- Hindi News »
- Business »
- Share Market Update For 28 May 2025
नहीं थम रहा Share Market में गिरावट का दौर, दूसरे दिन भी लाल निशान पर खुले दोनों सूचकांक
- Written By: अपूर्वा नायक
आज का दिन भारतीय शेयर बाजार और मुद्रा विनिमय बाजार दोनों के लिए काफी अशुभ साबित हुआ है। आज घरेलू बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट देखने के लिए मिली है।

शेयर बाजार (सौजन्य : सोशल मीडिया)
मुंबई: बुधवार को शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में हल्की गिरावट देखने के लिए मिल रही है। आज शेयर मार्केट के दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई है। हफ्ते के तीसरे दिन भी बाजार में गिरावट का सिलसिला थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। साथ ही मुद्रा विनिमय बाजार से भी अच्छी खबर नहीं आयी है।
बुधवार के प्री ओपनिंग सेशन में बीएसई के सेंसेक्स और एनएसई के निफ्टी दोनों में गिरावट देखी जा रही है। आज के शुरूआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 200.32 अंक की गिरावट के साथ 81,351.31 अंक ओपन हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 61.2 अंक फिसलकर 24,765 अंक पर ट्रेड कर रहा है।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, नेस्ले, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति के शेयरों को नुकसान हुआ है। आज के कारोबार में आईटीसी के शेयर में 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आयी है। टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), भारती एयरटेल और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों को आज के कारोबार में फायदा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: हफ्ते के आखिर दिन बाजार में हाहाकार! 1100 अंक गिरा सेंसेक्स; निवेशकों का ₹600 करोड़ स्वाहा
अमेरिका-ईरान डील की खबरों से झूम उठा Share Market, सेंसेक्स 76,029 के पार, निफ्टी ने भी मारी लंबी छलांग
सेंसेक्स-निफ्टी में उथलपुथल के बीच अचानक थमी Share Market की रफ्तार, इस वजह से बंद रहेगा मार्केट
Share Market: वैश्विक संकेतों के बीच सपाट खुला बाजार, सेंसेक्स 75,940 और निफ्टी 23,890 के स्तर पर पहुंचे
साथ ही मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले में भारतीय रुपया कमजोर हो गया है। डॉलर के कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने के कारण बुधवार के प्री ओपनिंग सेशन में भारतीय रुपया 23 पैसे टूटकर 85.63 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने ये बताया है कि महीने के आखिर में एक्सपोर्टर्स और बैंकों की ओर से डॉलर की डिमांड बढ़ने से रुपये पर प्रेशर पड़ा है।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और शंघाई एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजारों मंगलवार को भारी बढ़त दर्ज की गई। नैस्डैक कम्पोजिट में 2.47 प्रतिशत, एसएंडपी 500 में 2.05 प्रतिशत तथा डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1.78 प्रतिशत की तेजी आई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में भारतीय रुपया 85.59 प्रति डॉलर पर ओपन हुआ और फिर 85.71 प्रति डॉलर पर लुढ़क गया। इसके बाद वह डॉलर के मुकाबले 85.63 पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 23 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 85.40 पर बंद हुआ था। इस बीच, 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.72 पर रहा।
खत्म होंगे प्रॉपर्टी खरीदने बेचने के 117 साल पुराने नियम, सरकार ऑनलाइन रजिस्ट्री की तैयारी में जुटी
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.33 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 348.45 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Share market update for 28 may 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














