-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Himachal Pradesh Punjab Historical Train Bhakra Nangal Free Train History
भारत की इकलौती फ्री ट्रेन: न कोई TTE और न ही लगता है कोई किराया, जानिए इसका इतिहास
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
Historical Free Train Service: भारत की इकलौती ऐसी ट्रेन जो पिछले 75 सालों से बिना किसी किराए के यात्रियों को मुफ्त सेवा दे रही है। जानिए इस ऐतिहासिक और अनोखी ट्रेन के बारे में।

भाखड़ा नांगल ट्रेन (सोर्स-सोशल मीडिया)
Bhakra Nangal Train Free Service: भारत को दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क वाला देश माना है। जिसकी कुल लंबाई लगभग 1,15,000 किलोमीटर है। देश के कोने-कोने को आपस में जोड़ने वाली इन ट्रेनों में हर दिन 13,000 से अधिक ट्रेनें संचालित होती हैं, जिनमें रोजाना करीब 2 करोड़ 31 लाख लोग सफर करते हैं। सफर चाहे छोटा हो या बड़ा, यात्रियों को तय नियमों के तहत अपनी यात्रा का किराया चुकाना ही पड़ता है। आधुनिकता के इस दौर में जहां ट्रेन का सफर महंगा होता जा रहा है, वहीं हमारे देश में आज भी एक ऐसी अनूठी ट्रेन चलती है, जिसमें पिछले 75 सालों से एक भी रुपया किराया नहीं लिया जाता है।
जी हाँ, यह सुनने में भले ही हैरान करने वाला लगे, लेकिन यह बिल्कुल सच है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर चलने वाली यह ऐतिहासिक ट्रेन बिना किसी टिकट और बिना किसी शुल्क के यात्रियों को मुफ्त सेवा दे रही है। इस ट्रेन में न तो कोई टीटीई (TTE) होता है और न ही यात्रियों पर टिकट दिखाने का कोई दबाव। अपनी इसी अद्भुत खासियत और ऐतिहासिक महत्व के कारण यह ट्रेन पिछले सात दशकों से लोगों के बीच आकर्षण का बड़ा केंद्र बनी हुई है। तो आइए, आज इस लेख के माध्यम से जानते हैं इस अनोखी ट्रेन के इतिहास, इसकी कार्यप्रणाली और इससे जुड़ी तमाम दिलचस्प बातों के बारे में विस्तार से।
भाखड़ा -नांगल ट्रेन
दरअसल हम बात कर रहे हैं, भाखड़ा -नांगल ट्रेन की जो 75 सालों से लगातार यात्रियों को मुफ्त सेवा देती आ रही है, यह ट्रेन दो राज्यों बीच गुजरती है। यह लगभग 13 किलोमीटर की दूरी तय करती है, यात्रा के दौरान आपको रास्तों में पहाड़ों के बीच मनमोहक नजारे देखने को मिलते हैं
सम्बंधित ख़बरें
Varanasi: रिश्वतखोरी के आरोप में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार, फर्नीचर बिल पास कराने के बदले मांगी थी घूस
भारतीय रेलवे की नई पहल: टिकट जांच के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरा पहनेंगे टीटीई, विवादों और शिकायतों पर लगेगी लगाम
महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर पर लगा 40 KM लंबा जाम, मूसलाधार बारिश से NH-48 ठप, सेना फंसी और कई ट्रेनें रद्द
कोंकण रेलवे पर 5 घंटे का रहेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, मडगांव स्टेशन पर 24 जुलाई को 3 प्लेटफॉर्म रहेगें बंद
दो राज्यों के बीच चलती है यह ट्रेन
आपको बता दें कि यह ट्रेन भाखड़ा – नांगल के बीच चलती है। जिसके अंतर्गत पंजाब और हिमाचल प्रदेश दोनों राज्य आते हैं। इस ट्रेन में दोनों राज्यों के यात्री सफर करते हैं। यह ट्रेन भारतीय रेलवे के द्वारा नहीं चलती। इस ट्रेन को भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) संचालित करता है।
डेम के निर्माण कार्य के लिए बनाई गई रेल लाइन
इस रेलवे लाइन को साल 1948 में भाखड़ा – नांगल डेम के निर्माण के समय बनाया गया था, जिसमें डेम निर्माण में लगने वाले सामानों और को लाया जाता था। जिसमें लोहा पत्थर बड़ी-बड़ी मिशनों और डेम बनाने में काम कर रहे लोगों आते जाते थे। कुछ समय बाद जब डेम पुरी तरह से बन गया। इसके बाद भी (BBMB) ने ट्रेन को स्थानीय लोगों को आने -जाने के लिए खोल दिया।
ट्रेन में 800 यात्री मुफ्त में करते हैं सफर
जानकारी के मुताबिक आपको बता दें की इस ट्रेन में रोजाना लगभग 800 से ज्यादा लोग यात्रा करते हैं। खास बात यह है कि इस ट्रेन में कोई भी टीटीई (TTE) नहीं रहता और ना ही लोगों से किसी तरह का भी किराया लिया जाता है। यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 7।05 बजे नांगल से चलती है और 8।20 बजे भाखड़ा पहुंचती है। और वापसी में दोपहर 3।05 बजे नांगल से चलेगी और शाम 4।20 बजे भाखड़ा पहुंचती है। जो यात्रियों के लिए बहुत ही आरामदायक मानी जाती है।
ये भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 31 जुलाई से घर बैठे होगी ट्रेन में लगेज बुकिंग, लंबी कतारों से मिलेगी राहत
जानिए ट्रेन में यात्रियों के लिए कैसी है सुविधा?
बता दें कि 75 सालों से मुफ्त सेवा दे रही यह ट्रेन प्रतिदिन 13 किलोमीटर की दूरी तय करती है। ट्रेन में पूरी तरह से डीजल इंजन लगा हुआ है। और इसके कोच लकड़ी के बने हुए है। जिसमें गांव के लोग, स्कूली बच्चे, रोजाना सफर करते हैं और यह ट्रेन स्थानीय लोगों के लिए परिवहन का एक मुख्य साधन है।
Himachal pradesh punjab historical train bhakra nangal free train history
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Zomato-Swiggy की बढ़ेगी टेंशन, अब Flipkart की फूड डिलीवरी में एंट्री, बदल सकता है पूरा गेम
Jul 24, 2026 | 06:36 PMटीईटी घोटाला फडणवीस के कार्यकाल में हुआ… सुषमा अंधारे का पलटवार, बोलीं गलत जानकारी दे रहे सीएम
Jul 24, 2026 | 06:32 PM₹55 हजार का ट्राइपॉड टूटा, एयरलाइन ने दिए सिर्फ ₹5 हजार! फिल्ममेकर का VIDEO वायरल, लोगों ने उठाए सवाल
Jul 24, 2026 | 06:30 PMMundia Purnima Fair: गोवर्धन और मथुरा स्टेशन पर हाई अलर्ट, 350 RPF जवान और 300 CCTV से होगी निगरानी
Jul 24, 2026 | 06:27 PMपुणे में दिनदहाड़े पुलिस चौकी के सामने फायरिंग! रंजिश में युवक को मारी तीन गोलियां, 20 मिनट में आरोपी गिरफ्तार
Jul 24, 2026 | 06:26 PMलेडी ऑफ़ जस्टिस की जगह देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा लगाने की मांग, इंदौर बार एसोसिएशन ने भेजा प्रस्ताव
Jul 24, 2026 | 06:19 PMभारत की इकलौती फ्री ट्रेन: न कोई TTE और न ही लगता है कोई किराया, जानिए इसका इतिहास
Jul 24, 2026 | 06:17 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














