- Hindi News »
- Business »
- Retirement Planning Tips
अच्छे रिटायरमेंट के लिए क्या हैं सबसे ज्यादा जरूरी, कैसे अभी से करें प्लान
रिटायरमेंट एक ऐसा अवस्था है, जिसकी प्लानिंग आप जितने जल्दी करें उतना आपके लिए अच्छा होगा। आपकी आज की सेविंग्स आने वाले कल में आपको एक बेहतर जिंदगी दे सकती है।
- Written By: अपूर्वा नायक

रिटायरमेंट टिप्स (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : रिटायरमेंट जिंदगी का एक ऐसा पड़ाव है, जहां आप बिना किसी चिंता या तनाव के आरामदायक जीवन बिताना चाहते हैं। हालांकि, ऐसा कर पाना तब ही संभव है, जब आपके पास रिटायर्ड लाइफ के मजे लेने के लिए पैसे उपलब्ध हो। जिसका मतलब है कि आप आर्थिक रुप से इस अवस्था में भी सुरक्षित और स्थिर हो सकते हैं। रिटायरमेंट प्लानिंग एक ऐसी योजना है, जो आपको फाइनेंशियल फ्रीडम तो दे ही सकती है, साथ ही आपके परिवार की जरूरतों को भी पूरा कर सकती हैं।
रिटायरमेंट एक ऐसा अवस्था है, जिसकी प्लानिंग आप जितने जल्दी करें उतना आपके लिए अच्छा होगा। आपकी आज की सेविंग्स आने वाले कल में आपको एक बेहतर जिंदगी दे सकती है। अगर आप आज से इस विषय को गंभीरता से सोचेंगे, भविष्य में आपको उतनी ही ज्यादा बचत और शानदार रिटर्न का फायदा मिल सकता है। दरअसल, कंपाउंडिंग का असर समय के साथ बढ़ते जाता है और इससे आपकी बचत भी बढ़ सकती है।
आखिर क्यों जरूरी है रिटायरमेंट प्लानिंग?
एक्सपर्ट के द्वारा ये जानकारी दी जाती है कि एक उम्र के बाद आपके अंदर काम करने की इच्छा खत्म हो जाती है। ऐसी स्थिति में आप सुकून की जिंदगी जीना चाहते हैं और ऐसा जीवन जीने के लिए भी आपको पैसों की जरूरत होती हैं। अपनी नौकरी के दौरान आप कुछ सीमित अमाउंट में रिटायरमेंट के लिए सेविंग करते है ताकि रिटायरमेंट के बाद भी आपको अपने शौक पूरे करने के लिए पैसों की कमी ना हो। इसीलिए आज की तारीख में रिटायरमेंट प्लानिंग काफी जरूरी है। इतना ही नहीं रिटायरमेंट प्लानिंग इसलिए भी जरूरी है ताकि आप पर मुद्रास्फीति का कोई असर ना हों।
सम्बंधित ख़बरें
रिटायरमेंट के बाद भी मिल सकता है लोन, बुजुर्गों के लिए इमरजेंसी में काम आएंगे ये बेहतरीन विकल्प
RD, FD और MIS से बनेंगे मालामाल: रिटायरमेंट के बाद पाएं हर महीने गारंटीड कमाई, जानिए कैसे?
कामकाजी युवाओं के बीच पॉपुलर हो रहा है Micro-Retirement का फॉर्मूला, जानें रिटायरमेंट से इसका अंतर
Policy Bazaar की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, मिलेनियल्स और Gen Z पेंशन को लेकर सजग
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
कैसे करें रिटायरमेंट प्लानिंग की शुरूआत?
अगर आप नौकरी पर है, तो आज से ही रिटायरमेंट प्लानिंग करना शुरू कर दीजिए, क्योंकि इसे जितनी जल्दी शुरू किया जा सकें उतना आपके लिए ही बेहतर हो सकता है। आपको बता दें कि कंपाउंडिग समय के साथ चीजों को प्रभावित कर सकता है, जिससे आपकी बचत भी ज्यादा हो सकती है। इतना ही नहीं आप अभी से इस बात के बारे में सोच कर रखे कि आपको रिटायरमेंट के बाद हर महीने कितने रूपयों की आवश्यकता होने वाली है। इसी के हिसाब से अपनी वर्तमान इनकम, खर्च और इंफ्लेशन को ध्यान में रखते हुए सेविंग्स करना शुरू कर दें।
अभी से करें निवेश
अपने रिटायरमेंट का लाभ उठाने के लिए निवेश के ऐसे साधनों को चुनें, जो आपके रिस्क लेने की कैपेसिटी और समय को ध्यान में रख कर लिया जा सकता हैं। लंबे समय तक लाभ के लिए इक्विटी म्यूचुअल फंड, सीनियर सिटिजन्स सेविंग स्कीम, पब्लिक प्रॉविडेंट फंड और नेशनल पेंशन स्कीम जैसे ऑप्शन्स का चुनाव करें।
Retirement planning tips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ओरछा के ‘राजा राम’ के दर्शन के लिए चला ‘पुष्पक विमान’, सीएम मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी
Apr 19, 2026 | 09:48 PMगोंदिया: सड़क पर ‘जंगल के राजा’ की नाकाबंदी; हाथी ने वन अधिकारियों का काफिला रोका, रोमांचक वीडियो हुआ वायरल
Apr 19, 2026 | 09:37 PMबिजली समस्या हल करें; सिरोंचा में बिजली संकट से आक्रोश, ग्रामीणों ने महावितरण को दी आंदोलन की चेतावनी
Apr 19, 2026 | 09:35 PMPM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PMPBKS vs LSG: पंजाब किंग्स ने खड़ा किया IPL 2026 का सबसे बड़ा टोटल, लखनऊ को जीत के लिए बनाने होंगे 255 रन
Apr 19, 2026 | 09:32 PM8वें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट: DA बढ़कर 60%, फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग तेज
Apr 19, 2026 | 09:31 PMझंडा जलाने के मामले में अपर्णा यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज, सपा ने बताया छवि बिगाड़ने की साजिश
Apr 19, 2026 | 09:29 PMवीडियो गैलरी

क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM














