- Hindi News »
- Business »
- Today Gold Silve Price Update 23 June Gold Is Cheaper And Silver Rise
ईरान-इजरायल जंग के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में अब भी बढ़त जारी; देखें आज का लेटेस्ट प्राइस
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सोने की कीमतों में गिरावट आई है। 22 कैरेट सोना प्रति दस ग्राम 92,340 रुपये के भाव से कारोबार कर रहा है तो वहीं 24 कैरेट सोना 1,00,740 रुपये की दर से बिक रहा है।
- Written By: मनोज आर्या

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव का असर आज सोने के कीमतों में देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 11 रुपये गिरकर 99,098 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। सिल्वर 270 रुपये की बढ़ के साथ 1,06,494 पर पहुंच गया है। यहां सबसे दिलचस्प बात ये यह है कि वैश्विक अस्थिरता के बावजदू भी सोने और चांदी की कीमतों में कोई खास तेजी देखने को नहीं मिल रही है। सोना लगभग 3380 डॉलर और चांदी 36 डॉलर के स्तर पर स्थिर है। भारत भी इस संकट पर अपना नजर बनाया हुआ है।
पिछले हफ्ते सोना खरीदारों के लिए अच्छी खबर थी, जिससे सोने के दाम एक बार फिर 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 98,691 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि, पिछले हफ्ते सोमवार को यह 99,058 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था, जो कि सोने की कीमत में 367 रुपये की कमी को दर्शाता है।
18 कैरेट सोने का भाव
वहीं, 22 कैरेट सोने का दाम कम होकर 90,404 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 90,737 रुपये था। इसके अलावा 18 कैरेट सोने की बात करें तो यह 74,294 रुपये प्रति 10 ग्राम से घटकर 74,018 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, समीक्षा अवधि में चांदी की कीमत 608 रुपए बढ़कर 1,06,775 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,06,167 रुपए प्रति किलो थी। 18 जून को चांदी ने 1,09,550 रुपए प्रति किलो का ऑल-टाइम हाई बनाया था।
सम्बंधित ख़बरें
अब चुटकियों में फाइल होगा ITR! इनकम टैक्स विभाग ने लॉन्च की नई वेबसाइट, AI असिस्टेंट करेगा मदद
रुपये में ऐतिहासिक उछाल, 12 साल की सबसे बड़ी तेजी के साथ 2% चढ़ा रुपया; RBI के इस फैसले ने बदला खेल
Share Market: गिरावट के बाद जोरदार कमबैक! लो लेवल से 1,800 अंक सुधरा सेंसेक्स, निवेशकों की लौटी रौनक
Gautam Adani: हनुमान जयंती पर अयोध्या पहुंचे गौतम अदाणी, परिवार संग रामलला का लिया आशीर्वाद
देश के महानगरों में सोने का भाव
आर्थिक राजधानी मुंबई में जहां 24 कैरेट सोना कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद की तरह 1,00,740 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, तो वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,00,890 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में 22 कैरेट सोना कोलकाता, बेंगलुरू, चेन्नई और हैदराबाद की तरह 92,340 रुपये पर बिक रहा है तो वहीं 22 कैरेट सोना दिल्ली में 92,490 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है।
सिर्फ 15 मिनट में निवेशकों के डूब गए 3 लाख करोड़ रुपये, इन 4 कारणों से धराशायी हुआ बाजार
कैसे तय होता है सोने का भाव?
गौरतलब है कि सोने और चांदी के भाव कई सारे फैक्टर से तय किए जाते हैं। इसमें एक्सचेंज रेट, डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव, क्रूड ऑयल और सीमा शुल्क को शामिल किया जाता है। इसके साथ ही, भारतीय समाज में सोना को संपन्नता का प्रतीक भी माना जाता है। देश में किसी भी शादी-ब्याह या फिर पर्व-त्योहार में सोना काफी शुभ माना जाता है। इसके अलावा, वैश्विक उथल-पुथल का भी सोने की कीमतों पर सीधा असर देखने को मिलता है। निवेशक इसमें निवेश करना किसी अन्य की तुलना में इसलिए सबसे ज्यादा मुफीद समझते हैं क्योंकि इसमें रिस्क काफी कम रहता है। वर्तमान समय में चीन समेत दुनिया के कई देश अपने सोने के भंडार को बढ़ाने में लगे हुए हैं।
Today gold silve price update 23 june gold is cheaper and silver rise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Somy Ali Emotional Post: ‘जानबूझकर उनके साथ फिल्में कीं’, सोमी अली ने बताई मिथुन चक्रवर्ती से खास कनेक्शन
Apr 03, 2026 | 01:00 PMAkola रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई! पुरी-अजमेर एक्सप्रेस से 9 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर धरे गए
Apr 03, 2026 | 12:59 PMMira Bhayander में रिक्शा लाइसेंस घोटाले की जांच: सरकार सख्त, विशेष जांच अभियान शुरू
Apr 03, 2026 | 12:53 PMNavabharat Nishanebaaz: चुनाव के बाद ममता जाएंगी दिल्ली, कहीं रास्ता न काट जाए बिल्ली
Apr 03, 2026 | 12:51 PMदिग्विजय भोंडवे के सिर सजा ‘महाराष्ट्र केसरी’ का ताज; मंत्री अशोक उइके ने किया आधुनिक खेल अकादमी का ऐलान
Apr 03, 2026 | 12:50 PMनासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ 2027 हजार करोड़ की आर्थिक हलचल और 30 हजार स्थानीय युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
Apr 03, 2026 | 12:50 PMNanded Suicide: पेपर अच्छा गया तो फंदे से क्यों झूली सानिका? इंजीनियरिंग छात्रा की मौत पर गहराया रहस्य
Apr 03, 2026 | 12:48 PMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














