-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Banking Jobs Sbi Recruitment 2024 Apply Now
SBI में निकली बंपर भर्तियां, 1497 पदों के लिए मांगे आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
- Written By: प्रिया जैस
बैंकिंग के क्षेत्र में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर आयी है, क्योंकि एसबीआई ने हजार की तादात में बंपर भर्तियां निकाली है। इस पद के लिए आवेदन की समय सीमा शुरू हो चुकी है जो जल्द ही खत्म हो जाएगी। इस पद से जुड़ी जानकारी जानें और जल्दी करें अप्लाई।

बैंक जॉब (सौजन्य-पिनटरेस्ट)
नई दिल्ली: बैंक में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खास संधि आयी है। भारतीय स्टेट बैंक ने हाल ही में बैंकिंग क्षेत्र में जॉब ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पद के लिए कई भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसके लिए आवेदन करने के लिए जल्दी से जान लिजिए जरुरी बातें और भर्ती के लिए आवेदन कीजिए।
ये भर्तियां खासकर डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए निकली है। इस पद के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई कर सकते है। इस पद के लिए अप्लाई करने के लिए आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर विजिट करना होगा। यही से आपको पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करने होगे।
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1497 पदों पर भर्तियां की जाएगी। इस पद के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
SBI फंड्स मैनेजमेंट के शेयर 7% प्रीमियम पर लिस्ट, अलॉटमेंट बेचें या होल्ड करें? जानिए एक्सपर्ट की राय
SBI के 71 साल: गांव से ग्लोबल तक, ऐसे बदली भारत की बैंकिंग की तस्वीर
Bank Holidays: अगले हफ्ते SBI-HDFC समेत 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूर चेक करें बैंक हॉलिडे लिस्ट
SBI PO Recruitment 2026: 1500 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
इन पदों के लिए निकली भर्तियां
डिप्टी मैनेजर: प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एंड डिलीवरी – 187 पद
डिप्टी मैनेजर: इन्फ्रा सपोर्ट एंड क्लाउड ऑपरेशन – 412 पद
डिप्टी मैनेजर: नेटवर्किंग ऑपरेशन – 80 पद
डिप्टी मैनेजर: आईटी आर्किटेक्ट – 27 पद
डिप्टी मैनेजर: इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी – 7 पद
असिस्टेंट मैनेजर – 784 पद
पद के लिए चयन प्रक्रिया
इन भर्तियों में अगर डिप्टी मैनेजर की बात करें तो इस पद के लिए चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग-कम-टियर/लेयर्ड इंटरव्यू शामिल है। ये इंटरव्यू 100 मार्क्स का होगा। इसमें चुने गए उम्मीदवारों में चयन का फैसला बैंक लेगा। इसमें मेरिट लिस्ट इंटरव्यू के अंकों के अनुसार निकाला जाएगा। यदि एक से अधिक उम्मीदवार कटऑफ प्राप्त करते गै तो उन उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट में उनकी उम्र के अनुसार डिसेंडींग ऑर्डर में रैंक किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- CAT दिए बिना IIM इंस्टीट्यूट से करें पढ़ाई, 6 नए प्रोग्राम हुए लॉन्च, जानें कैसे करें अप्लाई
असिस्टेंट के लिए चयन प्रक्रिया
असिस्टेंट मैनेजर की बात करें तो इसके लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के साथ इंटरव्यू भी देना होगा। इसकी लिखित परीक्षा नवंबर 2024 में आयोजित की जा सकती है। इस परीक्षा में 100 अंकों के लिए 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को 75 मिनट का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में प्रदर्शन के अनुसार उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इन उम्मीदवारों का इंटरव्यू 25 अंकों का होगा, जिसके बाद चयन होगा।
आवेदन शुल्क
इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क भरना होगा। ये आवेदन शुल्क सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। इस शुल्क का भुगतान आप ऑनलाइन किसी भी माध्यम से कर सकते है।
यह भी पढ़ें- रेलवे में नौकरी करने का शानदार मौका, RRB एनटीपीसी भर्ती के लिए शुरु हुए आवेदन, जल्दी करें
आयु सीमा और योग्यता जानने के लिए आवेदक इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। साथ ही इस पद और भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर इसकी ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in विजिट करना होगा।
Banking jobs sbi recruitment 2024 apply now
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PMPML पर आर्थिक संकट गहराया: 1,610 करोड़ खर्च के मुकाबले सिर्फ 818 करोड़ आय, 300 करोड़ की बकाएदारी
Jul 26, 2026 | 01:51 PMअमरावती विश्वविद्यालय की छात्रों को सलाह: प्रतिबंधित 29 कॉलेजों में न लें एडमिशन, विवि नहीं देगा मान्यता!
Jul 26, 2026 | 01:49 PMShare Market: लौटेगी तेजी या फिर गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
Jul 26, 2026 | 01:48 PMBeauty Mistakes: आपकी रोजमर्रा की ये 10 आदतें छीन सकती हैं चेहरे का निखार, समय रहते बदल लें इन्हें
Jul 26, 2026 | 01:47 PMभोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PMBlack Sea में मंडराया खतरा: 5 भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार अलर्ट, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
Jul 26, 2026 | 01:42 PMबलराम कृषि महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, किसानों की आय दोगुनी करना सरकार की प्राथमिकता
Jul 26, 2026 | 01:38 PMवीडियो गैलरी

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM














