- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Municipal Corporation Financial Transactions Stuck Cafo Retired Accounts Officer Suspended
मनपा का वित्तीय लेन-देन अटका, कैफो रिटायर, लेखाधिकारी निलंबित है
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. स्टेशनरी घोटाले के कारण मनपा की कार्यप्रणाली पर बुरा असर पड़ा हुआ है. चीफ अकाउंट्स एंड फाइनेन्स ऑफिसर (कैफो) कोल्हे 31 दिसंबर को रिटायर हो चुके हैं, जबकि स्टेशनरी घोटाले में वित्त विभाग का लेखाधिकारी राजेश मेश्राम पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद से निलंबित है. इससे मनपा के वित्तिय लेनदेने में प्रमुख भूमिका निभानेवाले 2 अधिकारी नहीं होने से पूरा वित्तीय लेन-देन अटका होने की जानकारी सूत्रों ने दी.
सूत्रों के अनुसार वित्तीय लेन-देन अटका होने के कारण मनपा के विकास कार्यों पर बुरा असर पड़ रहा है. मनपा कर्मचारियों को वेतन और ठेकेदारों को विकास कार्य का भुगतान करने की प्रक्रिया अटकी हुई है. इससे न केवल मनपा कर्मचारी बल्कि कई महीनों पहले किए गए विकास कार्यों का भुगतान अटक जाने से ठेकेदारों के माथे पर बल पड़ने लगे हैं. सूत्रों के अनुसार कई ठेकेदारों के बिल बनकर तैयार हैं लेकिन जब तक लेखाधिकारी के उस पर हस्ताक्षर नहीं होंगे तब तक भुगतान के लिए चेक नहीं भेजे जा सकेंगे.
सुधार के नाम पर अस्थायी रोक
सूत्रों के अनुसार स्टेशनरी घोटाले में अधिकारियों के कम्प्यूटर और आईडी का गलत इस्तेमाल होने का मामला उजागर होने के कारण अब मनपा ने नई तकनीक का उपयोग करने का निर्णय लिया. इसके अनुसार यदि कम्प्यूटर पर लॉगिन किया गया तो उसके पूर्व संबंधित आधिकारिक व्यक्ति के मोबाइल पर इसकी जानकारी पहुंचेगी. साथ ही कम्प्यूटर पर लॉगिन के पहले ओटीपी मांगा जाएगा. ओटीपी मोबाइल पर जाने के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी होगी.
सम्बंधित ख़बरें
सफारी जिप्सी पर उठे सवाल: जंगल के बीचों-बीच खराब हुई गाड़ी, पर्यटकों ने पूछा-अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?
नागपुर: वानाडोंगरी में गहराया जलसंकट, टैंकर नहीं पहुंचने से नागरिकों में रोष; आंदोलन की चेतावनी
खाड़ी देशों से आयात ठप होने से नागपुर के किसानों पर ‘खाद संकट’; 50 किलो की बोरी पर सीधे ₹900 की भारी बढ़ोतरी
नागपुर में छात्र आवास विज्ञापन पर भारी बवाल; SC वर्ग के उप-वर्गीकरण पर भड़के छात्र संगठन, भेदभाव का लगाया आरोप
इस तरह की चाकचौबंद प्रक्रिया करने में प्रशासन जुटा हुआ है. हालांकि मनपा के पास पूरी तकनीकी टीम है लेकिन सुधार के नाम पर भुगतान पर अस्थायी रोक लगा दी गई है. कुछ ठेकेदारों का मानना है कि मनपा कर्मचारियों के वेतन कई बार ऑफलाइन पद्धति से जानकारी मांगकर भी किए जाते हैं. यदि कर्मचारियों को इस तरह से भुगतान संभव है तो विकास कार्यों की जिम्मेदारी निभाने वाले ठेकेदारों को भी उनका भुगतान दिया जाना चाहिए. अन्यथा दोनों के लिए एक ही कार्य पद्धति लागू होनी चाहिए.
ई-गवर्नेन्स पर भी असमंजस
बताया जाता है कि फाइलों का आदान-प्रदान पुख्ता करने के लिए अब ई-गवर्नेन्स की कार्य पद्धति में कुछ सुधार किया जा रहा है. इसके लिए पूरा मामला अटका हुआ है. हालांकि विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे कुछ अधिकारी तो ई-गवर्नेन्स का काम सुचारु चलने की जानकारी दे रहे हैं किंतु कुछ कर्मचारी काम अभी भी चलने की जानकारी दे रहे हैं. इससे ई-गवर्नेन्स को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है.
जानकारों के अनुसार प्रत्येक माह राज्य सरकार की ओर से वित्तीय अनुदान और जीएसटी जैसी वित्तीय सहायता मनपा को प्राप्त होती है. निधि प्राप्त होने के बाद वित्त विभाग की ओर से इसका नियोजन किया जाता है किंतु अब 2 प्रमुख अधिकारी ही नहीं होने से इसे लेकर भी असमंजस बना हुआ है. माना जा रहा है कि गत समय कुछ अंतराल के लिए मनपा में मुख्य वित्त अधिकारी नहीं था जिससे उसके स्थान पर प्रशासकीय अधिकारी की नियुक्ति की गई थी. किंतु प्रशासकीय अधिकारी को वित्तीय बारीकियों की जानकारी नहीं होने से मनपा को परेशानी उठानी पड़ी थी.
Municipal corporation financial transactions stuck cafo retired accounts officer suspended
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM Kisan 23rd Installment: किसानों के लिए खुशखबरी! खाते में जल्द आएंगे 2000 रुपये; किसे नहीं मिलेगा लाभ?
Jun 14, 2026 | 05:30 PMAIIMS CRE-5 Recruitment 2026: 1484 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट कर सकते आवेदन
Jun 14, 2026 | 05:30 PMगड़चिरोली: आरमोरी में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 5.20 लाख का माल जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार
Jun 14, 2026 | 05:29 PMLagaan के 25 साल पूरे होने पर सजा सितारों का मेला, Rekha के पैर छूती दिखीं Aamir Khan की बहन, साथ में दिए पोज
Jun 14, 2026 | 05:29 PMMP News: रतलाम के सर्राफा बाजार में डकैती करने आए पारदी गिरफ्तार; 6 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा
Jun 14, 2026 | 05:29 PMजोगेश्वरी में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन, PM Modi के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां
Jun 14, 2026 | 05:28 PMफ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत
Jun 14, 2026 | 05:27 PMवीडियो गैलरी

पाटलिपुत्र में छात्रों का भारी बवाल! 500 FIR दर्ज, IG-SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 02:09 PM
कौन हैं धीरज सेठ? जिन्हें मिली भारतीय सेना की कमान, जानें उनके अहम योगदान- VIDEO
Jun 14, 2026 | 12:22 PM
बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM














