-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Morena »
- Morena Dharmendra Pradhan Resignation Protest Without Permission Rally
मुरैना में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन, बिना अनुमति निकली रैली से लगा जाम, एंबुलेंस फंसी
- Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: प्रीतेश जैन
Morena News : मुरैना में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बिना अनुमति रैली निकाली गई। प्रदर्शन के दौरान जाम लगा, एंबुलेंस फंसी और प्रशासन ने कार्रवाई के संकेत दिए है।

युवा रैली (फोटो सोर्स- नवभारत)
Morena Youth Protest: दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन की गूंज मध्य प्रदेश के मुरैना में भी सुनाई दी। सैकड़ों युवा तिरंगा और डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीरें लेकर सड़कों पर उतर आए और शहर में बिना अनुमति रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई तथा प्रधानमंत्री के खिलाफ भी विवादित नारे लगाए गए। रैली के कारण शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई।
प्रदर्शनकारी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पर एकत्र हुए थे। प्रशासन को रैली की आशंका थी, जिसके चलते पुलिस ने रेस्ट हाउस का प्रवेश द्वार बंद कर दिया था, लेकिन प्रदर्शनकारी बाहर निकलकर रैली के रूप में आगे बढ़ गए। रैली बैरियर चौराहा, कोर्ट रोड तिराहा, पुराने बस स्टैंड और एमएस रोड से होते हुए नेहरू पार्क पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए, जिससे कई स्थानों पर लंबा जाम लग गया।
जाम में फंसी एंबुलेंस
एसपी बंगले के सामने प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए, जिससे मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से रास्ता खाली करने की अपील की, लेकिन जब भीड़ नहीं हटी तो एंबुलेंस को वैकल्पिक मार्ग से अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान प्रदर्शन का कवरेज करने पहुंचे कुछ पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने के आरोप भी सामने आए।
सम्बंधित ख़बरें
बुरहानपुर में आदिवासी समाज की हुंकार: प्रशासन को दिया अल्टीमेटम, जमीन विवाद नहीं सुलझे तो होगा आंदोलन
उज्जैन में नाबालिग को झांसे में लेकर की थी हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
खंडवा : ओंकारेश्वर में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका, कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
बीना जंक्शन पर मां के पास सो रही मासूम को उठा ले गई महिला, पुलिस ने 75 CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर बचाया
बिना अनुमति निकाली रैली
मुरैना एसडीएम रामनिवास सिकरवार ने बताया कि रैली के लिए गुरुवार को आवेदन दिया गया था, लेकिन आयोजकों की ओर से कोई जिम्मेदार व्यक्ति सामने नहीं आया। इसी कारण प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद बिना अनुमति रैली निकाली गई। प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराई है और फुटेज के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : बुरहानपुर में आदिवासी समाज की हुंकार: प्रशासन को दिया अल्टीमेटम, जमीन विवाद नहीं सुलझे तो होगा आंदोलन
कार्रवाई की तैयारी में प्रशासन
फिलहाल जिला प्रशासन पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर रहा है। बिना अनुमति रैली निकालने, यातायात बाधित करने और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित करने के मामले में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
Morena dharmendra pradhan resignation protest without permission rally
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुरैना में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन, बिना अनुमति निकली रैली से लगा जाम, एंबुलेंस फंसी
Jul 24, 2026 | 09:21 AMन BJP ऑफिस, न जंतर-मंतर, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सरकार से मिलेगी CJP, क्या आज खत्म हो जाएगा आंदोलन?
Jul 24, 2026 | 09:20 AMNEET Paper Leak: बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, बीड के छात्रों की याचिका पर NTA को मूल OMR शीट पेश करने का आदेश
Jul 24, 2026 | 09:16 AMEPS Pension: 20 साल की प्राइवेट नौकरी के बाद कितनी मिलेगी पेंशन, जानें पूरा कैल्कुलेशन
Jul 24, 2026 | 09:02 AMबुरहानपुर में आदिवासी समाज की हुंकार: प्रशासन को दिया अल्टीमेटम, जमीन विवाद नहीं सुलझे तो होगा आंदोलन
Jul 24, 2026 | 08:57 AMमुंबई में छात्र आंदोलन पर पुलिस की डिजिटल निगरानी, WhatsApp Live Location और नोटिस से बढ़ी सख्ती
Jul 24, 2026 | 08:57 AMअल्लाहु अकबर चिल्लाते हुए किया चाकू से हमला… न्यूयॉर्क में दो लोग घायल, पुलिस ने आरोपी राउल मोरालेस को पकड़ा
Jul 24, 2026 | 08:54 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM













