महाराष्ट्र में किसानों को 1.14 लाख करोड़ की राहत: बबनराव लोणीकर ने गिनाईं सरकार की योजनाएं

Farm Loan Waiver Maharashtra: महायुति सरकार ने किसानों को कर्जमाफी और बिजली बिल माफी मिलाकर ₹1,14,585 करोड़ की राहत दी। पूर्व मंत्री बबनराव लोणीकर ने जालना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।
Mahayuti govt provided ₹1.14 lakh crore relief through farm loan waivers and power bill exemptions to Maharashtra farmers, announced ex-minister Lonikar.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, बबनराव लोणीकर (सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Maharashtra Government Devendra Fadnavis Farmer Debt Relief:  जालना में आयोजित एक पत्रकार परिषद में पूर्व मंत्री और विधायक बबनराव लोणीकर ने किसानों की कर्जमाफी के संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। सरकार के अभूतपूर्व फैसले से प्रदेश के लाखों किसानों को एक नया जीवन मिला है।

मुख्यमंत्री फडणवीस के दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार ने कर्जमाफी और बिजली बिल माफी को मिलाकर राज्य के किसानों को कुल 1,14,585 करोड़ रुपए की बड़ी आर्थिक राहत प्रदान की है। विधायक लोणीकर के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दो कार्यकालों के दौरान 1 करोड़ से अधिक किसानों को कर्ज से मुक्ति मिली है।

एक करोड़ से अधिक किसानों को मिला लाभ

लोणीकर ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दो कार्यकाल के दौरान एक करोड़ से अधिक किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना' के तहत 36,585 करोड़ रुपये की राहत दी गई। उनका कहना था कि इन योजनाओं से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिली है।

बिजली बिल माफी और मुफ्त बिजली योजना

किसानों को ऊर्जा संकट से उबारने के लिए सरकार ने 48,000 करोड रुपए के बिजली बिल माफ किए हैं। इसके साथ ही 'मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बलिराजा मुफ्त बिजली योजना' के तहत 47.41 लाख पंप धारकों को मुफ्त बिजली दी जा रही है। राज्य में 6।63 लाख सौर कृषि पंप स्थापित किए जा चुके हैं, जिसमें महज 30 दिनों में 45,911 पंप लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया गया है।

जालना को आर्थिक संजीवनी

इस कल्याणकारी नीति का बड़ा लाभ जालना जिले को भी मिला है। जिले के 2।05 लाख से अधिक किसानों का 2,191 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया गया है। इसके अलावा, जिले के 1.38 लाख किसानों को 2,495.54 करोड़ रुपए की बिजली बिल माफी का सीधा लाभमिला है।

Navbharat Live
navbharatlive.com