पार्थ पवार बाहर? सुनेत्रा ने नरेश अरोरा को दिया ग्रीन सिग्नल! राज्यसभा सीट पर हंगामा

Parth Pawar NCP News: सुनेत्रा पवार की राज्यसभा सीट पर कौन? पार्थ पवार या रणनीतिकार नरेश अरोरा? राकांपा के भीतर मंथन और अरोरा की सफाई, पढ़ें पूरी खबर।
Speculations rise over Sunetra Pawar's vacant Rajya Sabha seat. Will NCP choose Parth Pawar or strategist Naresh Arora?
पार्थ पवार-सुनेत्रा पवार-नरेश अरोरा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ajit Pawar Successor: पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार उनकी जगह डीसीएम का पद संभाल लिया है। वर्तमान में वे राज्यसभा की सांसद हैं। ऐसे में अब डीसीएम पद पर बने रहने के लिए उन्हें 6 महीने के भीतर हार महाराष्ट्र विधानसभा का सदस्य बनना होगा इस वजह से वे राज्यसभा से इस्तीफा देंगी।

ऐसे में अब राज्यसभा में सुनेत्रा पवार की जगह कौन लिफा इसे लेकर पार्टी के अंदर मंथन तेज हो गया है। ऐसा माना जा रहा था कि अजित पवार के पुत्र पार्थ पवार को यह जिम्मेदारी दी जाएगी लेकिन पुणे के जमीन घोटाले में अभी तक आधिकारिक रूप से क्लीन चिट नहीं मिलने की वजह से उनका जाना मुश्किल लग रहा है।

राकां के अंदर मंथन

ऐसे में बैक अप प्लान के तहत राकां के राजनीतिक सलाहकार के रूप में काम करने वाले नरेश अरोरा का नाम तेजी से उभर कर सामने आया है। अरोरा डिजाइन बॉक्स इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर है। यह कंपनी राकां की राजनीतिक रणनीति को तैयार करने में अहम भूमिका निभाती है।

नरेश अरोरा की सफाई

नरेश अरोरा की ऑफिस से जारी एक बयान में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें फैलाई जा रही है कि अरोरा राकां या किसी दूसरी पार्टी से राज्यसभा सीट चाहते हैं, यह पूरी तरह से मनगढ़ंत है। इसका सच से कोई लेना-देना नहीं है।

अरोरा का कहना है कि उन्होंने पिछले कई सालों में अलग-अलग पार्टियों के साथ प्रोफेशनली काम किया है। उन्हें इलेक्शन मैनेजमेंट, स्ट्रेटेजी प्लानिंग और ऑर्गेनाइजेशन कोआर्डिनेशन के फील्ड का अनुभव है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com