- Hindi News »
- Business »
- Real Estate Sector Report By Credai
Real Estate Sector : देश के 8 शहरों में बढ़ गए घरों के दाम, क्रेडाई ने पेश की रिपोर्ट
कपूर ने कहा है कि हमें भविष्य में किफायती और मिडियम कैटेगरी की सप्लाई और सेल्स में बढ़त की उम्मीद है, जिससे सप्लाई की संरचना बदल जाएगी, जो पिछले 4 साल से लक्जरी या आलीशान श्रेणी की ओर झुकी हुई है।
- Written By: अपूर्वा नायक

रियल एस्टेट सेक्टर (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : भारत के रियल एस्टेट सेक्टर को लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं। देश के 8 मुख्य शहरों में मजबूत डिमांड और कच्चे माल की उच्च लागत के चलते अक्टूबर से दिसंबर तक की तिमाही में घरों की कीमतों में औसतन 10 प्रतिशत की बढ़त हुई है।
रियल एस्टेट निकाय क्रेडाई, रियल एस्टेट सलाहकार कोलियर्स और डेटा विश्लेषक कंपनी लियासेस फोरास की मंगलवार को जारी ज्वाइंट रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर में अक्टूबर से दिसंबर, 2024 में आवास कीमतें सालाना आधार पर सबसे ज्यादा 31 प्रतिशत बढ़ीं।
औसत आवास कीमतें बढ़ी
रिपोर्ट में कहा गया है कि दिलचस्प बात यह है कि साल 2021 से शुरू होकर लगातार 16वीं तिमाही में औसत आवास कीमतें बढ़ रही हैं। सभी 8 प्रमुख शहरों में कीमतों में बढ़ोतरी साफ दिख रही है। क्रेडाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोमन ईरानी ने कहा है कि आवास की कीमतों में लगातार बढ़त मकान खरीदने वालों के बीच मजबूत आत्मविश्वास को रेखांकित करती है। हालांकि, बदलती प्राथमिकताएं और लाइफस्टाइल में सुधार प्रमुख प्रेरक बने हुए हैं, लेकिन कंस्ट्रक्शन और भूमि अधिग्रहण में लागत दबाव भी मूल्य निर्धारण प्रवृत्तियों पर दबाव बना रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CREDAI-MCHI की प्रॉपर्टी एग्ज़िबिशन में बिके 234 घर, 398 करोड़ का लोन मंज़ूर
पेशे से इंजिनियर, पैशन से उग्रवादी…STF ने नोएडा हिंसा के मास्टरमाइंड को तमिलनाडु से दबोचा; ऐसे भड़काई हिंसा
Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, जानें क्या है खासियत
मजदूरों ने रोकी नोएडा-दिल्ली की रफ्तार…घंटों से जाम में फंसे हैं लोग, ट्रैफिक पुलिस ने बताया वैकल्पिक रास्ता
समान स्तर पर बढ़त
कोलियर्स इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ बादल याग्निक का मानना है कि साल 2025 में टॉप 8 शहरों में एवरेज कीमतों में इसी तरह की बढ़त देखी जा सकती है। याग्निक ने कहा है कि रेपो रेट में और कमी की गुंजाइश के साथ, ज्यादातर शहरों में सभी कैटेगरी में हाउजिंग सेल्स में बढ़त देखने को मिल सकती है। इससे साल 2025 में औसत रेसिडेंशियल प्राइस सालाना आधार पर संभावित रूप से समान स्तर पर बढ़ सकती हैं।
सप्लाई और सेल्स में बढ़त
लियासेस फोरास के प्रबंध निदेशक पंकज कपूर ने कहा कि पिछली तिमाही में नई पेशकश में थोड़ी कमी की वजह से सेल्स में मामूली गिरावट देखी गई। कपूर ने कहा है कि हमें भविष्य में किफायती और मिडियम कैटेगरी की सप्लाई और सेल्स में बढ़त की उम्मीद है, जिससे सप्लाई की संरचना बदल जाएगी, जो पिछले 4 साल से लक्जरी या आलीशान श्रेणी की ओर झुकी हुई है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर-दिसंबर, 2024 में दिल्ली-एनसीआर में कीमतें सालाना आधार पर 31 प्रतिशत, बेंगलुरु में 23 प्रतिशत, चेन्नई में 6 प्रतिशत, हैदराबाद में 2 प्रतिशत, कोलकाता में 1 प्रतिशत, मुंबई महानगर क्षेत्र यानी एमएमआर में 3 प्रतिशत, पुणे में 9 प्रतिशत बढ़ीं।
Real estate sector report by credai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डेविड धवन के बेटे होने के बावजूद आसान नहीं था रास्ता, Varun Dhawan ने मेहनत से हासिल की स्टारडम
Apr 24, 2026 | 07:36 AMBaramati Pawar Family Politics: बारामती में फिर ‘पवार बनाम पवार’ की आहट? 2029 को लेकर सियासी चर्चा तेज
Apr 24, 2026 | 07:33 AMक्या आप भी सनस्क्रीन पर बर्बाद कर रहे हैं हजारों रुपये? किचन की इन चीजों से चमकाएं चेहरा; मिलेगा गजब का निखार
Apr 24, 2026 | 07:20 AMविकास के सिस्टम ने बिगाड़ा नासिक का चेहरा, 160 करोड़ का बजट फिर भी धूल और गड्ढों के साये में नागरिक
Apr 24, 2026 | 07:14 AMज्ञानेश कुमार को मोदी सरकार देगी भारत रत्न? हिमंता बिस्वा सरमा बोले- SIR के लिए देश उनका योगदान नहीं भूलेगा
Apr 24, 2026 | 07:08 AMIVF उम्र सीमा पर Bombay High Court सख्त, 50+ महिलाओं को मेडिकल टेस्ट की अनुमति
Apr 24, 2026 | 07:07 AMबिना समझौते के नहीं खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट…ट्रंप का दावा, घुटनों पर है Iran, परमाणु हमले पर कही ये बड़ी बात
Apr 24, 2026 | 07:00 AMवीडियो गैलरी

‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM
खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PM
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PM
‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PM
जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PM
West Bengal Election: 92.25% वोटिंग ने बदला खेल! TMC दिग्गजों को क्यों है ‘क्लीन स्वीप’ का भरोसा? देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 09:46 PM














