-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Tie Silicon Valley Appreciates Nirmala Sitharaman
TIE सिलिकॉन वैली ने की वित्त मंत्री की तारीफ, एंजल टैक्स को हटाने का फैसला ऐतिहासिक
- Written By: अपूर्वा नायक
टीआईई सिलिकॉन वैली की अध्यक्ष अनीता मनवानी ने एंजल टैक्स हटाए जाने के बाद निर्मला सीतारमण की तारीफ की है। उन्होंने बताया है कि ये निश्चित रूप से सरकार का एक बेहतरीन कदम है।
टीआईई सिलिकॉन वैली ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
वाशिंगटन : 23 जुलाई को पेश किए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए है, जिन फैसलों में से सबसे ज्यादा सराहनीय फैसला एंजल टैक्स को हटाने का रहा है। इस टैक्स के हट जाने से भारत में शुरू होने वाले स्टार्टअप्स पर इसका असर होगा। देश के बड़े बिजनेसमैन और बिजनेस ग्रुप सरकार के इस फैसले से काफी खुश है। उन्होंने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।
टीआईई सिलिकॉन वैली की अध्यक्ष अनीता मनवानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ” मुझे लगता है कि (एंजेल कर हटाना) निश्चित रूप से एक बेहतरीन कदम है। वित्त मंत्री (निर्मला) सीतारमण से कभी कम की उम्मीद नहीं की जा सकती…वह हमेशा इस बात पर गौर करती हैं कि देश के लिए क्या महत्वपूर्ण है, वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए क्या जरूरी है।”
व्यवसाय वकालत समूहों ने भी किया स्वागत
एंजल कर (30 प्रतिशत से अधिक की दर से आयकर) का मतलब वह आयकर है जो सरकार गैर-सूचीबद्ध कंपनियों या स्टार्टअप द्वारा जुटाई गई धनराशि पर लगाती है, यदि उनका मूल्यांकन कंपनी के उचित बाजार मूल्य से अधिक है। एंजल कर समाप्त करने का कई अन्य व्यापार और व्यवसाय वकालत समूहों द्वारा भी स्वागत किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
इस राज्य सरकार ने पेश किया बजट, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2.94 लाख करोड़ रुपये होगें खर्च
सेल के चेयरमैन ने महत्वपूर्ण खनिज मिशन में हिस्सा लेने की इच्छा जतायी, आईएसए स्टील कॉन्क्लेव में किया जाहिर
तेजी से बढ़ रही है ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन की संख्या, अब तक 30 करोड़ मजदूरों ने करवाया पंजीकरण
प्याज की माला पहनकर संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, ‘किसानों को MSP दो’ के लगाए नारे
स्टार्टअप कोष को बढ़ावा देगा
यूएस इंडिया स्ट्रेटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम ने कहा कि सभी निवेशक वर्गों के लिए एंजल कर हटाना एक ऐतिहासिक सुधार है जो भारत के स्टार्टअप परिवेश को लाभ पहुंचाएगा। यह महत्वपूर्ण सुधार घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय दोनों स्रोतों से स्टार्टअप कोष को बढ़ावा देगा। यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल ने कहा, ‘‘ एंजल कर को समाप्त करने से द्विपक्षीय प्रौद्योगिकी सहयोग और नवाचार के समक्ष आने वाली बाधा दूर होगी ।”
एक ऐतिहासिक फैसला
यूएसए इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष करुण ऋषि ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ एंजल कर हटाना भारत में स्टार्टअप परिवश के लिए एक ऐतिहासिक फैसला है। यह एक बेहद जरूरी सुधार है। यह साहसिक कदम भारत में एक अधिक जीवंत स्टार्टअप परिवेश को बढ़ावा देगा, जिससे नवाचार, रोजगार सृजन तथा प्रतिस्पर्धा में वृद्धि होगी।”
12 सालों से हो रही है हटाने की मांग
आपको बता दे कि यूपीए 2 सरकार ने इस टैक्स पॉलिसी को पूरे देश में लागू किया था। इस टैक्स पॉलिसी को हटाने की मांग पिछले 12 सालों से की जा रही है। एंजल टैक्स हटाने से देश में कई नए स्टार्टअप्स शुरू हो सकते है।
( एजेंसी इनपुट के साथ )
Tie silicon valley appreciates nirmala sitharaman
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 11:04 PMउज्जैन: फायर अधिकारी से मारपीट के बाद निगम का एक्शन, होटल किया सील; बुलडोजर कार्रवाई के दौरान 2 घंटे तक हंगामा
Jul 09, 2026 | 11:02 PME20 के बाद अब E85 की एंट्री! पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता होगा नया ईंधन, हरदीप सिंह पुरी का बड़ा ऐलान
Jul 09, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














