-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- The Facility Of Making Instant E Pan Will Not Be Available For Two Days
इन दिनों से पहले कर लें PAN Card का काम, 2 दिनों तक बंद रहेगी सर्विस
- Written By: अपूर्वा नायक
अगर आप अपने PAN Card में कुछ अपडेशन करने का सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि 2 दिनों तक Instant E-PAN Facility बंद रहने वाली हैं।

पैन कार्ड, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Instant E-PAN Facility: यदि आप भी जल्द से जल्द अपना ई-पैन कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके बेहद काम की साबित हो सकती है। Income Tax Department ने हाल ही में पैन कार्ड बनवाने को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है।
इनकम टैक्स विभाग के द्वारा जानकारी दी गई है कि इंस्टेंट ई-पैन बनवाने की सुविधा 2 दिनों तक बंद रहने वाली हैं। ई-पैन एक डिजिटल पैन कार्ड होता है, जिसे आप अपने आधार कार्ड और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर की हेल्प से तुरंत ही ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इनकम टैक्स विभाग ने बताया है कि पोर्टल पर जरूरी मेंटेनेंस के चलते इंस्टेंट पैन की सर्विस बंद रहने वाली हैं।
2 दिन बंद रहेगी सर्विस
इनकम टैक्स विभाग ने जानकारी दी है कि 17 अगस्त 2025 की रात 12 बजे से लेकर 19 अगस्त 2025 की रात 12 बजे तक ई-पैन सर्विस उपलब्ध नहीं रहने वाली है। जिसका सीधा मतलब है कि इन 2 दिनों के दौरान आप इंस्टेंट ई-पैन नहीं बना पाएंगे। हालांकि यदि आपने पहले ही इसके लिए अप्लाई किया है, तो आप उस प्रोसेस को ट्रैक जरूर कर सकते हैं और साथ ही उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोने और चांदी के भाव में हलचल, जानिए ताजा रेट
TRAI Call Rules: 1600 और 140 सीरीज से आ रही फोन कॉल्स पर ट्राई ने दी बड़ी जानकारी, जानिए अहम नियम
Helmet Rules: हेलमेट पहनने के बाद भी कट सकता है चालान, जानिए मोटर व्हीकल एक्ट के जरूरी नियम
Top 10 Richest People in Bihar 2026: ये हैं बिहार के 10 सबसे अमीर लोग, नेट वर्थ कितनी? तस्वीरों में देखें
इस सर्विस का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये पूरी तरह से फ्री है और साथ ही ये पूरी तरह से डिजिटल भी है। इसके अलावा, किसी भी डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी या फॉर्म भरने की भी जरूरत नहीं होती है। ये उन लोगों के लिए लाभदायक है, जिन्हें अभी तक पैन कार्ड हासिल नहीं हुआ है, लेकिन उन्हें इनकम टैक्स से जुड़े काम करने हैं या बैंकिंग सर्विस शुरू करनी हैं। ये सर्विस सिर्भफ उन्हीं लोगों के लिए है, जिनके पास अभी तक पैन कार्ड है नहीं, लेकिन उनके पास Valid Aadhaar Number और उससे जुड़ा मोबाइल नंबर जरूर हैं।
ये भी पढ़ें :- भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार में भारी उछाल, 4.75 अरब डॉलर की हुई बढ़ोतरी; गोल्ड ने किया कमाल
2 दिन क्यों रहेगी रुकावट?
इनकम टैक्स विभाग अपने पोर्टल पर कुछ जरूरी टेक्निकल काम कर रहा है। जिसके कारण से 17 से 19 अगस्त तक ई-पैन की फेसेलिटी अस्थायी रूप से बंद रहने वाली हैं। डिपार्टमेंट ने यूजर्स ने रिक्वेस्ट की है कि वे अपनी प्लानिंग इस जानकारी के अनुसार प्लान करें ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े।
The facility of making instant e pan will not be available for two days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PMदिल्ली जाएंगे CM फडणवीस? चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कब तक रहेंगे मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jul 11, 2026 | 09:29 PMचेहरे की जिद्दी झाइयों का छिपा हुआ राज! सिर्फ दही का यह आसान नुस्खा लौटा सकता है खोई हुई चमक
Jul 11, 2026 | 09:15 PMJana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
Jul 11, 2026 | 09:08 PMईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PMट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार
Jul 11, 2026 | 09:00 PMदिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 08:56 PMवीडियो गैलरी

सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM














