DRDO Internship 2026: इंजीनियरिंग और साइंस छात्रों के लिए सुनहरा मौका, 6 महीने तक मिलेगी पेड इंटर्नशिप

DRDO Paid Internship : डीआरडीओ के रिसर्च सेंटर इमारत (RCI) हैदराबाद ने इंजीनियरिंग और साइंस छात्रों के लिए 6 महीने की पेड इंटर्नशिप का अवसर दिया है। चयनित छात्रों को हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
DRDO has invited applications for 160 paid internship positions for engineering and science students.
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

DRDO Training Program : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में इंटर्नशिप करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। डीआरडीओ के प्रमुख संस्थान रिसर्च सेंटर इमारत (RCI), हैदराबाद ने 6 महीने की पेड इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस इंटर्नशिप के जरिए छात्रों को रक्षा अनुसंधान, आधुनिक तकनीकों और वास्तविक प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा।

संस्थान की ओर से कुल 160 सीटें उपलब्ध कराई गई हैं। चयन छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन और मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यह अवसर उन युवाओं के लिए खास माना जा रहा है जो भविष्य में रिसर्च, डिफेंस टेक्नोलॉजी या हाई-टेक सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं।

DRDO ने 6 महीने की पेड इंटर्नशिप के आवेदन मांगे

इस DRDO इंटर्नशिप के लिए इंजीनियरिंग और साइंस के अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं। बीटेक के सातवें और आठवें सेमेस्टर में पढ़ रहे विद्यार्थी इसके पात्र हैं। इसके अलावा इंजीनियरिंग और साइंस (फिजिक्स या केमिस्ट्री) में पोस्टग्रेजुएशन कर रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल, मटेरियल्स, एरोनॉटिकल और सेफ्टी इंजीनियरिंग जैसी शाखाओं के छात्रों को आवेदन का मौका मिलेगा। उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त भारतीय संस्थान से पढ़ाई करना और उसका शैक्षणिक रिकॉर्ड अच्छा होना जरूरी है।

इंटर्नशिप के दौरान 5,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड

चयनित छात्रों को इंटर्नशिप के दौरान 5,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके लिए हर महीने कम से कम 15 कार्य दिवस उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। स्टाइपेंड दो चरणों में जारी किया जाएगा, जिसमें पहला भुगतान तीन महीने पूरे होने पर और दूसरा भुगतान छह महीने की अवधि पूरी होने के बाद मिलेगा। इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरकर मार्कशीट, पहचान पत्र और रेफरल लेटर जैसे जरूरी दस्तावेजों के साथ स्पीड पोस्ट से निदेशक, रिसर्च सेंटर इमारत (RCI), DRDO, विज्ञानकांचा, हैदराबाद-500069, तेलंगाना के पते पर भेजना होगा। लिफाफे पर “Application for Paid Internship” और संबंधित ब्रांच कोड लिखना अनिवार्य है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com