Akola रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई! पुरी-अजमेर एक्सप्रेस से 9 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर धरे गए

Akola Railway Police Ganja Seizure: अकोला रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुरी-अजमेर एक्सप्रेस से 9.410 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार। एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
Akola Railway Police seized 9.410 kg Ganja from Puri-Ajmer Express. Two suspects from Akola arrested under NDPS Act. Operation led by PI Varsha Shinde.
अकोला में गांजा तस्कर गिरफ्तार (फाइल फोटो)
Updated on

Akola Railway Station Platform: अकोला रेलवे पुलिस स्टेशन के अपराध प्रकटीकरण पथक ने एनडीपीएस कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर 9 किलो 410 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 67,500 रुपये बताई जा रही है।

31 मार्च 2026 को पुलिस अमलदार सतीष जवंजाल को गुप्त सूचना मिली थी कि पुरी-अजमेर एक्सप्रेस (ट्रेन क्र।20843) अकोला रेलवे स्टेशन पर आने वाली है और प्लेटफॉर्म क्र.1 पर दो संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में उन्होंने अपने नाम फारूक खान हफिजउल्ला खान (43) निवासी खदान, अकोला और शेख अजीज शेख महेबुब (45), निवासी सोनटक्के प्लॉट, अकोला बताए। दोनों के पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर खाकी रंग के सेलोटेप से लिपटे संदिग्ध बंडल मिले।

जांच में इन बंडलों में कुल 9 किलो 410 ग्राम गांजा होने की पुष्टि हुई। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह गांजा बाहर के राज्यों से लेकर आए थे। इस मामले में दोनों पर एनडीपीएस कानून की धारा 20 (बी) (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Akola पुलिस टीम की कार्रवाई

इस कार्रवाई का नेतृत्व अकोला पुलिस निरीक्षक वर्षा शिंदे ने किया। यह ऑपरेशन पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे (लोहमार्ग नागपुर), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दत्ताराम राठोड और उपविभागीय पुलिस अधिकारी पांडुरंग सोनवणे (लोहमार्ग अकोला) के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्रवाई में सहायक पुलिस निरीक्षक प्रदीप डोलारे, उपनिरीक्षक प्रशांत मुंडे, तथा पुलिस कर्मचारी सतीष चव्हाण, सतीष जवंजाल, गौतम शिरसाट, कपिल गवई, तुषार गोंगे, विजय शेगांवकर और कुणाल साखरे शामिल थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com