- Hindi News »
- Business »
- Stock Market Will Break Records Next Year
अगले साल रिकॉर्ड तोड़ेगा शेयर बाजार, 1 लाख पार की पूरी संभावना, जानें पूरा गुणा-गणित
Sensex Target 2026: इस साल भारतीय शेयर बाजार ने उभरते बाजारों की अपेक्षा 3 दशको का सबसे कमजोर प्रदर्शन किया। 2026 में यह मजबूत वापसी कर सकता है। पॉलिसी सुधारों के चलते सेंसेक्स दिसंबर 2026 तक शानदार त
- Written By: रंजन कुमार

शेयर बाजार। इमेज-एआई
Sensex Prediction 2026: सेंसेक्स मौजूदा स्तरों से चढ़कर दिसंबर 2026 तक एक लाख के स्तर को पार जा सकता है। दिग्गज ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनले का अनुमान है कि बाजार में बुल रन जारी रहा तो सेंसेक्स (Sensex) 1,07,000 तक पहुंच सकता है। यह मौजूदा स्तरों से 26% की बढ़त दिखाता है। ब्रोकरेज के अनुसार बेस केस में सेंसेक्स का टारगेट (Sensex Target ) 95,000 स्तर तक है। कंपनी ने रिपोर्ट में कहा कि इस बेस केस के अगले 12 महीनों में पूरा होने की संभावना कम-से-कम 50 % है।
भारतीय शेयर बाजार ने इस साल उभरते बाजारों के मुकाबले तीन दशकों का सबसे कमजोर प्रदर्शन किया है। यह 2026 में फिर मजबूत रफ्तार पकड़ सकता है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने अनुमान जताया है कि दिसंबर 2026 तक सेंसेक्स 95,000 के बेस-केस स्तर पर पहुंच सकता है। जबकि, तेजी वाले हालात में 1,07,000 अंक छू सकता है।
नीति सुधारों और रिफ्लेशन रणनीतियों से संभव
मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि नीति सुधारों और रिफ्लेशन रणनीतियों से अर्थव्यवस्था बेहतर कॉर्पोरेट अर्निंग्स की ओर बढ़ रही। अक्टूबर में वैल्यूएशन में जबरदस्त सुधार हुआ। FPI की हिस्सेदारी 20 साल के निचले स्तर पर आई। जबकि, घरेलू निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी बाजार के लिए मजबूत आधार बन रही है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि आरबीआई (RBI) और सरकार की संयुक्त नीति भविष्य में अर्थव्यवस्था को और गति देगी। इन नीतियों में ब्याज दरों में संभावित कटौती, सीआरआर में ढील, बैंकिंग सेक्टर में आसान नियम, कैपेक्स का तेज क्रियान्वयन और डेढ़ लाख करोड़ रुपये के जीएसटी कट शामिल हैं। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की संभावना और चीन से रिश्तों में सुधार बाजार सेंटिमेंट को सकारात्मक दिशा में ले जा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Uday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
₹14,000 की सैलरी से ₹33 लाख के पैकेज तक, अंकुर वारिकू ने बताया 5 साल का वो सक्सेस सीक्रेट; जिसने बदल दी जिंदगी
पेट्रोल-डीजल की महंगाई के बीच क्या है वित्त मंत्री का ‘3F Formula’? जिसने बदल दी ग्लोबल मार्केट की टेंशन
Share Market Today: बाजार खुलते ही रॉकेट बना सेंसेक्स, एक झटके में 800 अंक उछला, निफ्टी 23,950 के पार
वैल्यूएशन रीरेंटिंग
रिपोर्ट में यह भी कहा है कि भारत के लिए वैल्यूएशन रीरेंटिंग का माहौल बन रहा। दरअसल, देश की तेल पर निर्भरता कम हो रही और सर्विस एक्सपोर्ट तेजी पकड़ रहा है। वित्तीय अनुशासन से बचत और निवेश के बीच का अंतर घट रहा है। मॉर्गन स्टैनली ने इस बात पर जोर दिया कि भारत की अर्निंग्स साइकिल अब भी मध्य चरण में है। आने वाले वर्षों में और मजबूत होती जाएगी।
सेंसेक्स को लेकर 3 संभावित स्थितियां
बेस केस में सेंसेक्स 95,000 तक पहुंच सकता है। इसकी 50% संभावना है। इसमें तेल की कम कीमतें, स्थिर ग्लोबल माहौल और घरेलू मांग का मजबूत रहना मुख्य मानक हैं। इस दौरान वित्त वर्ष 28 तक अर्निंग्स 17% सीएजीआर की दर से बढ़ने का अनुमान है। बुल केस में सेंसेक्स 1,07,000 स्तर तक पहुंच सकता है। बशर्ते तेल की कीमतें 65 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रहे और व्यापारिक तनावों में कमी हो। इस स्थिति में वित्त वर्ष 25 से वित्त वर्ष 28 के बीच अर्निंग्स 19% सीएजीआर से बढ़ सकती हैं। ब्रोक्रेरज ने इसकी संभावना 30% दी है। मॉर्गन स्टैनली ने कहा है कि बियर केस में, जिसकी 20% संभावना है। सेंसेक्स 76,000 तक गिर सकता है। ऐसा तब होने की संभावना अधिक है, जब तेल 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच जाए, आरबीआई सख्त मौद्रिक नीति अपनाए और वैश्विक स्तर पर आर्थिक मंदी गहराए।
यह भी पढ़ें: Share Market: खुलते ही सरपट दौड़ा बाजार, सेंसेक्स ने लगाई लंबी छलांग…निफ्टी 25,950 के पार
क्या करें निवेशक?
मॉर्गन स्टैनली का पोर्टफोलियो रणनीति को लेकर कहना है कि बाजार मैक्रो-ड्रिवन होता जा रहा, इसलिए सेक्टर स्तर पर निवेशकों का नजरिया अहम होगा। फर्म ने फाइनेंशियल्स, इंडस्ट्रियल्स और कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी सेक्टर को ओवरवेट रेटिंग दी है। जबकि एनर्जी, मटेरियल्स, यूटिलिटीज, हेल्थकेयर को अंडरवेट रखा है। वह किसी एक मार्केट कैप पर निर्भर नहीं है और स्मॉल, मिड तथा लार्ज कैप सभी में समान अवसर देखती है।
Stock market will break records next year
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














