

नवभारत करियर डेस्क: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है जहां पर रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरु की है। यहां पर रेलवे की नौकरी के लिए प्रयास कर रहे युवाओं के लिए आवेदन 14 सितंबर से शुरु हो गए है तो वहीं पर इसके लिए पात्रता औऱ फीस को लेकर जानकारी बोर्ड ने वेबसाइट पर जारी की है।
यहां पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया ही जारी है इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर एक्टिव गया है। चलिए जानते है पदों की संख्या और पात्रता की जानकारी।
आपको बताते चलें कि, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के लिए करीबन 8113 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गई है जिसकी अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2024 तय की गई है। इन पदों में चीफ कॉमर्शियल/ टिकट सुपरवाइजर के 1736 पदों, स्टेशन मास्टर के 994 पदों, गुड ट्रेन मैनेजर के 3144 पदों, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट/ टाइपिस्ट के 1507 पदों और सीनियर क्लर्क/ टाइपिस्ट के कुल 732 पदों पर नियुक्तियां निकाली गई है।