-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Opposition Protested By Wearing Onion Garlands Demanding Msp
प्याज की माला पहनकर संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, ‘किसानों को MSP दो’ के लगाए नारे
- Written By: रीना पंवार
प्याज की माला पहनकर विपक्षी गठबंधन के सदस्यों ने संसद पहुंचकर प्रदर्शन किया और किसानों के लिए फसल का उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने की मांग की। सांसदों ने संसद भवन के ‘मकर द्वार' के निकट विरोध प्रदर्शन किया।

(सौजन्य सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : अपनी मांगों को लेकर विपक्षी दल के सदस्यों ने गुरुवार को संसद पहुंचकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ ( इंडिया) के विभिन्न घटक दलों के कई सदस्य प्याज की माला पहनकर संसद पहुंचे और किसानों के लिए फसल का उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने की मांग की।
विपक्षी दल सरकार से लगातार यह मांग कर रहे हैं कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दी जाए। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड मुक्ति मोर्चा और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के निकट विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने ‘किसान को एमएसपी दो’ और ‘किसानों से अन्याय बंद करो’ के नारे भी लगाए।
प्याज की माला पहनकर किया प्रदर्शन
विरोध प्रदर्शन के दौरान तृणमूल सांसद प्रसून बनर्जी, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सांसद महुआ माझी और कई अन्य सांसदों ने प्याज की माला पहन रखी थी। इस दौरान शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि तेदेपा और जदयू को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया गया है, लेकिन किसानों को एमएसपी नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हम किसानों के लिए एमएसपी की मांग उठा रहे हैं। शिवसेना सांसद ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र ने जो किसानों के लिए प्यााज के निर्यात पर रोक लगा रखी है उसे भी खत्म किया जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
इस राज्य सरकार ने पेश किया बजट, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2.94 लाख करोड़ रुपये होगें खर्च
सेल के चेयरमैन ने महत्वपूर्ण खनिज मिशन में हिस्सा लेने की इच्छा जतायी, आईएसए स्टील कॉन्क्लेव में किया जाहिर
तेजी से बढ़ रही है ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन की संख्या, अब तक 30 करोड़ मजदूरों ने करवाया पंजीकरण
स्वास्थ्य बीमा पर 18% GST क्यों? केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की मांग सही
प्याज के निर्यात से हटाया प्रतिबंध
इससे पहले सरकार ने बुधवार को संसद को सूचित किया कि जुलाई तक, चालू वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 2.60 लाख टन प्याज का निर्यात किया गया था। सरकार ने 4 मई, 2024 से प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध हटा लिया है और 550 अमेरिकी डॉलर प्रति मीट्रिक टन के न्यूनतम निर्यात मूल्य (MEP) और 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क के साथ निर्यात की अनुमति दी है।
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने एक लिखित उत्तर में लोकसभा को सूचित किया था कि 31 जुलाई, 2024 तक, चालू वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 2.60 लाख टन प्याज का निर्यात किया गया था। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने मूल्य स्थिरीकरण बफर के लिए एनसीसीएफ और नैफेड के माध्यम से मुख्य रूप से महाराष्ट्र से 4.68 लाख टन प्याज खरीदा है। बफर स्टॉक को किसी भी आपात स्थिति से निपटने और कीमतों को स्थिर करने के लिए बनाए रखा जाता है, अगर आपूर्ति सीजन के दौरान कीमतें काफी बढ़ जाती हैं।
मंत्री ने कहा कि पिछले साल की तुलना में चालू वर्ष में प्याज किसानों द्वारा प्राप्त मूल्य काफी अधिक रहा है। अप्रैल से जुलाई, 2024 के बीच महाराष्ट्र में प्याज की औसत मासिक मंडी मॉडल कीमतें 1,230 रुपये से 2,578 रुपये प्रति क्विंटल के बीच थीं, जबकि पिछले साल (2023) इसी अवधि के लिए यह 693 रुपये से 1,205 रुपये प्रति क्विंटल थी।
( एजेंसी इनपुट के साथ)
Opposition protested by wearing onion garlands demanding msp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 11:04 PMउज्जैन: फायर अधिकारी से मारपीट के बाद निगम का एक्शन, होटल किया सील; बुलडोजर कार्रवाई के दौरान 2 घंटे तक हंगामा
Jul 09, 2026 | 11:02 PME20 के बाद अब E85 की एंट्री! पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता होगा नया ईंधन, हरदीप सिंह पुरी का बड़ा ऐलान
Jul 09, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














