मेहनत कर आईएएस अफसर बने।
आईएएस दीपांकर की प्रारंभिक शिक्षा झारखंड से हुई। इसके बाद वे दिल्ली आ गए और बाकी की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली से की। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद दीपांकर ने वर्ष 2015 में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की और ग्रेजुएशन पूरा होते ही, उन्होंने नौकरी ज्वाइन कर ली। थोड़े समय नौकरी करने के बाद उन्होंने सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी करने की ठान ली। उन्होंने रात और दिन पढ़ाई कर आखिरकार आईएएस की परीक्षा पास कर ली।
पहले IPS के लिए हुआ था सिलेक्शन
दीपांकर चौधरी ने साल 2016 से सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी शुरू की, लेकिन पहले 2 प्रयास में दीपांकर के हाथ असफलता लगी। उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार, उन्हें 2019 में तीसरे प्रयास में सफलता मिली। इस प्रयास में 166वीं रैंक के साथ उनका आईपीएस के लिए सिलेक्शन हुआ और दीपांकर ने उसे ज्वाइन करने का फैसला किया।
सम्बंधित ख़बरें
₹14,000 की सैलरी से ₹33 लाख के पैकेज तक, अंकुर वारिकू ने बताया 5 साल का वो सक्सेस सीक्रेट; जिसने बदल दी जिंदगी
तुकाराम मुंढे का फिर हुआ तबादला, ट्रांसफर की सिल्वर जुबली; जानें अब तक हुए तबादलों का पूरा सफर
भोपाल में UPSC प्रीलिम्स-2026 का महा-आयोजन, 36 केंद्रों पर 12 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दिया एग्जाम
UPSC Vacancy 2026: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यूपीएससी ने निकाली कई पदों पर भर्तियां, जल्द करें अप्लाई
साथ ही यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी जारी रखी, क्योंकि उनका सपना एक आईएएस अधिकारी बनने का था। उन्होंने 2020 के चौथे प्रयास में अपने सपने को पूरा कर दिखाया और इस बार उन्हें सिविल सर्विसेज की परीक्षा में 42वीं रैंक के साथ आईएएस का पद मिला।
अन्य लोगों को सलाह
आईएएस दीपांकर बताते हैं कि इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए आसानी से उपलब्ध होने वाली कुछ बेसिक और फेमस राइटर्स की किताबों से तैयारी करने में मदद ली। करंट अफेयर्स के लिए मंथली मैगजीन और नियमित रूप से अखबार पढ़ते रहे।
करियर से जुड़ी अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दीपांकर चौधरी ने बताया कि नियमित पढ़ाई के साथ ही रिवीजन करने से उन्हें काफी फायदा हुआ। उनका कहना है कि उम्मीदवार अधिक किताबों के पीछे ना भागें और समय-समय पर टेस्ट सीरीज के जरिए अपनी तैयारी का आकलन करते रहें।
First became ips and then ias officer know the story of dipankar chaudhary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gondia POCSO Case: खेलने के बहाने बुलाकर दो बच्चियों से ज्यादती; अर्जुनी मोरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
May 26, 2026 | 03:42 PMसिद्दारमैया से बंद कमरे में राहुल की मीटिंग, बाहर इंतजार करते रहे डीके शिवकुमार! कैसे सुलझेगा कर्नाटक का कलह?
May 26, 2026 | 03:39 PMAirtel का नया Priority Postpaid प्लान बना चर्चा का विषय, क्या प्रीपेड यूजर्स की स्पीड होगी धीमी?
May 26, 2026 | 03:30 PMमहाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल सप्लाई बनाए रखने इंडियन ऑयल का बड़ा कदम, ईंधन आपूर्ति नहीं रुकेगी
May 26, 2026 | 03:29 PMरीवा पुलिस की नवाबी देख चौक गए लोग, ठेके के सामने खडी हुई डायल 112; सायरन बजते ही शराब की बोतल से खातिरदारी
May 26, 2026 | 03:28 PMAkola: अनभोरा के पास भीषण सड़क हादसा, पंचर वाहन सुधार रहे 4 लोगों को ट्रक ने रौंदा
May 26, 2026 | 03:28 PMवर्धा: हिंगनघाट मंडी में सोयाबीन के दामों में भारी उछाल, 7,500 प्रति क्विंटल पहुंचा भाव; किसानों को बंपर मुनाफ
May 26, 2026 | 03:25 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














