- Hindi News »
- Business »
- The Number Of 5g Users In India Is Increasing Rapidly The Number Has Crossed 25 Crores
5G In India: भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं 5G यूजर्स; 25 करोड़ के पार पहुंची संख्या, DoT ने दिए आंकड़े
लोग काफी तेजी से 4G नेटवर्क से 5G नेटवर्क की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। दूसरी तरफ भारत में 5G स्मार्टफोन की डिमांड भी काफी तेजी से बढ़ रही है, जिसके बाद से मोबाइल कंपनियां 4G फोन के मुकाबले 5G फोन ज्यादा लॉन्च कर रही हैं।
- Written By: मनोज आर्या

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: भारत में टेक्नोलॉजी काफी तेजी से बढ़ रही हैं। देश के छोटे से छोटे इलाकों में भी लोग अब स्मार्ट बनते जा रहे हैं। ऐसे शायद अब बहुत ही कम लोग होंगे, जिनके पास मोबाइल फोन नहीं है। इसी के साथ साथ लोग अब 5G नेटवर्क की तरफ भी काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बात का अंदाजा इन आंकड़ों से लगाया जा सकता है कि देश में 5G यूजर्स की संख्या 25 करोड़ तक पहुंच गई है।
दूरसंचार विभाग यानी DoT द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया गया है कि भारत में 25 करोड़ से ज्यादा यूजर्स 5G इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं अपने पोस्ट में DoT ने बताया कि देश में 5G मोबाइल टावर की संख्या 4.69 लाख के पार पहुंच गई है। इतना ही नहीं भारत के 2 लाख से ज्यादा ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जोड़ा जा चुका है।
काफी तेजी से बढ़ रही है 5G स्मार्टफोन की डिमांड
देश में लोग काफी तेजी से 4G नेटवर्क से 5G नेटवर्क की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भारत में 5G स्मार्टफोन की डिमांड भी काफी तेजी से बढ़ रही है, जिसके बाद से सभी मोबाइल बनाने वाली कंपनियां 4G फोन के मुकाबले 5G फोन ज्यादा लॉन्च कर रही हैं। इन दिनों लगभग 80 प्रतिशत लॉन्च होने वाले फोन 5G ही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
₹89,000 करोड़ का कोई मालिक नहीं! शेयर बाजार में लावारिस पड़ी है भारी रकम; ऐसे चेक करें अपना पैसा
करोड़ों कर्मचारियों को झटका! होली बीत गई, अप्रैल भी आधा होने को आया, फिर भी क्यों अटकी है DA बढ़ोतरी की फाइल?
पहले Oracle में बड़ी छंटनी, अब इन 3 दिग्गज कंपनियों के कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा; क्या है पूरी डिटेल
Share Market में ब्लैक थर्सडे, 5 दिनों की तेजी के बाद 931 अंक टूटा सेंसेक्स; निवेशकों के अरबों रुपये स्वाहा
Over 4.69 lakh 5G base transceiver stations have been deployed nationwide 🇮🇳 pic.twitter.com/MWDKPal4zW — DoT India (@DoT_India) March 27, 2025
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
Vi ने भी लॉन्च की 5जी सर्विस
देश की दो सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों जियो और एयरटेल ने लगभग 2 साल पहले ही अपनी 5G सर्विस को लॉन्च कर दिया था। वीआई इस मामले में थोड़ा पीछे रह गई है लेकिन अब वीआई भी 5G क्षेत्र में विस्तार कर रही है। हाल ही में वीआई ने मुंबई में अपनी 5G सर्विस लॉन्च कर दी है। इसके अलावा BSNL भी 5G के ऊपर तेजी से काम कर रहा है।
The number of 5g users in india is increasing rapidly the number has crossed 25 crores
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














