- Hindi News »
- Career »
- Cbsc 12th Board Exam Starts With English Paper Nagpur
Nagpur NEWS: अंदर जाते चेहरे पर उदासी… बाहर आते ही झलकी खुशी, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत अंग्रेजी के पेपर से
शनिवार को सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुईं. हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से डेढ़ बजे के बीच हुई। पहले दिन अंग्रेजी विषय के पेपर ने छात्र-छात्राओं को उलझाया।
- Written By: आंचल लोखंडे

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत इंग्लिश पेपर से।
नागपुर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं बोर्ड परीक्षा का शनिवार को आगाज हो गया है। बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन अंग्रेजी विषय के पेपर ने छात्र-छात्राओं को उलझाया। पेपर देने के बाद स्कूल गेट से बाहर निकले कुछ छात्र-छात्राएं उत्साहित थे तो कुछ के माथों पर चिंता की लकीरें दिखाई दीं। शनिवार को सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुईं। हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से डेढ़ बजे के बीच हुई।
परीक्षा से पहले छात्र तनाव में दिखे, लेकिन पेपर के बाद उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। छात्रों का कहना है कि उम्मीद के मुकाबले पेपर काफी आसान था, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ गया। छात्रों के अनुसार, प्रश्न पत्र न केवल अपेक्षा से सरल था, बल्कि इसमें पूछे गए प्रश्न भी स्पष्ट और सीधे थे। ग्रामर के प्रश्न भी सहज थे, जिससे उन्हें उत्तर देने में कोई कठिनाई नहीं हुई। उदयपुर के एक छात्र ने बताया कि जो मॉडल पेपर हमें अभ्यास के लिए दिए गए थे, वे काफी कठिन थे। लेकिन बोर्ड परीक्षा का पेपर अपेक्षाकृत आसान रहा। इससे हमें अच्छा स्कोर करने में मदद मिलेगी।
नहीं मिला होम सेंटर
17 फरवरी से 12वीं बोर्ड का फिजिकल एजुकेशन विषय का पहला पेपर होगा। पहले दिन सभी केंद्रों पर परीक्षा योग्य तरीके से ली गई। किसी भी जगह से गड़बड़ी की कोई जानकारी नहीं मिली। स्टेट बोर्ड के बाद सीबीएसई बोर्ड की भी परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। हर बार की तरह ही इस बार भी छात्रों की बैठक व्यवस्था अन्य स्कूलों में की गई है। यानी होम सेंटर नहीं मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
हेडफोन बना मौत की वजह, नागपुर में ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा; 2 लोगों की दर्दनाक मौत
नागपुर ऑरेंज सिटी आग उगल रही, अस्पतालों में बढ़े हीटस्ट्रोक मरीज; कई मौतों की आशंका
नागपुर कोराडी विवाद: सिगरेट पीते वक्त शुरू हुआ झगड़ा, देर रात बन गया मर्डर केस; नाबालिग समेत 4 अरेस्ट
Nagpur Weather: नागपुर में गर्मी का रेड अलर्ट, लू के थपेड़ों से झुलसेगा शहर, जानें आज के मौसम का हाल
बाहर आते ही झलकी खुशी

सुबह 10 बजे केंद्र में प्रवेश
इस वजह से छात्रों सहित पालकों को परेशानी हुई। दरअसल, सीबीएसई के अनेक स्कूल शहर सीमा से बाहर हैं। वहीं स्कूलों की संख्या भी अधिक नहीं है। इन छात्रों को सिटी के भीतर के स्कूलों में सेंटर मिला है। स्कूल बस की सुविधा नहीं होने से अभिभावकों को परिश्रम करना पड़ा। 10वीं का अंग्रेजी विषय का पहला पेपर था। छात्रों को सुबह 10 बजे केंद्र में प्रवेश दिया गया।
करियर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
सोमवार से फिजिकल एजुकेशन का पहला पेपर
10.30 बजे से परीक्षा शुरू हुई। दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा चलती रही। छात्रों ने बताया कि पर्चा आसान होने से हल करने में दिक्कत नहीं आई। परीक्षा को लेकर पहले टेंशन जरूर था लेकिन हल करने में आसान लगा। हालांकि 12वीं की परीक्षा शुरू हो गई है लेकिन शहर के स्कूलों में यह विषय नहीं है। अब सोमवार से फिजिकल एजुकेशन का पहला पेपर लिया जाएगा।
सकारात्मक शुरुआत से उत्साहित छात्र
छात्रों का मानना है कि बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत सकारात्मक रही है। एक छात्र ने कहा कि अगर बाकी विषयों के पेपर भी इसी तरह संतुलित आएं, तो परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाएगी। बोर्ड परीक्षा की यह अच्छी शुरुआत छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाने में मददगार साबित हो रही है। अब सभी की निगाहें अगले पेपरों पर टिकी हैं, जो उनके अंतिम परिणाम को प्रभावित करेंगे।
ISC बोर्ड 10वीं की परीक्षा 18 से
आईएससी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा भी आरंभ हो गई है जबकि 10वीं बोर्ड की परीक्षा 18 से शुरू होगी। सिटी में आईएससी बोर्ड के करीब 5-6 स्कूल हैं। इस वजह से छात्रों की भी संख्या कम है। इन छात्रों की परीक्षा होम सेंटर पर ही ली जा रही है। छात्र कम होने से बोर्ड के परिणाम भी अन्य बोर्ड की तुलना में पहले घोषित किए जाते हैं।
Cbsc 12th board exam starts with english paper nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, ट्रैवल्स मैनेजर पर हमला कर बदमाश फरार; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
May 21, 2026 | 10:46 AMCanada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
May 21, 2026 | 10:43 AMNEET Paper Leak: मोटेगांवकर के पुणे RCC कोचिंग पर चला बुलडोजर, सभी आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ी
May 21, 2026 | 10:41 AMFake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














