-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Iim Raipur Accepting Admissions Without Cat Exam Launched 6 New Programs
CAT दिए बिना IIM इंस्टीट्यूट से करें पढ़ाई, 6 नए प्रोग्राम हुए लॉन्च, जानें कैसे करें अप्लाई
- Written By: प्रिया जैस
IIM में पढ़ाई करने का सपना देख रहे इच्छुक स्टूडेंटस और प्रोफेशनल्स के लिए एक अच्छी खबर आई है। आईआईएम में पढ़ाई करने के लिए कैट की परीक्षा पास करना बहुत जरुरी होता था, लेकिन अब स्टूडेंट्स बिना किसी कैट परीक्षा के भी आईआईएम की पढ़ाई कर सकेंगे।

आईआईएम (सौजन्य-पिनटरेस्ट)
नवभारत डेस्क: अब तक आईआईएम में पढ़ाई करने के लिए कैट की परीक्षा पास करना बहुत जरुरी होता था, लेकिन अब स्टूडेंट्स बिना किसी कैट परीक्षा के भी आईआईएम की पढ़ाई कर सकेंगे। इस खबर को सुन कर आप चौंक गए होगे, लेकिन ये सच है और स्टूडेंटस को ये मौका आईआईएम रायपुर दे रहा है।
बात ये हैं कि भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM)रायपुर सितंबर और अक्टूबर में 6 नए मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम लॉन्च करने जा रहा है। ये सभी नए प्रोग्राम प्रोफेशनल्स के लिए बनाए गए है, जिसका फायदा इच्छुक कैंडिडेट ले सकते है। अगर आप भी इसके लिए इच्छुक है तो जान लिजिए कि इसमें एडमिशन कैसे लें।
नए प्रोग्राम लॉन्च
आईआईएम रायपुर द्वारा आयोजित इन 6 मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम में काफी सारे टॉपिक्स कवर किए जाएंगे। इन नए प्रोग्राम में जनरल मैनेजमेंट में में हेल्थकेयर मैनेजमेंट, बिजनेस एनालिटिक्स और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों को कवर किया जा रहा है। इसके अलावा फाइंनेंस से संबंधित भी विषयों को पढ़ाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘तीसरी शादी’ पर हिना-रुबीना की राय पड़ी भारी, आमिर खान का जिक्र होते ही भड़के नेटिजंस
हिंगणी में दर्दनाक हादसा: मकान के स्लैब से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम
AI Fashion Try-On: अब खरीदने से पहले देखें कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे, लेकिन क्या AI का यह फीचर बढ़ा रहा है अंडर
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
इसका सिलेबस में आपको मैनेजमेंट में इनोवेशन और प्रौद्योगिकी प्रबंधन से संबंधित विषय भी देखने को मिलेंगे। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट iimraipur.ac.in पर विजिट करना होगा, जहां आपको इससे जुड़ी सभी जानकारी मिल जाएगी।
कैसे करें अप्लाई
आईआईएम रायपुर एमडीपी 2024 में एडमिशन लेने के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट iimraipur.ac.in पर विजिट करें।
यहां होमपेज पर उपलब्ध Executive Education टैब पर जाएं।
यहां एमडीपी कोर्स की लिंक के साथ अप्लाई करने के लिए लिंक दिया गया है, उस पर क्लिक करें।
यहां आपको कोर्स से संबंधित ब्रोशर मिलेगा जिसे आप अप्लाई करने से पहले पढ़ सकते है।
इसके बाद यहीं से आप रजिस्टर करें।
रजिस्टर होने के बाद आप फीस जमा कर अप्लाई करें।
यह भी पढ़ें- 10वीं पास स्टूडेंटस के लिए भारतीय रेलवे ने निकाली नौकरी, बिना इंटरव्यू के होगा सिलेक्शन
इससे संबंधित आईआईएम रायपुर के निदेशक प्रो. राम कुमार काकानी ने बताया कि हम 6 एमडीपी प्रोग्राम की शुरुआत की घोषणा करते हुए बहुत खुश हैं। इन कोर्सो के जरिए कामकाजी पेशेवर अपनी स्किल को बढ़ा सकते हैं, जो उन्हें करियर में बहुत फायदा देगा। संस्थान की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि आज के तेजी से बढ़ते कारोबारी माहौल में पेशेवरों की विकसित जरूरतों को पूरा करने लिए एमडीपी को विभिन्न डोमेन में विकसित किया गया है।
रेगुलर स्टूडेंटस के लिए लागू है कैट
ध्यान रहें कि, आईआईएम से अगर आप रेगुलर एमबीए कर रहे है तो स्टूडेंटस को कैट परीक्षा देना और उसमें पास होना अनिवार्य है। बता दें कि इस साल कैट 2024 की परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर को किया जाएगा। आईआईएम के लिए ये परीक्षा कलकत्ता की ओर से देश भर के केंद्रों में आयोजित की जाती है। इस बार कैट के लिए एडमिट कार्ड 5 नवंबर को जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- शिपबिल्डिंग में करियर बनाने वालों के लिए मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने निकाली भर्तियां
Iim raipur accepting admissions without cat exam launched 6 new programs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘तीसरी शादी’ पर हिना-रुबीना की राय पड़ी भारी, आमिर खान का जिक्र होते ही भड़के नेटिजंस
Jul 26, 2026 | 02:47 PMहिंगणी में दर्दनाक हादसा: मकान के स्लैब से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Jul 26, 2026 | 02:46 PMAI Fashion Try-On: अब खरीदने से पहले देखें कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे, लेकिन क्या AI का यह फीचर बढ़ा रहा है अंडर
Jul 26, 2026 | 02:41 PMअब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PMकेंद्र में जाएंगे सीएम देवेंद्र फडणवीस? दिल्ली जाने की अटकलों पर खुद इंफ्रास्ट्रक्चर मैन ने तोड़ी चुप्पी
Jul 26, 2026 | 02:41 PMकेरल के मलप्पुरम में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर पार कर पलटी तेज रफ्तार बस; 1 की मौत, 26 घायल
Jul 26, 2026 | 02:35 PM81 रन की तूफानी पारी के बाद ईशान किशन का बड़ा बयान, बोले- शतक से ज्यादा जरूरी…
Jul 26, 2026 | 02:34 PMवीडियो गैलरी

भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM










