-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Swiggy Has Increased Its Platform Fee By Rs 2
Swiggy से खाना ऑर्डर करना होगा महंगा, कंपनी ने बंपर कमाई के लिए तैयार किया मास्टरप्लान
- Written By: अपूर्वा नायक
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy ने कमाई के लिए एक बेहतरीन उपाय खोज लिया है। कंपनी ने अपनी सर्विसेज को महंगा करके Platform Fees में हल्की बढ़त कर दी है।

स्विगी (सौजन्य : सोशल मीडिया )
Swiggy Platform Fees: अगर आप भी स्विगी से खाना ऑर्डर करना पसंद करते हैं, तो ये खबर आपके काम की है। अब स्विगी से खाना ऑर्डर करना थोड़ा और महंगा हो जाएगा। ऐसा इसीलिए क्योंकि कंपनी ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ाने का फैसला किया है।
आपको बता दें कि ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस में 2 रुपये यानी 17 प्रतिशत की बढ़त की है। अब स्विगी के यूजर्स को हर ऑर्डर पर 14 रुपये बतौर प्लेटफॉर्म देने होंगे। ये फीस पहले 12 रुपये थी। कंपनी ने ये कदम फेस्टिव सीजन में बढ़ते ऑर्डरों के बीच में अपने हर ऑर्डर पर प्रॉफिट को बेहतर करने और फाइनेंशियल कंडीशन को मजबूत करने के लिए उठाया है।
स्विगी ने साल 2023 में शुरू की थी प्लेटफॉर्म फीस
ऑनलाइन फूड सर्विस स्विगी ने अप्रैल 2023 में सबसे पहले प्लेटफॉर्म फीस की सुविधा शुरू की थी, ताकि कंपनी अपने यूनिट इकोनॉमिक्स को बेहतर बना सके। तब से ही कंपनी ने धीरे-धीरे प्लेटफॉर्म फीस में कई बार बढ़त की है। क्योंकि, इससे कंपनी के ऑर्डर की संख्या पर कोई असर नहीं पड़ा। शुरुआत में ये फीस केवल सिर्फ 2 रुपये थी। कंपनी ने पिछले साल नए साल पर इस फीस को बढ़ाकर 12 रुपये तक कर दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
मैं न गांधी हूं, न कोई हीरो… भूख हड़ताल के बीच सोनम वांगचुक की अपील, बोले- अपनी जिंदगी के खुद बनें नायक
Project 17A: समुद्र में बढ़ेगी दुश्मनों की टेंशन, भारतीय नौसेना में शामिल हुआ INS महेंद्रगिरि
World Population Day: बढ़ती आबादी के बीच क्यों जरूरी है जेंडर इक्वालिटी? जानें जनसंख्या दिवस की थीम और महत्व
कंपनी को होगा जबरदस्त प्रॉफिट
प्लेटफॉर्म फीस में की गई बढ़त से भले ही कस्टमर्स को कोई फर्क ना पड़े, लेकिन इससे स्विगी कंपनी को बंपर फायदा हो सकता है। कंपनी काफी हद तक इससे फाइनेंशियली मजबूत होगी। इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्विगी हर रोज लगभग 20 लाख से ज्यादा ऑर्डर पूरे करती हैं। प्लेटफॉर्म फीस में हुई इस 2 रुपये की बढ़त से कंपनी की रोज की कमाई में 2.8 करोड़ रुपये का एडिशनल रेवेन्यू जनरेट होगा। इससे हर तिमाही में कंपनी को 8.4 करोड़ रुपये और 1 साल में लगभग 33.60 रुपये का फायदा होगा।
ये भी पढ़ें :- इन दिनों से पहले कर लें PAN Card का काम, 2 दिनों तक बंद रहेगी सर्विस
स्विगी के पहली तिमाही के रिजल्ट
कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2026 की पहली तिमाही में पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में दोगुना यानी 1,197 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया। इसे इसके रैपिड ग्रॉसरी सर्विस इंस्टामार्ट से भी सहारा मिला है। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी बढ़कर 4,961 करोड़ रुपये हो गया था।
Swiggy has increased its platform fee by rs 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
VIDEO: 4 घंटे तक छत पर रही जिंदगी, नहीं आई कोई मदद… पालघर में बाढ़ के बीच मासूम बच्चों के साथ फंसे 8 लोग
Jul 11, 2026 | 06:03 PMदेर से शादी रेप का कारण…रशीदी के बयान पर भड़के महिला आयोग और VHP, बवाल के बाद मौलाना ने दी सफाई
Jul 11, 2026 | 06:02 PMमुरैना में ट्रक से भिड़ा कंटेनर, केबिन में फंसा चालक; JCB से कंटेनर का केबिन तोड़कर चालक की सुरक्षित बचाई जान
Jul 11, 2026 | 05:59 PMInstagram ने चुपचाप हटाया AI फीचर, यूजर्स के विरोध के बाद Meta ने लिया बड़ा फैसला, अब भारत सरकार भी करेगी जांच
Jul 11, 2026 | 05:56 PMदावों की खुली पोल, नासिक मनपा का मानसून टास्कफोर्स गायब, बारिश थमने के बाद भी आधे शहर में सफाई अधूरी
Jul 11, 2026 | 05:56 PMदतिया उपचुनाव में चंद्रशेखर आजाद की एंट्री, हुंकार केतली पर वोट की अपील; भाजपा पर साधा निशाना
Jul 11, 2026 | 05:50 PMवियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
Jul 11, 2026 | 05:45 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM













