-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Aiims Cre 5 Recruitment 2026 For 1484 Group B And Group C Posts Apply Online Last Date 3 July
AIIMS CRE-5 Recruitment 2026: 1484 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट कर सकते आवेदन
- Written By: हितेश तिवारी
AIIMS Vacancy : AIIMS ने CRE-5 भर्ती 2026 के तहत 1484 ग्रुप B और ग्रुप C पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं, 12वीं पास, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार 3 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करें।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (फोटो - गूगल इमेज)
AIIMS Recruitment Notification : केंद्र सरकार की नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE-5) 2026 के तहत ग्रुप B और ग्रुप C के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से देशभर के अलग-अलग AIIMS संस्थानों और अन्य केंद्रीय स्वास्थ्य संगठनों में कुल 1484 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती में 10वीं पास, 12वीं पास, डिप्लोमा धारक, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार भी अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
AIIMS CRE-5 भर्ती के तहत 1484 पदों पर आवेदन शुरू
AIIMS CRE-5 भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 3 जुलाई निर्धारित की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Indian Army JAG Entry 2026: LLB पास युवाओं के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, बिना लिखित परीक्षा होगी भर्ती
PNB LBO Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में 545 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, 85,920 रुपये तक सैलरी
Union Bank Recruitment 2026: यूनियन बैंक में 395 अधिकारी पदों पर भर्ती, 47 लाख CTC तक का मौका; जानें योग्यता
महाराष्ट्र के लॉ कॉलेजों की खुली पोल, 103 के पास BCI की मान्यता नहीं, सरकार ने दी 6 महीने की मोहलत
भर्ती के तहत सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), अपर डिवीजन क्लर्क (UDC), जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, डाइटीशियन, वार्डन, स्टोर कीपर, कैशियर और जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर सहित कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 21 से 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
ये खबर भी पढ़ें : NCB Recruitment 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए नौकरी का मौका, सब-इंस्पेक्टर और इंटेलिजेंस ऑफिसर पदों पर भर्ती
CBT परीक्षा का आयोजन 25 से 27 जुलाई 2026 के बीच
चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों को सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होगी। इसके बाद संबंधित पदों के अनुसार स्किल टेस्ट आयोजित किया जाएगा। अंतिम चयन परीक्षा प्रदर्शन और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 3000 रुपये, जबकि एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 2400 रुपये निर्धारित किया गया है।
दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। CBT परीक्षा का आयोजन 25 से 27 जुलाई 2026 के बीच किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
Aiims cre 5 recruitment 2026 for 1484 group b and group c posts apply online last date 3 july
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अफगानिस्तान में कुदरत का कहर: अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लोग लापता
Jul 21, 2026 | 07:13 AM‘सच छिप नहीं पाएगा’… राम मंदिर चंदा मामले पर सुप्रीम कोर्ट के कदम के बाद रविदास मेहरोत्रा का बड़ा बयान
Jul 21, 2026 | 07:12 AMनया नागपुर प्रोजेक्ट पर सवाल, 2 महीने में कैसे होगा 70.56% भूमि अधिग्रहण? किसानों को मनाने में जुटा NMRDA
Jul 21, 2026 | 07:07 AMवर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
Jul 21, 2026 | 06:57 AMसोनम वांगचुक के समर्थन में नागपुर में फूटा युवाओं का गुस्सा, संविधान चौक पर मोदी-प्रधान के इस्तीफे की मांग
Jul 21, 2026 | 06:45 AMMonsoon Rain Alert India: देशभर में मानसून का कहर; पहाड़ टूट रहे, मैदानी इलाकों में मंडराया बाढ़ का बड़ा खतरा
Jul 21, 2026 | 06:34 AMLIVEआज की ताजा खबर 21 जुलाई LIVE: राष्ट्रपति मुर्मू नॉर्थ मैसेडोनिया पहुंचीं, उनका 3 देशों का ऐतिहासिक दौरा शुरू
Jul 21, 2026 | 06:33 AMवीडियो गैलरी

कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM














