- Hindi News »
- Business »
- Today Share Market Market 23 June Investors Lost Rupees 3 Lakh Crore In 15 Minutes
सिर्फ 15 मिनट में निवेशकों के डूब गए 3 लाख करोड़ रुपये, इन 4 कारणों से धराशायी हुआ बाजार
इस सप्ताह के पहले दिन यानी की सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार मचता हुआ दिखा। जहां शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 705 अंग गिरा। इससे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ।
- Written By: मनोज आर्या

प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई: अमेरिका के ईरान में तीन प्रमुख परमाणु स्थलों पर हमले के बाद पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 705.65 अंक की गिरावट के साथ 81,702.52 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 182.85 अंक फिसलकर 24,929.55 अंक पर रहा। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंटेक्स भी करीब-करीब एक प्रतिशत लुढ़कर कारोबार कर रहे थे।
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट वैल्यूएशन पिछले सत्र के लगभग 448 लाख रुपये से फिसलकर लभगभ 445 लाख रुपये हो गया है। इससे यह पता चलता है कि सप्ताह के पहले कारोबारी दिन के पहले 15 मिनट में ही निवेशकों को लभगभ तीन लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
इन कारणों से गिरा शेयर बाजार
1. ईरान-इजरायल युद्ध में अमेरिका की एंट्री
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: गिरावट के बाद जोरदार कमबैक! लो लेवल से 1,800 अंक सुधरा सेंसेक्स, निवेशकों की लौटी रौनक
ईरान पर हमले की चेतावनी और शेयर बाजार में हाहाकार! Sensex और Nifty धड़ाम, निवेशकों के करोड़ों रुपये डूबे
Share Market: ट्रंप की एक चाल…और झूम उठा शेयर बाजार, 1186 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी में भी तेज उछाल
ट्रंप के बयान से दलाल स्ट्रीट में छाई हरियाली, सेंसेक्स 73,600 के पास खुला, निफ्टी भी 500 अंक के पार
गौरतलब है मिडल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच पीछले 10 दिनों से भीषण युद्ध जारी है। हालांकि, इस मामले में अमेरिका के हालिया दखलअंदाजी ने मार्केट के मूड को बुरी तरह से प्रभावित किया है। इससे विश्व को यह संदेश मिला कि दोनों देशों के बीच जारी तनाव और लंबा चल सकता है।
जियोजित इंवेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि अमेरिका भले ही ईरान पर हमला करके पश्चिम एशिया के तनाव को और बढ़ा दिया है, लेकिन बाजार पर इसका प्रभाव सीमित रहने की संभावना है। हालांकि, अगर ईरान अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करता है, तो अमेरिकी प्रतिक्रिया बड़ी पैमाने पर हो सकती है और इससे संकट बढ़ सकता है।
2. होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का बयान
मीडिया रिपोर्ट की माने तो ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की योजना बना रही है, जो कि दुनिया के लिए एक अहम उर्जा मार्ग है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, दुनिया की कुल तेल सप्लाई का लभगभ पांचवां हिस्सा रोजाना इसी मार्ग से जाता है। अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करता है तो कच्चे तेल की सप्लाई बुरी तरह से बाधित हो जाएगी और तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है।
3. क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी
विश्लेषकों की माने तो 80 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कच्चे तेल की कीमतों का लंबे समय तक बने रहना भारत के राजकोषीय लक्ष्यों (फिस्कल मैथ) के लिए नकारात्मक होगा। कच्चे तेल की उंची कीमतें होने से महंगाई बढ़ सकती है, भारतीय रुपये को कमजोर हो सकती हैं, कंपनियों की उत्पादन लगात बढ़ा सकती हैं और उनके फायदे पर भारी दवाब डाल सकती हैं।
Share Market पर ईरान-इजरायल युद्ध का असर, 705 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल
4. डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी
अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद ग्लोबल सप्लाई बाधित होने की चिंताओं के बीच सोमवार को ब्रेंट क्रूड तेल की कीमतों में 2 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी हुई और यह 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गाय। वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारती रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 17 पैसे टूटकर 86.72 पर आ गया।
Today share market market 23 june investors lost rupees 3 lakh crore in 15 minutes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में स्विमिंग पूल में 13 साल के तौफीक की डूबने से मौत, क्या रसूखदारों के दबाव में दबाया जा रहा मामला?
Apr 03, 2026 | 02:23 PMमराठवाड़ा में पेराई अंतिम चरण में, 1.21 करोड़ मीट्रिक टन गन्ने की पेराई; 15 दिनों में सत्र समाप्ति की संभावना
Apr 03, 2026 | 02:23 PMSonam Kapoor Baby: मां बनने के बाद भावुक हुईं सोनम कपूर, अस्पताल की टीम को कहा शब्दों से परे धन्यवाद
Apr 03, 2026 | 02:22 PMPune Police का ‘ऑपरेशन फ्लश आउट’: 11 दिन में 166 केस, 134 आरोपी गिरफ्तार
Apr 03, 2026 | 02:20 PMशापित जमीन, युवती की मौत और परिवार को मारने की धमकी, अशोक खरात का एक और चौंकाने वाला मामला
Apr 03, 2026 | 02:19 PMसिडनी के ऑफिस में ‘इंडियन अंकल’ साथियों के लिए लाते हैं घर का बना खाना, वायरल वीडियो ने जीता दिल
Apr 03, 2026 | 02:17 PMनागपुर में महावितरण ने शुरू किए 307 चार्जिंग स्टेशन; ‘PowerUp EV’ ऐप से खोजें नजदीकी चार्जिंग पॉइंट
Apr 03, 2026 | 02:16 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














