- Hindi News »
- Business »
- Tcs Calls Zen Ai A Civilisational Change
TCS ने GenAI को बताया सिविलाइज्ड चेंज, कहा ये सिर्फ एक टेक्नोलॉजी साइकिल नहीं बल्कि सभ्यतागत बदलाव
- Written By: अपूर्वा नायक
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने जेनएआई को पूरी तरीके से अपनाते हुए आगे बढ़ने का फैसला लिया है। इसको लेकर बयान दिया है कि जेनएआई सिर्फ एक और टेक्नोलॉजी साइकिल नहीं है, बल्कि ये एक सभ्यतागत बदलाव है।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई : देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विस कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने जेनरेटिव एआई को लेकर बड़ा बयान दिया है। टीसीएस का मानना है कि जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी जेनएआई सिर्फ एक टेक्नोलॉजी साइकिल नहीं है, बल्कि ये एक सभ्यतागत बदलाव है, जिसका हर इंडस्ट्री को पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा।
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने जानकारी दी है कि 30 अरब डॉलर की आईटी सर्विस कंपनी आने वाले भविष्य में इंसानों के साथ मिलकर काम करने और ह्यूमन+एआई मॉडल में सोल्यूशन देने के लिए एआई एजेंट का एक बड़ा ग्रुप बनाएगी।
चंद्रशेखरन ने मंगलवार देर रात प्रकाशित सालाना रिपोर्ट में कंपनी के शेयरहोल्डर्स को अपने मैसेज में लिखा है कि मानवीय तर्क क्षमताओं को प्राप्त करते हुए, जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी जेनएआई सिर्फ एक और टेक्नोलॉजी साइकिल नहीं है, बल्कि ये एक सभ्यतागत बदलाव है। साथ ही उन्होंने बताया कि टीसीएस एआई टेक्नोलॉजी का उपयोग करने में एक्टिव रही है और उसने अपनी पेशकशों में एआई को शामिल किया है। इसने संपूर्ण वैल्यू चेन में बुद्धिमान एजेंट समाधान भी बनाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी में भारी उछाल, चांदी 5000 और सोना 1600 रुपये महंगा
Indigo Q4 Results: इंडिगो की उड़ान में आई भारी गिरावट, चौथी तिमाही में हुआ ₹2,537 करोड़ का नुकसान
Share Market: हफ्ते के आखिर दिन बाजार में हाहाकार! 1100 अंक गिरा सेंसेक्स; निवेशकों का ₹600 करोड़ स्वाहा
चंद्रशेखरन ने कहा कि कंपनी के पास साल 2025 में सबसे बड़ा एआई-ट्रेन्ड वर्कफोर्स होगा और उसने ‘टीसीएस विजडमनेक्स्ट’ नाम से एक एंटरप्राइज-ग्रेड जनरल एआई प्लेटफॉर्म भी पेश किया है। कंपनी मार्च 2025 तक 6.07 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार प्रदान करने वाली प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ा एम्पॉलर भी है। उन्होंने कहा है कि भविष्य की ओर देखते हुए, हम 4 अलग-अलग प्रगति की योजना बना रहे हैं। सबसे पहले, हम अपने ह्यूमन वर्कफोर्स के साथ काम करने वाले एआई एजेंट का एक बड़ा ग्रुप स्थापित करते हैं। दूसरा, हम मानव+एआई मॉडल के जरिए सोल्यूशन प्रदान करते हैं।
चंद्रशेखरन ने कहा कि टीसीएस एआई डेटा सेंटर तथा क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में भी इंवेस्टमेंट करेगी और हार्डवेयर प्रोवाइडर, सोल्यूशन इनोवेटर एवं स्टार्टअप के साथ पार्टनरशिप करेगी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी एवं प्रबंध निदेशक के. कृतिवासन ने कहा कि कस्टमर तेजी से यूजर बेस्ड दृष्टिकोण से इंवेस्टमेंट बेस्ड एआई के विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। टीसीएस उन्हें उत्कृष्टता के एआई सेंटर, एआई लैबोरेटरी स्थापित करने और 150 से ज्यादा एआई एजेंट के साथ व्यापार संचालन के लिए डोमेन-विशिष्ट एआई समाधान प्रदान करने में मदद कर रही है।
नहीं थम रहा Share Market में गिरावट का दौर, दूसरे दिन भी लाल निशान पर खुले दोनों सूचकांक
उन्होंने कहा है कि अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में आरती सुब्रमण्यन के अप्वाइंटमेंट तथा हमारे नए मुख्य रणनीति अधिकारी के रूप में मंगेश साठे की अप्वाइंटमेंट एआई के नेतृत्व में इंडस्ट्री में आए बदलावों से प्रेरित है। टीसीएस के ऑफिसर्स का कहना है कि एआई का नौकरियों पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन नौकरियों की प्रकृति में बदलाव आएगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Tcs calls zen ai a civilisational change
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMRaw Papaya Benefits: सुबह-सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाने के फ़ायदे जानकर रह जाएंगे हैरान! आज़मा कर भी देखिए
May 30, 2026 | 08:23 PMKarnataka CM 2026: डीके शिवकुमार बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ
May 30, 2026 | 07:54 PMशासक हत्यारे बन गए…अभिषेक बनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, कहा- उन्हें शर्म आनी चाहिए
May 30, 2026 | 07:51 PMKala Hiran Poster: सलमान खान की गिरफ्तारी, कोर्टरूम ड्रामा, ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
May 30, 2026 | 07:45 PM19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
May 30, 2026 | 07:33 PMBullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
May 30, 2026 | 07:26 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













